2 टुकड़ों में बंटेगा ये डिफेंस स्‍टॉक, रिकॉर्ड डेट तय होते ही शेयरों ने लगाई छलांग, दे चुका है 560% का मल्‍टीबैगर रिटर्न

BEML लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली. ये उछाल कंपनी के स्‍टॉक स्प्लिट और उसके रिकॉर्ड डेट के ऐलान के बाद देखने को मिला. तो क्‍या है फेस वैल्‍यू और किसे मिलेगा इसका फायदा जानिए पूरी डिटेल.

डिफेंस स्टॉक Image Credit: money9live.com

Defence Stock BEML: खनन एवं निर्माण उपकरण, रेल एवं मेट्रो उत्पाद, और रक्षा एवं एयरोस्पेस से जुड़े प्रोडक्‍टों का निर्माण करने वाली डिफेंस कंपनी BEML लिमिटेड के शेयर चर्चाओं में है. कंपनी के शेयरों में मंगलवार, 30 सितंबर को हलचल देखने को मिली. शेयर 2 फीसदी से ज्‍यादा की बढ़त के साथ ट्रेड करते नजर आए. कंपनी के शेयरों में आई इस तेजी की वजह स्‍टॉक स्प्लिट की घोषणा है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया गया है.

कंपनी ने जानकारी दी कि BEML लिमिटेड1:2 में स्टॉक स्प्लिट करेगी. यानी कंपनी के एक शेयर दो टुकड़ों में बंटेंगे. इस स्टॉक स्प्लिट के तहत, हर एक पूरी तरह से चुकता ₹10 के फेस वैल्यू वाला शेयर अब दो ₹5 के शेयर्स में बदला जाएगा.

कब है रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने स्‍टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है, जो 3 नवंबर 2025 है. जो निवेशक इस स्टॉक स्प्लिट का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक ट्रेडिंग दिन पहले यानी 1 नवंबर 2025 तक शेयर खरीदने होंगे.

शेयरों में उछाल

इस खबर के बीच मंगलवार को BEML के शेयर 2.23% उछलकर 4118 रुपये पर ट्रेड करते नजर आए. एक महीने में ये 7 फीसदी तक उछला है. 3 साल में इसने 177 फीसदी और 5 साल में 560 फीसदी तक का मल्‍टीबैगर रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़ें: 20 रुपये से कम के इस पेनी स्‍टॉक पर रखें नजर, अबू धाबी से मिला ₹32.63 करोड़ का ऑर्डर, दे चुका है मल्‍टीबैगर रिटर्न

स्टॉक स्प्लिट से क्या बदलेगा?

इस स्टॉक स्प्लिट का मकसद कंपनी की पूंजी संरचना को सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार ढालना और छोटे निवेशकों की भागीदारी को बढ़ावा देना है. इससे शेयर की उपलब्धता बढ़ेगी और बाज़ार में लिक्विडिटी बेहतर होगी. इस बदलाव से निवेश की कुल वैल्यू में कोई फर्क नहीं पड़ेगा, केवल शेयर्स की संख्या बढ़ेगी और प्रति शेयर फेस वैल्यू घटेगी.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा गिरा, निफ्टी 25700 के नीचे आया, मेटल शेयरों में भारी बिकवाली

Atlanta vs TARIL: ट्रांसफार्मर सेक्‍टर का कौन है सरताज, ऑर्डर बुक से लेकर कमाई में किसमें दम, जानें रिटर्न में किसने मारी बाजी

इस महारत्न कंपनी के शेयरों पर रखें नजर, मिला ₹1500 करोड़ का मेगा टेंडर, मार्केट कैप से बड़ा है ऑर्डर बुक, 540% तक रिटर्न

क्या 70 फीसदी तक गिरेगा Bitcoin, क्यों गिर रहा है क्रिप्टो मार्केट, CryptoQuant CEO ने बताई असली वजह

भारत-यूएस डील से चमका रेखा झुनझुनवाला का ये फेवरेट स्‍टॉक, 2 दिन में कमाए 858 करोड़, LIC की झोली में भी आए 406 करोड़

ये कंपनी रिन्यूएबल सेक्टर में पकड़ बना रही मजबूत, अब मिला लाखों का ऑर्डर, भागे शेयर!