निवेशकों के लिए मौका, 13 मार्च को इन शेयरों पर मिलेगा बोनस, स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड, देखें पूरी लिस्ट

13 मार्च 2026 को शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयर कॉरपोरेट एक्शन के कारण एक्स डेट पर ट्रेड करेंगे. कुछ कंपनियां बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड का फायदा निवेशकों को देने जा रही हैं. Hindusthan Urban Infrastructure ने 1 के बदले 5 स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है. वहीं IRFC ने 1 रुपये 5 पैसे प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयर कॉरपोरेट एक्शन के कारण एक्स डेट पर ट्रेड करेंगे. Image Credit: Canva/ Money9

Bonus Share Announcement: शेयर मार्केट में 13 मार्च कई कंपनियों के लिए अहम दिन रहने वाला है. इस दिन कुछ कंपनियों के शेयर बोनस, स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड के कारण एक्स डेट पर ट्रेड करेंगे. जिन निवेशकों के पास इन कंपनियों के शेयर रिकॉर्ड डेट से पहले होंगे वे इन कॉरपोरेट एक्शन का फायदा ले सकेंगे. इसमें Hindusthan Urban Infrastructure, Indian Railway Finance Corporation, RailTel और Toss The Coin जैसी कंपनियां शामिल हैं. इन कंपनियों ने बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट और अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

2 के बदले 1 बोनस शेयर

Frontier Springs Ltd ने अपने निवेशकों के लिए 2 के बदले 1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. इसके तहत हर एक शेयर पर दो नए पूरी तरह पेड इक्विटी शेयर दिए जाएंगे. हर शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये रखा गया है. कंपनी के अनुसार बोनस शेयर के लिए संशोधित रिकॉर्ड डेट 13 मार्च 2026 तय की गई है. बोनस शेयर का अलॉटमेंट लगभग 16 मार्च को होने की उम्मीद है.

निवेशकों को मिलेंगे लाखों नए शेयर

इस कॉरपोरेट एक्शन के बाद कंपनी योग्य शेयरधारकों को कुल 78 लाख 77 हजार 22 नए इक्विटी शेयर जारी करेगी. इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट तक शेयर होंगे उन्हें अतिरिक्त शेयर मिलेंगे. बोनस शेयर जारी होने के बाद कंपनी के कुल शेयरों की संख्या भी बढ़ जाएगी. इससे बाजार में शेयर की लिक्विडिटी बेहतर होने की संभावना रहती है.

Hindusthan Urban Infrastructure

Hindusthan Urban Infrastructure Ltd के शेयर भी 13 मार्च को एक्स डेट पर ट्रेड करेंगे. कंपनी ने हाल ही में अपना नाम बदलकर Hindusthan Insulators and Industries Ltd किया है. कंपनी ने 1 के बदले 5 स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है. यानी एक मौजूदा शेयर को पांच इक्विटी शेयरों में बांटा जाएगा. इस स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट भी 13 मार्च 2026 तय की गई है.

IRFC ने किया अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

सरकारी कंपनी Indian Railway Finance Corporation ने वित्त वर्ष 2025 26 के लिए 1 रुपये 5 पैसे प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. इसके साथ ही इस वित्त वर्ष में कंपनी का कुल अंतरिम डिविडेंड 2 रुपये 10 पैसे प्रति शेयर हो गया है. इस डिविडेंड के लिए भी रिकॉर्ड डेट 13 मार्च 2026 तय की गई है. निवेशकों को यह पेमेंट अप्रैल 2026 की शुरुआत तक मिल सकता है.

RailTel के शेयर भी होंगे एक्स डेट पर

RailTel Corporation of India Ltd के शेयर भी 13 मार्च को डिविडेंड के कारण एक्स डेट पर ट्रेड करेंगे. जिन निवेशकों के पास एक्स डेट से पहले कंपनी के शेयर होंगे वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे. इसके लिए शेयरधारकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होना जरूरी है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है.

ये भी पढ़ें- 11 मार्च को IndiGo, Waaree Energies से लेकर UCO Bank तक फोकस में रहेंगे ये शेयर, रखें पैनी नजर

Toss The Coin भी देगा अंतरिम डिविडेंड

Toss The Coin Ltd ने वित्त वर्ष 2025 26 के लिए तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी ने 5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का फैसला किया है. यह फैसला 9 मार्च 2026 को हुई बोर्ड बैठक में लिया गया था. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 13 मार्च 2026 तय की गई है. कंपनी के अनुसार डिविडेंड का पैसा 25 से 45 कारोबारी दिनों के भीतर निवेशकों के बैंक खाते में जमा की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.