इस महारत्न कंपनी के शेयरों पर रखें नजर, मिला ₹1500 करोड़ का मेगा टेंडर, मार्केट कैप से बड़ा है ऑर्डर बुक, 540% तक रिटर्न
सरकारी पावर कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में बड़े ऑर्डर की खबर के बाद जोरदार तेजी देखने को मिली है. ओडिशा में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज से मिले 1,500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है, जिससे स्टॉक में मजबूती और कंपनी की ऑर्डर बुक को नई ताकत मिली है.
BHEL Share Price: सरकारी पावर कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी के स्टॉक में 2 फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई और यह 274 रुपये के इंट्राडे हाई स्तर तक पहुंच गया. शेयर में आई इस तेजी की बड़ी वजह ओडिशा में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज से मिला 1,500 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर है, जिससे इस महारत्न कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूती मिली है. गुरुवार को भी निवेशकों की नजर इस शेयर पर बनी रह सकती है.
क्या है ऑर्डर?
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड से एक ऑर्डर प्राप्त हुआ है. यह ऑर्डर ओडिशा के संबलपुर जिले के लापंगा स्थित अदित्य एल्युमिनियम प्लांट में अदित्य विस्तार परियोजना के तहत 2 × 150 मेगावाट BTG पैकेज के लिए है. कंपनी को इसके लिए 3 फरवरी 2026 को लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) प्राप्त हुआ है.
इस प्रोजेक्ट के तहत डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, साइट तक आपूर्ति, अनलोडिंग एवं स्टोरेज, इरेक्शन, कमीशनिंग और परफॉर्मेंस गारंटी टेस्ट शामिल हैं. यूनिट-1 का कार्य 35 महीनों में और यूनिट-2 का कार्य 37 महीनों में पूरा किया जाना है. इस ऑर्डर का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये है.

सितंबर 2025 तक कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत स्थिति में रही है, जो लगभग 2.19 लाख करोड़ रुपये के बराबर है. इसके अलावा सितंबर के बाद भी कंपनी को कई नए कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हुए हैं.
यह भी पढ़ें: दो दिन में 43% की रैली, FII भी लुटा रहे प्यार, 5 साल में 922% तक रिटर्न, ट्रेड डील से रॉकेट बने इस कंपनी के शेयर
शेयर का प्रदर्शन
बुधवार की तेजी के बाद कंपनी के शेयर 272.70 रुपये पर बंद हुए. बीते एक सप्ताह में स्टॉक में 4 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई है. वहीं, एक साल में कंपनी के शेयर करीब 32 फीसदी चढ़े हैं. तीन साल की अवधि में निवेशकों को लगभग 264 फीसदी और पांच साल में करीब 540 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है.
इस तेजी के बाद कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 94,904 करोड़ रुपये हो गया है, जो उसके ऑर्डर बुक के मुकाबले काफी कम है. कंपनी की ऑर्डर बुक उसके मार्केट कैप से लगभग 2.3 गुना अधिक है.
कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?
दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 8,692 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है, जो सितंबर तिमाही के 7,686 करोड़ रुपये की तुलना में अधिक है. वहीं, मुनाफे के मोर्चे पर कंपनी ने मामूली सुधार दिखाया है और यह 375 करोड़ रुपये से बढ़कर 390 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि, जून तिमाही में कंपनी को 456 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Q3 रिजल्ट में Coal India को हुआ घाटा, फिर भी कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान; रिकॉर्ड डेट तय
ये कंपनियां बन रहीं निवेशकों की पहली पसंद, EPS ग्रोथ ने दिखाया असली दम; आप भी रखें रडार पर
Solar Ind, Data Patterns, Astra Microwave समेत 5 डिफेंस स्टॉक्स पर Goldman Sachs बुलिश, बता दिया इनका दमदार प्लान
