ग्रीन इंफ्रा बॉन्ड के जरिए 10000 करोड़ रुपये तक जुटाएगा बैंक ऑफ बड़ौदा, 4 मार्च को होगा जारी; निवेशक रखें नजर

बैंक ऑफ बड़ौदा 4 मार्च को 10000 करोड़ रुपये तक का ग्रीन इंफ्रा बॉन्ड इश्यू लॉन्च करने जा रहा है. 5000 करोड़ रुपये के बेस साइज और 5000 करोड़ रुपये के ग्रीन शू ऑप्शन के साथ यह इश्यू संस्थागत निवेशकों को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है. बॉन्ड की अवधि 7 साल होगी और मैच्योरिटी 5 मार्च 2033 तय की गई है.

बैंक ऑफ बड़ौदा Image Credit: GettyImages

Bank of Baroda Green Bond: सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए फंड जुटाने की तैयारी कर ली है. बैंक 4 मार्च को ग्रीन इंफ्रा बॉन्ड जारी कर 10000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रहा है. बाजार सूत्रों के मुताबिक, यह इश्यू संस्थागत निवेशकों को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है और इसकी अवधि 7 वर्ष तय की गई है. इस खबर के बाद निवेशकों की नजर इस बैंक पर रहने वाली है.

5000 करोड़ रुपये का बेस इश्यू

जानकारी के अनुसार, इश्यू का बेस साइज 5000 करोड़ रुपये रखा गया है. इसके साथ 5000 करोड़ रुपये तक का ग्रीन शू ऑप्शन भी होगा, जिसके जरिए ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में अतिरिक्त राशि रखी जा सकेगी. इस तरह कुल इश्यू साइज 10000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

7 साल की अवधि, 5 मार्च 2033 को मैच्योरिटी

इन बॉन्ड्स की अवधि 7 साल होगी और इनकी मैच्योरिटी 5 मार्च 2033 को तय की गई है. पे-इन और अलॉटमेंट की तारीख 5 मार्च 2026 रखी गई है. बॉन्ड इश्यू के लिए बोली प्रक्रिया 4 मार्च को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया के इलेक्ट्रॉनिक बुक प्रोवाइडर प्लेटफॉर्म पर होगी. अलॉटमेंट यूनिफॉर्म यील्ड के आधार पर क्लोज्ड बिडिंग प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा. बॉन्ड्स पर सालाना ब्याज भुगतान होगा और न्यूनतम आवेदन राशि 1 लाख रुपये तय की गई है. इसके बाद 1 लाख रुपये के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा.

AAA रेटिंग

इन ग्रीन इंफ्रा बॉन्ड्स को केयर रेटिंग्स और आईसीआरए ने AAA रेटिंग के साथ ‘स्टेबल’ आउटलुक दिया है. उच्च क्रेडिट रेटिंग को देखते हुए यह इश्यू सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के जरिए जुटाई गई राशि का उपयोग पर्यावरण अनुकूल और सतत विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स में किया जाएगा.

कैसा है शेयर का हाल

इस खबर के बाद निवेशकों की नजर बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर पर रहने वाली है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.77 फीसदी गिरकर 321.95 रुपये पर पहुंच गया है. हालांकि बीते एक सप्ताह में इसमें 5.82 फीसदी की तेजी आई है. पिछले तीन महीने में यह 11 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है.

यह भी पढ़ें: 1:10 स्टॉक स्प्लिट का असर! इस ज्वेलरी कंपनी ने IPO निवेशकों को दिया 200% तक का रिटर्न, जानें शेयर का हाल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

सुजलॉन के शेयर हर रोज छू रहे गिरावट के नए लेवल, निवेशकों को अब क्या करना चाहिए, एक्सपर्ट से जान लीजिए

₹50 से सस्ता! छोटे स्टॉक्स में स्मार्ट मनी की एंट्री, प्रोमोटर्स ने MSP Steel, IRB Infra समेत इन शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी

₹25 से कम का AI स्टॉक एक दिन में 10% उछला, 5 साल में 300% से ज्यादा आई तेजी; ग्रीन एनर्जी सेगमेंट में बढ़ा रहा फोकस

COMEX पर चांदी का स्टॉक 32% घटा, चीन के इक्सचेंज पर 2015 के बाद सबसे निचले स्तर पर, कीमतों पर क्या पड़ेगा असर

AI का डर! Infosys का शेयर फरवरी में 20% टूटा, 13 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट; जानें कितना घटा मार्केट कैप

1:10 स्टॉक स्प्लिट का असर! इस ज्वेलरी कंपनी ने IPO निवेशकों को दिया 200% तक का रिटर्न, जानें शेयर का हाल