Nifty Outlook Feb 11: MACD & RSI डेली और वीकली चार्ट पर दिखा रहे बुलिश सेटअप, 26000 के ब्रेकआउट पर नजर

11 फरवरी निफ्टी के लिए अहम दिन रहेगा क्योंकि इंडेक्स 26,000 के पास बना हुआ है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, 26,100 के ऊपर टिकने पर 26,250-26,350 तक तेजी संभव है, जबकि 25,800-25,600 का दायरा मजबूत सपोर्ट रहेगा. एनालिस्ट के मुताबिक, ट्रेंड अभी पॉजिटिव है और गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाई जा सकती है.

निफ्टी आउटलुक Image Credit: canva

घरेलू शेयर बाजार में निफ्टी अहम तकनीकी स्तरों के करीब पहुंच चुका है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंडेक्स में फिलहाल पॉजिटिव ट्रेंड बरकरार है, लेकिन ऊपरी स्तरों पर कंसोलिडेशन और वोलैटिलिटी जारी रह सकती है. 11 फरवरी के आउटलुक में एक्सपर्ट्स ने कहा कि अगर निफ्टी 26,000-26,100 के ऊपर टिकाऊ ब्रेकआउट देता है तो निकट अवधि में 26,250 से 26,350 तक तेजी देखने को मिल सकती है. निवेशकों को गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाने की सलाह दी गई है, जबकि ग्लोबल संकेतों के कारण उतार-चढ़ाव हाई रह सकता है.

यहां तक आ सकती है तेजी

SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह के मुताबिक, आगे चलकर निफ्टी के लिए 26,050–26,100 का दायरा तत्काल रुकावट का काम करेगा. अगर इंडेक्स 26,100 के ऊपर टिकाऊ बढ़त दिखाता है तो इसमें 26,250 तक और तेजी आ सकती है. दूसरी ओर, 25,800-25,770 का दायरा निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट रहेगा.

ओवरऑल बायस पॉजिटिव

बजाज ब्रोकिंग रिसर्च के अनुसार, इंडेक्स ने लगातार दूसरे दिन हाई-वेव कैंडल बनाई है जिसमें हायर हाई और हायर लो बना है. यह 26,000 के आसपास पॉजिटिव बायस के साथ कंसोलिडेशन का संकेत देता है. आगे 26,000 के साइकोलॉजिकल स्तर के ऊपर टिकने पर आने वाले सत्रों में 26,200-26,300 तक तेजी दिख सकती है. अगर 26,000 के ऊपर मूव नहीं बनता है तो इंडेक्स 25,500-26,000 के दायरे में कंसोलिडेट कर सकता है. ओवरऑल बायस पॉजिटिव है और गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी गई है. शॉर्ट टर्म सपोर्ट 25,500-25,400 पर है, जो पिछले हफ्ते का ब्रेकआउट एरिया और 20-दिन का EMA है. ग्लोबल संकेतों के कारण वोलैटिलिटी ऊंची रह सकती है. मजबूत सपोर्ट 25,000-25,200 के दायरे में है.

25,800 इमीडिएट सपोर्ट

HDFC सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि मंगलवार को निफ्टी उतार-चढ़ाव के बीच ऊपर चढ़ता रहा और 67 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. बाजार ने शुरुआत में तेजी दिखाई, लेकिन ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाया और दिन का ज्यादातर समय रेंज में रहा. 26,000 के आसपास कड़ा रेजिस्टेंस देखने को मिला. डेली चार्ट पर छोटी रेड कैंडल बनी है जो हाई-वेव पैटर्न का संकेत देती है और ऊपरी स्तरों पर हल्की वोलैटिलिटी दिखाती है. ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव है और 26,000 के ऊपर निर्णायक ब्रेक मिलने पर निकट अवधि में 26,350 तक तेजी आ सकती है. इमीडिएट सपोर्ट 25,800 पर है.

ये इंडिकेटर बता रहे बुलिश ट्रेंड

HDFC सिक्योरिटीज के नंदिश शाह के मुताबिक, निफ्टी सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है और अपट्रेंड कायम है. MACD और RSI जैसे इंडिकेटर डेली और वीकली चार्ट पर बुलिश सेटअप दिखा रहे हैं. शॉर्ट टर्म रेजिस्टेंस 26,000 के पास है जिसके ऊपर इंडेक्स 26,373 के ऊपर नए ऑल टाइम हाई की ओर बढ़ सकता है. नीचे की ओर 25,600-25,670 का दायरा मजबूत सपोर्ट देगा.

इसे भी पढ़ें: PFC, SBI, हिंदुस्तान कॉपर समेत इन 10 PSU स्टॉक्स ने 2026 में दिया 16% तक का रिटर्न, जानें- टॉप पर कौन

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.