Budget 2026 से टूटीं उम्मीदें, और बढ़ा बाजार पर दबाव, Hindalco, COAL, NTPC से लेकर SBI तक, ये रहे टॉप 10 लूजर
बजट पेश होते ही शेयर बाजार में मजबूती की उम्मीदें कमजोर पड़ीं और कुछ प्रमुख शेयरों में तेज गिरावट दर्ज हुई. Hindalco, SBI, कोल इंडिया, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया और जियो फाइनेंशियल जैसे बड़े नाम बजट के दिन बाजार के सबसे बड़े लूजर रहे.
Budget Day Top 10 Loser: केंद्रीय बजट के दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार बजट पेश होते ही कुछ दिग्गज शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली. निवेशकों की उम्मीदें और बजट के ऐलान के बीच सेक्टर-स्पेसिफिक चिंताओं ने बाजार के कुछ बड़े नामों को दबाव में डाल दिया. नतीजा यह रहा कि बजट वाले दिन बाजार के ये 10 शेयर सबसे बड़े लूजर बनकर उभरे.
मेटल और बैंकिंग कंपनी के शेयर दबाव में
मेटल सेक्टर की प्रमुख कंपनी हिंडाल्को के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. दोपहर 1.20 पर कंपनी के शेयर करीब 4.64 फीसदी टूटकर 917 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे है. वैश्विक कमोडिटी कीमतों में नरमी और मेटल सेक्टर पर किसी बड़े राहत पैकेज की उम्मीद पूरी न होने से इस शेयर पर दबाव बना.
बैंकिंग सेक्टर से SBI भी बजट के दिन निवेशकों को निराश करता दिखा. स्टॉक में 3.04 फीसदी की गिरावट आई और यह 1,044 रुपये के स्तर पर आ गया. बजट में सरकार ने PSU बैंकों के लिए कैपिटल इन्फ्यूजन को लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं की. साथ ही बैंक मर्जर प्लान पर भी बजट में कोई घोषणा नहीं की गई. इन कारणों से बैंकिंग सेक्टर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. हालांकि, वित्त मंत्री ने बैंकिंग के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति के गठन की घोषणा की है. यह समिति बैंकिंग प्रणाली की संरचना, दक्षता और तैयारियों की समीक्षा करेगी
COAL, NTPC, BAJAJ FIN दबाव में
कोल सेक्टर की दिग्गज Coal India में भी 2.88 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई. इसी तरह ऑटो सेक्टर की कंपनी Eicher Motors का शेयर 2.67 फीसदी गिरा, जहां ऑटो इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े प्रोत्साहन की कमी बाजार को खली. फाइनेंशियल सेक्टर की Baja Finance में 2.52 फीसदी की गिरावट रही, जबकि ऑयल एंड गैस सेक्टर की ONGC करीब 2.30 फीसदी टूट गई. इंफ्रास्ट्रक्चर और पोर्ट्स सेक्टर की Adani Ports में 2.21 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई.
यह भी पढ़ें: STT के ऐलान से बाजार में तबाही, निफ्टी 25000 के नीचे आया, सेंसेक्स 1700 अंकों से ज्यादा टूटा, मचा कोहराम!
पावर सेक्टर की NTPC और एफएमसीजी सेक्टर की NESTLE India दोनों में करीब 2.19 फीसदी की कमजोरी दिखी. वहीं टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी जियो फाइनेंशियल (JIOFIN) भी करीब 2.16 फीसदी फिसल गई.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Budget 2026 में मिला 12.2 लाख करोड़ का बूस्टर डोज, रॉकेट हुए इंफ्रा स्टॉक्स, एक दिन में 9% तक उछले
बजट में सरकार का एक फैसला… और BSE-Groww-Angel One 17% तक टूटे, आगे भी राहत की उम्मीद नहीं?
52-वीक हाई बनाने के बाद 8% तक टूटे SBI के शेयर, बजट से बैंक को लगा जोर का झटका, जानें गिरावट की वजह
बजट के दिन शेयर बाजार लहुलूहान, निर्मला सीतारमण के दौर की सबसे बड़ी गिरावट, टूट गए सारे रिकॉर्ड
