इस सोलर स्टॉक पर Antique का बड़ा दांव, मिल सकता बंपर रिटर्न, जानें कहां तक जाएगा स्टॉक?

पिछले एक हफ्ते में इसमें 3.32 फीसदी की तेजी आई है, जबकि पिछले तीन महीनों में शेयर करीब 29.14 फीसदी चढ़ चुका है. एक साल में इसमें 45.31 फीसदी का उछाल देखा गया है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 17,355 करोड रुपये है और PE रेशियो करीब 35.93 है, जबकि शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से करीब 46.20 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है.

ACME Solar Image Credit: Money9live

ACME Solar Holdings Share Price: ब्रोकरेज हाउस Antique ने सोलर सेक्टर की कंपनी ACME Solar Holdings पर कवरेज शुरू करते हुए BUY रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 363 रुपये तय किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक और बेहतर रेवेन्यू विजिबिलिटी है, जिससे आने वाले सालों में ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं. कंपनी का मार्केट कैप करीब 17,355 करोड रुपये है और PE रेशियो करीब 35.93 है, जबकि शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से करीब 46.20 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है.

मजबूत ऑर्डर बुक और ग्रोथ विजिबिलिटी

कंपनी के पास करीब 4,031 मेगावाट का कॉन्ट्रैक्टेड पाइपलाइन है, जिसमें से लगभग 2,980 मेगावाट यानी 74 फीसदी हिस्सा लॉन्ग टर्म PPA में कन्वर्ट हो चुका है. ये PPA मजबूत सरकारी ऑफ टेकर्स के साथ हैं, जिससे कंपनी को स्थिर और भरोसेमंद रेवेन्यू मिलने की संभावना बनी रहती है.

क्षमता में दोगुनी बढ़ोतरी की तैयारी

ACME Solar अपनी ऑपरेशनल कैपेसिटी को FY25 के 2,540 मेगावाट से बढ़ाकर FY28 तक 6,270 मेगावाट तक ले जाने की योजना पर काम कर रही है, यानी अगले कुछ सालों में कंपनी अपनी क्षमता को दोगुना से ज्यादा कर सकती है.

दमदार फाइनेंशियल ग्रोथ का अनुमान

ब्रोकरेज के मुताबिक FY25 से FY28 के बीच कंपनी का रेवेन्यू 71 फीसदी, EBITDA 70 फीसदी और PAT 77 फीसदी CAGR से बढ़ सकता है. यह ग्रोथ इसलिए भी मजबूत मानी जा रही है क्योंकि कंपनी अब पारंपरिक सोलर से हटकर हाई CUF और हाई टैरिफ वाले FDRE प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा फोकस कर रही है, जिससे कमाई की क्वालिटी बेहतर होगी.

बिजनेस मॉडल में खास मजबूती

कंपनी के पास सोलर और विंड दोनों के लिए इन-हाउस EPC प्लेटफॉर्म है, जो प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने में मदद करता है. इसके अलावा BESS यानी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम में कंपनी की स्ट्रैटेजी इसे भविष्य के लिए और मजबूत बनाती है.

शेयर का हाल

15 अप्रैल को ACME Solar के शेयर करीब 0.83 फीसदी की तेजी के साथ 286.4 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले एक हफ्ते में इसमें 3.32 फीसदी की तेजी आई है, जबकि पिछले तीन महीनों में शेयर करीब 29.14 फीसदी चढ़ चुका है. एक साल में इसमें 45.31 फीसदी का उछाल देखा गया है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 17,355 करोड रुपये है और PE रेशियो करीब 35.93 है, जबकि शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से करीब 46.20 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है.

इसे भी पढ़ें- भागेंगे Jindal Saw के शेयर! Elara Capital ने दिया BUY रेटिंग, जानें क्यों है ब्रोकरेज बुलिश?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.