तिमाही नतीजों के बाद कहां जाएंगे Hindalco Industries के शेयर? Centrum ने बताया टारगेट, जानें क्या है टेंशन
हालांकि, कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट डेट में तेज उछाल आया है. Q3 FY26 में नेट डेट बढ़कर करीब 595 अरब रुपये हो गया, जो Q2 FY26 में 414 अरब रुपये और Q3 FY25 में 418 अरब रुपये था. यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से नोवेलिस के कैपेक्स और कॉपर बिजनेस में ज्यादा वर्किंग कैपिटल की वजह से हुई है.
Hindalco Industries के Q3 FY26 के नतीजे बाजार के अनुमान से बेहतर रहे हैं. कंपनी की कंसोलिडेटेड नेट सेल्स सालाना आधार पर करीब 14 प्रतिशत और तिमाही आधार पर करीब 1 प्रतिशत बढ़कर लगभग 665 अरब रुपये रही. यह Centrum Broking के 618 अरब रुपये के अनुमान से ज्यादा रही, जबकि कंसेंसस अनुमान 646 अरब रुपये के आसपास था. इस शेयर के आउटलुक पर Centrum ने अपनी राय दी है.
EBITDA में सीमित बढ़त
कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर करीब 6 प्रतिशत बढ़ा, लेकिन तिमाही आधार पर इसमें लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट आई और यह करीब 80 अरब रुपये रहा. यह आंकड़ा Centrum और बाजार के अनुमान के आसपास ही रहा. लागत नियंत्रण और प्रोडक्ट मिक्स में सुधार के बावजूद तिमाही दबाव देखने को मिला.
आगे के लिए क्या पॉजिटिव
आगे चलकर वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी बढ़ना, चल रही ग्रोथ प्रोजेक्ट्स का धीरे-धीरे पूरा होना और नोवेलिस में लागत बचत पर लगातार फोकस कंपनी के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है.
कर्ज में तेज बढ़ोतरी चिंता का कारण
हालांकि, कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट डेट में तेज उछाल आया है. Q3 FY26 में नेट डेट बढ़कर करीब 595 अरब रुपये हो गया, जो Q2 FY26 में 414 अरब रुपये और Q3 FY25 में 418 अरब रुपये था. यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से नोवेलिस के कैपेक्स और कॉपर बिजनेस में ज्यादा वर्किंग कैपिटल की वजह से हुई है.
नोवेलिस प्लांट में दिक्कत
इसके अलावा अमेरिका के ओसवेगो स्थित नोवेलिस प्लांट में आग की घटनाओं के चलते उत्पादन में रुकावट भी एक नेगेटिव फैक्टर है. Centrum का मानना है कि ज्यादातर पॉजिटिव फैक्टर्स पहले से ही शेयर की कीमत में शामिल हो चुके हैं, ऐसे में निकट भविष्य में तेज तेजी की गुंजाइश सीमित रह सकती है.
रेटिंग और टारगेट प्राइस
इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए Centrum Broking ने Hindalco Industries पर NEUTRAL की रेटिंग दोहराई है. हालांकि, SOTP वैल्यूएशन के आधार पर टारगेट प्राइस बढ़ाकर 918 रुपये कर दिया गया है.
शेयर का हाल
हिंडाल्को का मौजूदा बाजार भाव करीब 964 रुपये है. मौजूदा स्तर से ब्रोकरेज को करीब 5 प्रतिशत की गिरावट की संभावना नजर आ रही है.
इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों के बाद फोकस में ये शेयर, FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी, भाव 10 रुपये से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ग्रीन एनर्जी बूम में चमके Waaree, Suzlon समेत ये शेयर, मुनाफा और रेवेन्यू बढ़ा, ऑर्डर बुक भी मजबूत, बन सकते हैं कुबेर का खजाना
इंफ्रा सेक्टर की इस कंपनी पर रखें नजर, 4 साल में 49% बढ़ा ऑर्डर बुक, कंपनी के पास है ₹41000 करोड़ का टेंडर
IT इंडेक्स के लिए ब्लैक फ्राइडे! भारत से लेकर अमेरिका तक कोहराम, Infosys-TCS जैसे दिग्गज 52-वीक लो पर
