मिनिमम बैलेंस और SMS चार्ज से सरकारी बैंकों ने 3 साल में की 11480 करोड़ रुपये की कमाई, जानें किस बैंक ने कितना वसूला

संसद में पेश किए गए आंकड़े बताते हैं कि मिनिमम बैलेंस और SMS जैसी छोटी दिखने वाली सुविधाएं PSU बैंकों के लिए बड़ा रेवेन्यू सोर्स बन चुकी हैं. लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीयकृत बैंकों और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा FY 2022-23, FY 2023-24 और FY 2024-25 के दौरान मिनिमम बैलेंस न रखने और SMS सुविधाएं देने के बदले वसूले गए चार्ज का पूरा ब्योरा दिया.

पीएसयू बैंक

आज के डिजिटल दौर में बैंक से जुड़ी लगभग हर जानकारी मोबाइल पर SMS के जरिए मिल जाती है. खाते में कितना बैलेंस है, कब पैसा जमा हुआ या निकला, ATM से ट्रांजैक्शन हुआ या नहीं, इन सभी की सूचना बैंक SMS के माध्यम से देता है. लेकिन इस सुविधा के बदले कई बैंक ग्राहकों से चार्ज भी वसूलते हैं. वहीं सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस न रखने पर अलग से जुर्माना लिया जाता है.

अब संसद में पेश किए गए ताजा सरकारी आंकड़ों से सामने आया है कि देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों यानी PSU बैंकों ने सिर्फ इन दो सुविधाओं मिनिमम बैलेंस और SMS चार्ज से पिछले तीन वित्त वर्षों में हजारों करोड़ रुपये की कमाई की है.

संसद में क्या जानकारी दी गई?

लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीयकृत बैंकों और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा FY 2022-23, FY 2023-24 और FY 2024-25 के दौरान मिनिमम बैलेंस न रखने और SMS सुविधाएं देने के बदले वसूले गए चार्ज का पूरा ब्योरा दिया गया है.

मिनिमम बैलेंस न रखने पर PSU बैंकों की कमाई

बैंकFY 2022-23FY 2023-24FY 2024-25
बैंक ऑफ बड़ौदा387.52443.30441.35
बैंक ऑफ इंडिया174.99194.25170.83
बैंक ऑफ महाराष्ट्र131.77143.69152.86
कैनरा बैंक390.85358.67277.71
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया150.81135.3197.19
इंडियन बैंक295.23367.66503.38
इंडियन ओवरसीज बैंक13.0015.0615.55
पंजाब एंड सिंध बैंक19.0242.5348.57
पंजाब नेशनल बैंक486.16674.04417.67
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया211.47302.95418.40
यूको बैंक18.3043.4353.56
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया128.70188.21178.84
(राशि: करोड़ रुपये में)

SMS सुविधा से PSU बैंकों की कमाई

बैंकFY 2022-23FY 2023-24FY 2024-25
बैंक ऑफ बड़ौदा176.8113.5212.09
बैंक ऑफ इंडिया58.7758.8966.12
बैंक ऑफ महाराष्ट्र54.4429.9833.44
कैनरा बैंक176.59135.82193.87
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया134.02114.7459.96
इंडियन बैंक43.3853.6685.45
इंडियन ओवरसीज बैंक85.2231.7987.88
पंजाब एंड सिंध बैंक0.965.8512.96
पंजाब नेशनल बैंक127.30104.97128.18
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया0.000.000.00
यूको बैंक34.5535.4743.25
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया301.15392.59494.40
(राशि: करोड़ रुपये में)

SMS चार्ज से सबसे ज्यादा कमाई यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने की है. तीन सालों में यूनियन बैंक का SMS रेवेन्यू लगातार बढ़ा है और FY 2024-25 में यह करीब 500 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

SBI का मामला अलग क्यों है?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 1 जनवरी 2020 से SMS अलर्ट चार्ज पूरी तरह माफ कर रखा है. इसी वजह से ऊपर दी गई टेबल में SBI के SMS चार्ज तीनों वर्षों में शून्य दिखाए गए हैं.

वित्त मंत्रालय ने बताया कि जीरो-बैलेंस अकाउंट, जैसे जनधन योजना और बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट में मिनिमम बैलेंस की कोई शर्त नहीं होती. वहीं रेगुलर सेविंग अकाउंट में लगने वाले चार्ज बैंक के बोर्ड द्वारा तय नीति और भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के तहत होते हैं.

इसे भी पढ़ें- STT में हुई बढ़ोतरी का हो सकता है रिव्यू, NSE ने जताई उम्मीद; कहा- फैसले को माना जा रहा नेगेटिव