इस शेयर में गजब की हलचल! Q3 और 9 महीने के नतीजे मजबूत, कमाई में जबरदस्त उछाल; भाव ₹10 से कम
गुरुवार को Bodhi Tree Multimedia का शेयर 2.91 प्रतिशत चढ़कर 7.79 रुपये पर बंद हुआ. शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से करीब 9 प्रतिशत ऊपर है. दिसंबर 2025 तिमाही में FII और FPI की हिस्सेदारी 0.48 प्रतिशत से घटकर 0.39 प्रतिशत रह गई. पिछले एक हफ्ते में शेयर 1.34 प्रतिशत चढ़ा है.
शेयर बाजार में मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की कंपनी Bodhi Tree Multimedia Ltd (BTML) ने दिसंबर 2025 तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. इसके बाद से ही कंपनी के शेयरों पर निवेशकों की नजरें हैं. इसकी कीमत भी 10 रुपये से कम है. कीमत का कम होना और रिजल्ट के चलते इसके शेयर फोकस में हैं. कंपनी ने Q3FY26 और 9 महीने के नतीजों में तेज ग्रोथ दर्ज की है, हालांकि शेयर अभी भी अपने 52-वीक हाई से नीचे कारोबार कर रहा है.
Q3 और 9 महीने का वित्तीय प्रदर्शन
Q3FY26 में Bodhi Tree Multimedia की कंसोलिडेटेड कुल आय बढ़कर 39.57 करोड़ रुपये हो गई, जो सालाना आधार पर 124.31 प्रतिशत की बढ़त है. वहीं दिसंबर 2025 तक के 9 महीनों में कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 92.63 प्रतिशत उछलकर 5.87 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी के मुताबिक यह मजबूती प्रोजेक्ट्स की संख्या बढ़ने और पारंपरिक कमीशन आधारित प्रोडक्शन से आगे बढ़कर IP आधारित मॉडल अपनाने की वजह से आई है. फिलहाल शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 28.19 प्रतिशत नीचे है.
रणनीति और भविष्य की योजना
रणनीतिक रूप से कंपनी टेक्नोलॉजी और कंटेंट डाइवर्सिफिकेशन पर फोकस कर रही है. इसमें Moving Images का अधिग्रहण कर अनस्क्रिप्टेड कंटेंट को मजबूत करना, Bodhi AI और उसका कास्टिंग टूल Cast AI लॉन्च करना और Lahren Networks में रणनीतिक हिस्सेदारी लेना शामिल है. इन पहलों का मकसद प्रोडक्शन एफिशिएंसी बढ़ाना और बड़े डिजिटल कंटेंट लाइब्रेरी व YouTube CMS के जरिए कमाई को अधिकतम करना है.
कंपनी के बारे में
Mautik Tolia और Sukesh Motwani द्वारा स्थापित Bodhi Tree Multimedia Limited एक लिस्टेड कंटेंट प्रोडक्शन कंपनी है, जो ड्रामा, थ्रिलर और कॉमेडी जैसे कई जॉनर में काम करती है. कंपनी B2B मॉडल पर काम करती है और अब तक 50 से ज्यादा शोज के जरिए 3000 घंटे से ज्यादा का कंटेंट दे चुकी है.
शेयर का हाल
गुरुवार को Bodhi Tree Multimedia का शेयर 2.91 प्रतिशत चढ़कर 7.79 रुपये पर बंद हुआ. शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से करीब 9 प्रतिशत ऊपर है. दिसंबर 2025 तिमाही में FII और FPI की हिस्सेदारी 0.48 प्रतिशत से घटकर 0.39 प्रतिशत रह गई. पिछले एक हफ्ते में शेयर 1.34 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि एक तिमाही में 0.53 प्रतिशत और एक साल में करीब 23.45 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.
IT स्टॉक्स में मचा कोहराम! अमेरिका से आई इस खबर ने मचाई खलबली, TCS से लेकर Infosys तक बेहाल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इंफ्रा सेक्टर की इस कंपनी पर रखें नजर, 4 साल में 49% बढ़ा ऑर्डर बुक, कंपनी के पास है ₹41000 करोड़ का टेंडर
IT इंडेक्स के लिए ब्लैक फ्राइडे! भारत से लेकर अमेरिका तक कोहराम, Infosys-TCS जैसे दिग्गज 52-वीक लो पर
बाजार में भयंकर बिकवाली, सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा टूटा, निफ्टी 25600 के नीचे, IT शेयरों में मचा कोहराम
