El Nino का खतरा बढ़ा, वॉटर रिसाइक्लिंग स्टॉक्स में आई तेजी! एक सप्ताह में 23% तक उछला शेयर; इन 3 कंपनियों पर रखें नजर

El Nino की वापसी और कमजोर मानसून की आशंकाओं के बीच वॉटर रिसाइक्लिंग और वॉटर ट्रीटमेंट सेक्टर निवेशकों के रडार पर आ गया है. देश में सामान्य से 66 फीसदी कम बारिश दर्ज होने के बाद वॉटर इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों पर फोकस बढ़ा है.

वॉटर रिसाइक्लिंग स्टॉक्स Image Credit: MONEY9LIVE.COM

Water Recycling Stocks: देश में मानसून की कमजोर शुरुआत और El Nino के प्रभाव ने एक बार फिर पानी के संकट की आशंकाओं को बढ़ा दिया है. जून 2026 के मध्य तक देश में सामान्य से 66 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. वहीं, IMD ने इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून को लॉन्ग-टर्म औसत का करीब 90 फीसदी रहने का अनुमान जताया है, जो सामान्य से कम माना जा रहा है. इसी बीच अमेरिकी एजेंसी NOAA ने भी El Nino की वापसी की पुष्टि कर दी है. ऐसे माहौल में वॉटर रिसाइक्लिंग और वॉटर ट्रीटमेंट सेक्टर एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गया है.

Va Tech Wabag

Va Tech Wabag देश और दुनिया की प्रमुख वॉटर इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में शामिल है. कंपनी ड्रिंकिंग वॉटर ट्रीटमेंट, डिसेलिनेशन, वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट और रिसाइकिल-रीयूज सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है. Equitymaster की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के पास 125 से अधिक प्रॉप्राइटरी पेटेंट्स और ट्रेडमार्क्स हैं. पिछले पांच वर्षों में कंपनी की सेल्स 5 फीसदी और नेट प्रॉफिट 27 फीसदी की CAGR से बढ़ी है.

कंपनी 25 से अधिक देशों में मौजूद है और अब 30 से ज्यादा देशों तक विस्तार की योजना पर काम कर रही है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 8.88 फीसदी उछलकर 1,983 रुपये पर पहुंच गया. बीते एक सप्ताह में इसमें 23 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है.

Ion Exchange

Ion Exchange वॉटर ट्रीटमेंट और एनवायरमेंटल सॉल्यूशंस क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में गिनी जाती है. कंपनी वॉटर रिसाइक्लिंग, जीरो लिक्विड डिस्चार्ज, डिसेलिनेशन और इंडस्ट्रियल वॉटर सॉल्यूशंस प्रदान करती है.

पिछले पांच वर्षों में कंपनी की सेल्स और नेट प्रॉफिट क्रमशः 13 फीसदी और 17 फीसदी की CAGR से बढ़े हैं. शुक्रवार को इसका शेयर 0.23 फीसदी उछलकर 370 रुपये पर पहुंच गया. बीते एक सप्ताह में इसमें 6 फीसदी की तेजी आई है.

Enviro Infra Engineers

Enviro Infra Engineers पानी और वेस्टवॉटर मैनेजमेंट परियोजनाओं पर केंद्रित EPC कंपनी है. कंपनी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स और एफ्लुएंट ट्रीटमेंट फैसिलिटीज विकसित करती है. पिछले पांच वर्षों में कंपनी की सेल्स 62 फीसदी और नेट प्रॉफिट 102 फीसदी की CAGR से बढ़ा है.

इसके अलावा कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (BESS) जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार कर रही है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 5.70 फीसदी उछलकर 205 रुपये पर पहुंच गया. पिछले एक सप्ताह में इसमें करीब 9 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: EPF Transfer Rules: नौकरी बदलने के बाद PF ट्रांसफर करना कितना जरूरी, जानिए फायदे और पूरा प्रोसेस

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.