क्या 70 फीसदी तक गिरेगा Bitcoin, क्यों गिर रहा है क्रिप्टो मार्केट, CryptoQuant CEO ने बताई असली वजह

Bitcoin में हालिया गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. क्या Bitcoin 70 फीसदी तक गिर सकता है? CryptoQuant के CEO Ki Young Ju का कहना है कि यह गिरावट टेक्निकल नहीं, बल्कि लिक्विडिटी की कमी की वजह से है. जानिए क्रिप्टो मार्केट क्यों दबाव में है और आगे Bitcoin का रास्ता क्या हो सकता है.

क्या 70 फीसदी तक गिरेगा Bitcoin Image Credit: CANVA

Bitcoin में हालिया गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. बुधवार को कॉइन अपने 16 महीने के लो लेवल 72,000 डॉलर तक पहुंच गया था. लगातार कई दिनों से इसमें तेज गिरावट देखने को मिल रही है. इस गिरावट को देखते हुए कई जानकार दावा कर रहे हैं कि Bitcoin में 70 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल सकती है.

कई लोग इसे टेक्निकल फेल्योर या ट्रेंड रिवर्सल मान रहे हैं, लेकिन CryptoQuant के CEO Ki Young Ju का कहना है कि यह गिरावट चार्ट की नहीं, बल्कि लिक्विडिटी की कमी का नतीजा है. यानी मार्केट में वह नया पैसा नहीं आ रहा, जिसने Bitcoin को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर टिकाए रखा था.

नया पैसा रुका, मुनाफावसूली जारी

Ki Young Ju के मुताबिक, Bitcoin की पिछली रैली ETFs और बड़े संस्थागत निवेशकों से आए लगातार नए कैपिटल की वजह से संभव हुई थी. इसी नए पैसे ने पुराने निवेशकों की मुनाफावसूली को बैलेंस किया. लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है. नया कैपिटल लगभग रुक गया है, जबकि पुराने होल्डर अब भी प्रॉफिट बुक कर रहे हैं. जब खरीदार कम और बेचने वाले ज्यादा हों, तो कीमत पर दबाव आना तय है.

क्या 70% तक गिर सकता है क्रिप्टो कॉइन?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या Bitcoin फिर से पुराने साइकिल की तरह 70 फीसदी तक गिर सकता है. इस पर Ki Young Ju ने साफ किया कि ऐसा क्रैश अपने आप नहीं आएगा. यह तभी संभव है जब MicroStrategy (MSTR) और Michael Saylor Bitcoin बेचने लगें. अब तक MSTR Bitcoin का सबसे बड़ा संस्थागत खरीदार रहा है. अगर वह तेजी से अपनी होल्डिंग बेचता है, तभी पुराने साइकल जैसी 70 फीसदी तक की गिरावट संभव है.

तेज गिरावट की कम संभावना

Ki Young Ju का कहना है कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि Bitcoin की गिरावट रुक चुकी है. यानी यह नहीं कहा जा सकता कि अब कीमत नीचे नहीं जाएगी. मार्केट में बिकवाली का दबाव अभी भी बना हुआ है, इसलिए उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. हालांकि, उनका मानना है कि बहुत तेज और बहुत बड़ी गिरावट की संभावना कम है. इसके बजाय Bitcoin की कीमत कुछ समय तक कभी ऊपर तो कभी नीचे रह सकती है.

ये भी पढ़ें- भारत-यूएस डील से चमका रेखा झुनझुनवाला का ये फेवरेट स्‍टॉक, 2 दिन में कमाए 858 करोड़, LIC की झोली में भी आए 406 करोड़

आगे Bitcoin का रास्ता क्या?

इस पूरी तस्वीर का मतलब साफ है. Bitcoin इसलिए नहीं गिर रहा क्योंकि “Crypto खत्म हो गया”, बल्कि इसलिए क्योंकि नया पैसा नहीं आ रहा और Stablecoin liquidity घट रही है और बड़े खरीदार फिलहाल साइडलाइन हैं. आने वाले समय में Bitcoin में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. जब तक कॉइन में फ्रेश कैपिटल दोबारा मार्केट में एंट्री नहीं करता, तब तक कोई मजबूत ट्रेंड बन पाना मुश्किल रहेगा.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.