Atlanta vs TARIL: ट्रांसफार्मर सेक्टर का कौन है सरताज, ऑर्डर बुक से लेकर कमाई में किसमें दम, जानें रिटर्न में किसने मारी बाजी
पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में बढ़ते कैपेक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ने ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनियों को फोकस में ला दी है. इसका फायदा Atlanta Electricals Limited और Transformers and Rectifiers India Ltd यानी TARIL को मिला रहा है. ये अपने ऑर्डर बुक और रणनीति के साथ लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर फोकस कर रही है. दोनों स्टॉक्स पावर ट्रांसमिशन थीम के बड़े खिलाड़ी हैं, जहां Atlanta तेजी से स्केल कर रही है और TARIL ने लंबे समय में मल्टीबैगर रिटर्न देकर निवेशकों को चौंकाया है.
Transformer Stocks: भारत में पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में बढ़ते कैपेक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ने ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनियों को फिर से निवेशकों के रडार पर ला दिया है. ऐसे में दो बड़े नाम तेजी से उभर रहे हैं. जिनमें Transformers and Rectifiers India Ltd यानी TARIL और Atlanta Electricals Limited शामिल हैं. दोनों कंपनियां अलग-अलग रणनीति के साथ ग्रोथ की रेस में आगे निकलने की होड़ में है. ऐसे में दोनों कंपनियों में किसमें है ज्यादा दम, यहां चेक करें पूरी डिटेल.
कमाई में धमाकेदार उछाल
Atlanta Electricals Limited ने Q3 FY26 में शानदार रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की. कंपनी की आय बढ़कर 472 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो Q3 FY25 के 263 करोड़ रुपये के मुकाबले 79.5 प्रतिशत की सालाना बढ़त है. वहीं Q2 FY26 के 317 करोड़ रुपये की तुलना में 48.9 प्रतिशत की तिमाही बढ़ोतरी दर्ज की गई. यह दिखाता है कि कंपनी के कारोबार में सालाना और तिमाही दोनों आधार पर तेज रफ्तार आई है.
वहीं Transformers and Rectifiers India Ltd यानी TARIL ने भी Q3 FY26 में मजबूत टॉप लाइन ग्रोथ दिखाई. कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 737 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 559 करोड़ रुपये के मुकाबले 31.8 प्रतिशत ज्यादा है. साथ ही Q2 FY26 के 460 करोड़ रुपये से 60.2 प्रतिशत की तिमाही बढ़त दर्ज की गई.
ऑर्डर बुक का पावर
TARIL के पास करीब 5,450 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक है और कंपनी बैकवर्ड इंटीग्रेशन पर बड़ा दांव लगा रही है ताकि लागत कम हो और मार्जिन 35 प्रतिशत तक पहुंच सके. कंपनी FY29 तक 8,000 करोड़ रुपये रेवेन्यू का लक्ष्य रख रही है.
दूसरी तरफ Atlanta छोटी अवधि के ऑर्डर साइकिल और तेज एग्जीक्यूशन मॉडल पर काम कर रही है. इसकी ऑर्डर बुक 2,451 करोड़ रुपये है, जो तेजी से रेवेन्यू ग्रोथ को सपोर्ट करती है. कंपनी कम कैपेक्स के साथ ज्यादा ग्रोथ हासिल करने की रणनीति अपना रही है.
कैपेसिटी में किसमें दम?
कैपेसिटी के मामले में दोनों कंपनियों के बीच साफ अंतर दिखाई देता है. Transformers and Rectifiers India Ltd यानी TARIL वर्तमान में करीब 40,000 MVA की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के साथ काम कर रही है. कंपनी इसे FY27 की पहली छमाही तक बढ़ाकर लगभग 75,000 MVA करने की योजना बना रही है. इसके तहत चांगोदर प्लांट में 15,000 MVA की बढ़ोतरी Q1 FY27 में और मोरैया यूनिट में 22,000 MVA की अतिरिक्त क्षमता Q2 FY27 में जोड़ी जाएगी.
वहीं Atlanta Electricals Limited के पास पहले से ही बड़ी इंस्टॉल्ड कैपेसिटी करीब 63,000 MVA है. कंपनी ने पिछले 18 महीनों में BTW Atlanta Transformers के अधिग्रहण के बाद अपनी क्षमता को 16,000 MVA से लगभग चार गुना बढ़ाया है. Atlanta की यह क्षमता कई प्लांट्स और अलग-अलग वोल्टेज क्लास में फैली हुई है, जिससे कंपनी 33 kV से 220 kV तक के ऑर्डर्स बड़े पैमाने पर पूरा कर सकती है.
यह भी पढ़ें: भारत-यूएस डील से चमका रेखा झुनझुनवाला का ये फेवरेट स्टॉक, 2 दिन में कमाए 858 करोड़, LIC की झोली में भी आए 406 करोड़
शेयरों का हाल
TARIL का शेयर की वर्तमान कीमत 255.86 रुपये है. हफ्ते भर में ये करीब 5 फीसदी उछला है. मगर 1 महीने में ये 22 प्रतिशत लुढ़क गया. सालभर का भी इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. मगर लॉन्ग टर्म में इसने बेहतर रिटर्न दिया है. 3 साल में इसने 621 फीसदी और 5 साल में 2883 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं Atlanta Electricals के शेयर की वर्तमान कीमत 830.30 रुपये है. हफ्ते भर में ये 13 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है. 6 महीने का इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




