रडार पर रखें ये दो डिफेंस स्टॉक, 5 साल में 1743% तक रिटर्न, यूरोप के ReARM प्लान से मिल सकता है बूस्ट

यूरोप अपनी रक्षा जरूरतों के लिए अमेरिका और चीन पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है. यूरोपीय संघ ने 2030 तक रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी की योजना बनाई है. इस बीच भारत के साथ नई सुरक्षा साझेदारी से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए यूरोपीय बाजार में गोला-बारूद और मिसाइल क्षेत्र में बड़े अवसर खुल रहे हैं. इसका लाभ कुछ कंपनियों को मिलने वाला है.

Defence Stocks Image Credit: Canva/ Money9

Defence Stocks: यूरोप इस समय अपनी रक्षा जरूरतों के लिए अमेरिका और चीन पर निर्भरता कम करना चाहता है. इसी दिशा में यूरोपीय संघ (EU) ने ‘रीआर्म यूरोप प्लान’ के तहत रक्षा बजट को जीडीपी के 1.9% से बढ़ाकर लगभग 3.5% करने का लक्ष्य रखा है. 2030 तक करीब 800 अरब यूरो अतिरिक्त रक्षा खर्च की योजना है. हाल ही में हुए भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते और सुरक्षा साझेदारी के बाद भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए यूरोपीय बाजार में नए मौके खुलते दिख रहे हैं. खासकर गोला-बारूद, मिसाइल, रडार और रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में भारत की कंपनियां बड़ी भूमिका निभा सकती हैं.

Solar Industries

भारत की प्रमुख रक्षा कंपनी Solar Industries India Limited यूरोप की बढ़ती जरूरतों के बीच अहम भूमिका निभा सकती है. कंपनी देश में बल्क और कार्ट्रिज विस्फोटक, डेटोनेटर और अन्य रक्षा सामग्री की बड़ी निर्माता है. नागपुर स्थित इसका प्लांट दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन कार्ट्रिज प्लांट माना जाता है. तुर्किये जैसे NATO सहयोगी देश में मौजूदगी के कारण कंपनी को यूरोपीय बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिली है.

155 मिमी तोप के गोले इस समय दुनिया भर में सबसे ज्यादा मांग में हैं. NATO देशों में यही कैलिबर मानक है और यूक्रेन युद्ध के बाद इसकी भारी कमी देखी जा रही है. सोलर इंडस्ट्रीज 155 मिमी गोले के उत्पादन के लिए अंतिम मंजूरी प्रक्रिया में है और वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है. इससे कंपनी को बड़े निर्यात ऑर्डर मिल सकते हैं.

कंपनी का ‘पिनाका’ रॉकेट सिस्टम भी लंबी अवधि का प्रोजेक्ट माना जा रहा है. कंपनी का अंतरराष्ट्रीय कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और अब कंपनी की कुल बिक्री में लगभग 40% हिस्सा निर्यात का है. ऑर्डर बुक का बड़ा हिस्सा भी विदेशी बाजार से जुड़ा है, जो यूरोप जैसे क्षेत्रों में बढ़ती मांग का संकेत देता है.

शेयर का हाल

मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी का शेयर के भाव 13,266 रुपये था. बीते पांच साल में इसने 936% से अधिक रिटर्न दिया है.

Premier Explosives

Premier Explosives Limited डिफेंस और स्पेस सेक्टर के लिए विस्फोटक और रॉकेट मोटर बनाने वाली प्रमुख कंपनी है. यह आकाश, अग्नि, ब्रह्मोस और अस्त्र जैसे भारतीय मिसाइल कार्यक्रमों से जुड़ी रही है. कंपनी 40mm से लेकर 2000mm तक के रॉकेट मोटर बनाती है और पूरी तरह तैयार रॉकेट मोटर का निर्यात करती है.

कंपनी की सबसे बड़ी ताकत इसका मिसाइल प्रोपल्शन और काउंटरमेजर (चैफ और फ्लेयर्स) निर्माण में मजबूत स्थान है. यह इन उत्पादों के लिए भारत की एकमात्र योग्य कंपनी बताई जाती है. इसके अलावा पायरोजेन इग्नाइटर और गैस जेनरेटर जैसे महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण भी बनाती है. इससे कंपनी को रणनीतिक बढ़त मिलती है.

यूरोप के NATO सदस्य देशों जैसे ग्रीस और तुर्किये को निर्यात के कारण कंपनी की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी मजबूत हुई है. कंपनी ने 2030 तक RDX और HMX उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई है. इस तरह यूरोप के बढ़ते रक्षा बजट का फायदा भारतीय कंपनियों को भी मिल सकता है.

शेयर का हाल?

Premier Explosives के शेयर का मौजूदा भाव 462.60 रुपये है. पांच साल में इसने 1743% से अधिक का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Anthropic के नए मॉडल से थर्राया IT सेक्‍टर, Infosys, TCS समेत इन दिग्‍गजों के स्‍टॉक फिर टूटे, 3% तक आई गिरावट

बिकवाली के दौर में IT सेक्टर में LIC का बड़ा दांव, TCS से लेकर HCL में बढ़ाई हिस्सेदारी, बैंकिंग-मेटल शेयरों में घटाया स्टेक

Godfrey Phillips में शेयरों में आई तूफानी तेजी, 1O% से अधिक चढ़े शेयर, जानें क्यों भाग रहे तंबाकू सेक्टर के स्टॉक

25750 के पार खुला निफ्टी, सेंसेक्स ने की फ्लैट शुरुआत; हिंडाल्को, टाटा स्टील, सिप्ला के शेयरों में तेजी

विजय केडिया का इस साइबर सिक्‍योरिटी कंपनी पर दांव, ऑल टाइम हाई के करीब स्‍टॉक, तब भी खरीदी 8% हिस्सेदारी, जानें क्‍या है स्‍ट्रैटेजी

₹2 से सस्‍ते इस छुटकू स्टॉक पर टूटे निवेशक, खरीदने की मची लूट, 14% चढ़ा शेयर, रिजल्‍ट से मिला बूस्‍ट