11 फरवरी के लिए 3 स्टॉक्स पर एनालिस्ट ने दी खरीदारी की सलाह, जानें टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस
चॉइस ब्रोकिंग के एनालिस्ट आकाश शाह ने 11 फरवरी के लिए GRAPHITE, BSOFT और VIPIND में खरीदारी की सलाह दी है. उनका कहना है कि तीनों शेयरों में बुलिश टेक्निकल सेटअप बन रहा है. उन्होंने अगले एक हफ्ते में टारगेट हासिल होने की संभावना जताई है. निवेशकों को तय स्टॉप लॉस के साथ ट्रेड करने की सलाह दी गई है.
शेयर बाजार में शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए 11 फरवरी को कुछ स्टॉक्स में मजबूत टेक्निकल सेटअप बनता दिख रहा है. चॉइस ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने GRAPHITE, BSOFT और VIPIND में खरीदारी की सलाह दी है. उनका कहना है कि इन शेयरों में ट्रेंड पॉजिटिव है और अगले एक हफ्ते में तय किए गए टारगेट हासिल हो सकते हैं. उन्होंने इसके लिए टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस भी बताए हैं.
क्या सलाह दी है
ये जानकारी शाह ने दी है.
| स्टॉक | खरीदारी स्तर | टारगेट | स्टॉप लॉस |
|---|---|---|---|
| GRAPHITE | ₹668 | ₹720 | ₹640 |
| BSOFT | ₹465 | ₹500 | ₹445 |
| VIPIND | ₹401 | ₹430 | ₹385 |
GRAPHITE
आकाश शाह के मुताबिक, GRAPHITE में मजबूत बुलिश कंटिन्यूएशन स्ट्रक्चर दिख रहा है. शेयर हाल की कंसोलिडेशन रेंज से ब्रेकआउट दे चुका है और सभी प्रमुख EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है जो मजबूत ट्रेंड का संकेत है. 640 का स्तर मजबूत डिमांड जोन है, जबकि 680 के ऊपर टिकने पर इसमें तेज खरीदारी आ सकती है और 720 तक का मूव देखने को मिल सकता है.
BSOFT
शाह का कहना है कि BSOFT में लंबे करेक्शन के बाद ट्रेंड रिवर्सल और बुलिश कंटिन्यूएशन का सेटअप बन रहा है. स्टॉक अब प्रमुख EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो बाजार संरचना में सुधार का संकेत है. ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम में बढ़ोतरी देखने को मिली है जो फ्रेश बाइंग इंटरेस्ट और एक्यूम्यूलेशन को दर्शाता है. 445 का स्तर मजबूत सपोर्ट और डिमांड जोन के रूप में काम करेगा. 465 के ऊपर बने रहने पर स्टॉक में आगे 500 तक का मूव देखने को मिल सकता है.
VIPIND V
एनालिस्ट के अनुसार, VIPIND ने लंबे करेक्शन के बाद बेस बनाकर अब ट्रेंड रिवर्सल के संकेत दिए हैं. स्टॉक हालिया स्विंग लो से मजबूत तेजी दिखाकर सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर टिक गया है. वॉल्यूम एक्सपेंशन के साथ ब्रेकआउट आने से मजबूत भागीदारी का संकेत मिलता है. 385 का स्तर अहम सपोर्ट रहेगा और जब तक यह स्तर बरकरार है तब तक 430 के टारगेट की ओर धीरे-धीरे अपट्रेंड जारी रह सकता है. कुल मिलाकर तीनों स्टॉक्स में पॉजिटिव स्ट्रक्चर और बेहतर मोमेंटम दिख रहा है, इसलिए शॉर्ट टर्म में इनमें खरीदारी की रणनीति अपनाई जा सकती है.
इसे भी पढ़ें: Nifty Outlook Feb 11: MACD & RSI डेली और वीकली चार्ट पर दिखा रहे बुलिश सेटअप, 26000 के ब्रेकआउट पर नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
400 फीसदी से अधिक उछला है ये शेयर, कीमत 50 रुपये से कम; जानें- कंपनी का कारोबार
Nifty Outlook Feb 11: MACD & RSI डेली और वीकली चार्ट पर दिखा रहे बुलिश सेटअप, 26000 के ब्रेकआउट पर नजर
PFC, SBI, हिंदुस्तान कॉपर समेत इन 10 PSU स्टॉक्स ने 2026 में दिया 16% तक का रिटर्न, जानें- टॉप पर कौन
