₹6500 करोड़ से ज्यादा का ऑर्डर बुक, मुनाफे में 55% उछाल तो 30% से ज्यादा बढ़ी कमाई, इस इंजीनियरिंग स्टॉक पर रखें फोकस
इंजीनियरिंग कंपनी Azad Engineering तेजी से ग्लोबल गैस टर्बाइन सप्लाई चेन में अपनी जगह बना रही है. कंपनी दुनिया की बड़ी एनर्जी इक्विपमेंट कंपनियों को जरूरी कंपोनेंट सप्लाई करती है. वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कमाई 30.6 फीसदी बढ़कर 145.63 करोड़ रुपये हो गई. वहीं नेट प्रॉफिट 55.8 फीसदी बढ़कर 32.74 करोड़ रुपये पहुंच गया.
इंजीनियरिंग कंपनी Azad Engineering तेजी से ग्लोबल एनर्जी इक्विपमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही है. कंपनी अब गैस टर्बाइन मैन्युफैक्चरिंग की ग्लोबल सप्लाई चेन का हिस्सा बन चुकी है. इसे भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. Azad Engineering दुनिया की कई बड़ी कंपनियों को जरूरी कंपोनेंट सप्लाई करती है. गैस टर्बाइन का यूज बिजली प्रोडक्शन और इंडस्ट्रियल एनर्जी सिस्टम में किया जाता है. ऐसे में इस क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है.
ग्लोबल कंपनियों के साथ मजबूत साझेदारी
Azad Engineering की एक बड़ी खासियत यह है कि कंपनी केवल घरेलू बाजार तक सीमित नहीं है. कंपनी कई ग्लोबल कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है. इससे कंपनी को अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में भी काम करने का मौका मिल रहा है. ग्लोबल सप्लाई चेन का हिस्सा बनने से कंपनी का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है. इससे भारत की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है. कंपनी का ग्लोबल नेटवर्क लगातार मजबूत होता जा रहा है.
कमाई में मजबूत उछाल
वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी की ऑपरेशंस से इनकम 30.6 फीसदी बढ़कर 145.63 करोड़ रुपये हो गई. पिछले साल इसी अवधि में यह करीब 111.6 करोड़ रुपये थी. मजबूत ऑर्डर और बेहतर कामकाज के कारण कंपनी की कमाई में यह तेजी देखने को मिली. एनर्जी और एयरोस्पेस सेक्टर में बढ़ती मांग का भी कंपनी को फायदा मिला है. इससे कंपनी के कारोबार में लगातार मजबूती दिख रही है.
मुनाफे में भी तेज बढ़त
कंपनी का नेट प्रॉफिट 55.8 फीसदी बढ़कर 32.74 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा करीब 21 करोड़ रुपये था. इसके साथ ही प्रॉफिट बिफोर टैक्स भी 56.3 फीसदी बढ़कर 46.43 करोड़ रुपये पहुंच गया. यह दिखाता है कि कंपनी की कमाई के साथ मुनाफा भी तेजी से बढ़ रहा है. बेहतर कामकाज और मजबूत ऑर्डर बुक का असर कंपनी के नतीजों में साफ दिखाई दे रहा है. कंपनी के शेयर शुक्रवार को 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 1611 रुपये पर बंद हुए थे. पिछले 5 साल में इसके अपने निवेशकों को 123 फीसदी का रिटर्न दिया है.
ये भी पढ़ें- विजय केडिया के इन दो स्टॉक्स में भारी गिरावट, 49% तक टूटे शेयर; 3741% तक रिटर्न दे चुकी है कंपनी
मजबूत ऑर्डर बुक
वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू 34.7 फीसदी बढ़कर 282.7 करोड़ रुपये हो गया. इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 62 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 63 फीसदी से ज्यादा ग्रोथ दिखाता है. कंपनी की ऑर्डर बुक 6500 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. एनर्जी, ऑयल, गैस और एयरोस्पेस सेक्टर से लगातार नए ऑर्डर मिल रहे हैं. इससे आने वाले समय में कंपनी के कारोबार में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Voltas और अन्य कंपनियों ने गर्मी से पहले AC की कीमतें बढ़ाने का किया ऐलान, शेयर हुए धड़ाम, जानें क्यों बढ़ेंगे दाम
600% डिविडेंड के ऐलान से रॉकेट बना शेयर, 15% उछला स्टॉक; जानें रिकॉर्ड डेट
138% की रेवेन्यू ग्रोथ, ₹1048 करोड़ का ऑर्डर बुक, यह एनर्जी इंफ्रा स्टॉक बन सकता है लंबी रेस का घोड़ा, रखें नजर
