ट्रेडिंग के शोर से दूर कैपिटल मार्केट बूम में चुपचाप पैसा बना रहे ये 3 ‘डार्क हॉर्स’ स्टॉक, जानें क्या करती हैं ये कंपनियां
भारत के कैपिटल मार्केट बूम में असली कमाई उन कंपनियों में हो रही है, जो ट्रेडिंग नॉइज से दूर एडवाइजरी, एसेट मैनेजमेंट और मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर पर टिके मॉडल अपनाती हैं. Nuvama, IIFL Capital और CAMS जैसे ‘डार्क हॉर्स’ स्टॉक्स डेटा, रिटर्न रेशियो और स्थिर बिजनेस से लॉन्ग-टर्म ग्रोथ दिखाते हैं.
भारत के कैपिटल मार्केट बूम को अक्सर ट्रेडिंग वॉल्यूम, नए डिमैट अकाउंट्स और डिस्काउंट ब्रोकर्स की ग्रोथ से आंका जाता है लेकिन असली वैल्यू क्रिएशन उन कंपनियों में हो रहा है, जो डेली ट्रेडिंग नॉइज से दूर रहकर एडवाइजरी, एसेट मैनेजमेंट और मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर पर टिके बिजनेस मॉडल से कमाई कर रही हैं. ये कंपनियां बुल रन पर नहीं, बल्कि लॉन्ग-टर्म पार्टिसिपेशन पर भरोसा करती हैं. हम आपको ऐसे ही 3 ‘डार्क हॉर्स’ स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं जो शोर से दूर रहते हुए डेटा और डिसिप्लिन के दम पर लगातार कमाई कर रहे हैं.
Nuvama Wealth Management
नुवामा को अक्सर ब्रोकरेज के तौर पर देखा जाता है, लेकिन इसकी कमाई का बड़ा हिस्सा अब वेल्थ मैनेजमेंट, इंस्टीट्यूशनल एडवाइजरी और एसेट-लिंक्ड बिजनेस से आ रहा है. FY25 में कंपनी की कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू मजबूत रही और FY26 में भी ग्रोथ ट्रैक बना रहा. वेल्थ रेवेन्यू और एसेट मैनेजमेंट फीस में तेज बढ़त ने ट्रांजैक्शन-डिपेंडेंसी घटाई है. इसका मजबूत ROE और ROCE, नेट कैश बैलेंस शीट और डिसिप्लिन्ड कैपिटल एलोकेशन इसे लॉन्ग-टर्म कंपाउंडर बनाते हैं.
- FY25 रेवेन्यू: ₹4,162 करोड़
- FY25 PAT (एक्सेप्शनल्स छोड़कर): ₹985 करोड़
- Q3 FY26 रेवेन्यू: ₹755 करोड़ (YoY +4%)
- Q3 FY26 PAT: ~₹254 करोड़
सेगमेंट डेटा बताता है कि वेल्थ रेवेन्यू +18% YoY और एसेट मैनेजमेंट फीस +33% YoY बढ़ी, जबकि कैपिटल मार्केट रेवेन्यू -21% YoY रहा, यानी ट्रांजैक्शन-डिपेंडेंसी कम हो रही है। - ROE: 31%
- ROCE: 20.4%
- मार्केट कैप: ~₹22,672 करोड़
- P/E: 22x
IIFL Capital Services
IIFL कैपिटल को साइकलिकल कहा जाता है लेकिन इसका डिजाइन डाइवर्सिफाइड है- इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज, रिटेल ब्रोकिंग, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, वेल्थ एडवाइजरी और प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूशन. FY26 में रेग्युलेटरी टाइटनिंग से रिटेल सेगमेंट दबा, फिर भी रिटर्न रेशियो मजबूत रहे. स्टॉक में उतार-चढ़ाव वैल्यूएशन एडजस्टमेंट दिखाता है और बिजनेस ब्रेक नहीं.
- FY25 रेवेन्यू: ₹2,567 करोड़
- FY25 PAT: ₹711 करोड़ (YoY +39%)
FY26 में रेग्युलेटरी सख्ती का असर दिखा: - Q2 FY26 रेवेन्यू: ₹572 करोड़ (YoY -11.4%)
- Q2 FY26 PAT: ₹85 करोड़ (YoY -59%)
फिर भी रिटर्न मजबूत रहे: - ROE: 32%
- ROCE: 33.3%
- मार्केट कैप: ~₹9,467 करोड़
- P/E: ~16x (इंडस्ट्री मीडियन 19x से कम)
Computer Age Management Systems (CAMS)
CAMS म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का RTA है- SIP, फोलियो अपडेट्स और कम्प्लायंस इसकी रोजमर्रा की दुनिया है. इसकी कमाई मार्केट एक्साइटमेंट पर नहीं, बल्कि इन्वेस्टमेंट बिहेवियर की स्टेबिलिटी पर टिकी है. SIP बुक और AAuM में लगातार बढ़त, बेहद ऊंचा ROCE, स्ट्रॉन्ग कैश फ्लो- ये सब इस शेयर को इंफ्रास्ट्रक्चर जैसा डिफेंसिव बनाते हैं.
- FY25 रेवेन्यू: ₹1,334 करोड़
- FY25 PAT: ₹422 करोड़
- Q3 FY26 रेवेन्यू: ₹367 करोड़ (YoY +5.6%)
- Q3 FY26 PAT: ₹122 करोड़
- ROCE: 54.8%
- ROE: 44%
- SIP बुक (9M FY26): 63.8 मिलियन
- AAuM सर्विस्ड: ₹54.7 ट्रिलियन (इक्विटी AAuM ~₹30.4 ट्रिलियन)
- मार्केट कैप: ₹16,766 करोड़
- P/E: 38x (सेक्टर मीडियन 49x से कम)
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




