ये डिफेंस स्टॉक बना रॉकेट, यूरोप से मिला 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, दे चुका है 1018% का मल्टीबैगर रिटर्न
coachin shipyard के शेयरों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली, इसकी वजह कंपनी को विदेशी क्लाइंट से मिला एक बड़ा ऑर्डर है. कंपनी के शेयरों ने लॉन्ग टर्म में धमाकेदार रिटर्न दिया है. तो क्या है ऑर्डर डिटेल्स, शेयरों का कैसा रहा प्रदर्शन, चेक करें डिटेल.
Defence Stock: डिफेंस स्टॉक कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के शेयर आज सुर्खियों में है. ये दिन के निचले स्तर से उबरते हुए शानदार रिकवरी की. इसके शेयर 2.32% उछलकर 1807 रुपये पर पहुंच गए. शेयरों में ये तेजी कंपनी को विदेशी क्लाइंट से बड़ा ऑर्डर मिलने की वजह से आई है. ये ठेका 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है.
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ये ऑर्डर उसे एक बड़े यूरोपीय क्लाइंट से मेगा ऑर्डर मिला है. यह डील कंपनी की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करेगी. इस मेगा ऑर्डर में 6 फीडर कंटेनर वेसल्स का डिजाइन और निर्माण शामिल है, जिनमें हर एक की क्षमता करीब 1,700 TEU (ट्वेंटी-फुट इक्विवेलेंट यूनिट्स) है और ये लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) से चलेंगे. डिफेंस PSU की यह डील पर्यावरण-अनुकूल शिपिंग सॉल्यूशंस में भारत की दावेदारी को मजबूत करेगी.
ऑर्डर बुक और धांसू रिटर्न
कोचीन शिपयार्ड की मौजूदा ऑर्डर बुक 21,100 करोड़ रुपये है, जो जून 2025 क्वार्टर के 22,500 करोड़ से थोड़ी कम है, लेकिन नया ऑर्डर इसे फिर से बूस्ट कर सकता है. इसके शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो Cochin Shipyard के शेयर 6 महीने में 25 फीसदी से ज्यादा उछल चुके हैं. वहीं 3 साल में इसने 548 फीसदी और 5 साल में 1018 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें: छोटा पैकेट, बड़ा धमाका साबित हो सकते हैं ये 3 पेनी स्टॉक, FIIs ने लगाया दांव, मल्टीबैगर बनने का है दम
क्या करती है कंपनी?
कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) जहाजों के निर्माण और मरम्मत का काम करती है, जिसमें रक्षा, वाणिज्यिक और अपतटीय जहाजों के साथ-साथ समुद्री इंजीनियरिंग और प्रशिक्षण भी शामिल है. इसने विभिन्न प्रकार के कई जहाज बनाए हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
RIL Share Price: Jio IPO की उम्मीद से 2.7 फीसदी उछला शेयर, Jefferies ने बढ़ाया दांव
Closing Bell: लगातार दूसरे दिन मार्केट में तेजी, Sensex 685 अंक चढ़ा, Nifty 22776 पर बंद, Trent बना टॉप गेनर
RBI MPC से पहले शेयर बाजार में लौटी रौनक! 2 दिन में 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, ये हैं 3 बड़े कारण
