Elara Securities ने कहा- खरीदो यह NBFC शेयर, 46% तक की आ सकती है तेजी; जानें क्या रहेगा टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने यूग्रो कैपिटल पर कवरेज शुरू करते हुए ‘BUY’ रेटिंग दी है और करीब 46% अपसाइड तेजी की संभावना जताई है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का फोकस अब मुनाफे पर होगा, जिससे RoA में सुधार और स्टॉक की वैल्यूएशन री-रेटिंग की संभावना है.

यूग्रो कैपिटल Image Credit: canva & AI

ब्रोकरेज हाउस एलारा कैपिटल (Elara Securities) ने यूग्रो कैपिटल (UGRO Capital) पर कवरेज शुरू करते हुए स्टॉक को ‘BUY’ रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने इस शेयर को 155 रुपये पर खरीदने की सलाह दी है और अनुमान जताया है कि यह करीब 46% अपसाइड तेजी दिखा सकता है. एलारा का मानना है कि कंपनी अब ग्रोथ के बजाय मुनाफे पर फोकस बढ़ा रही है, जिससे रिटर्न ऑन एसेट (RoA) में सुधार होगा और स्टॉक की वैल्यूएशन री-रेटिंग हो सकती है. आइये जानते हैं कि ब्रोकरेज हाउस ने क्या टारगेट प्राइस सेट किया है.

क्या है टारगेट प्राइस

रिपोर्ट के अनुसार, प्राइवेट इक्विटी समर्थित एमएसएमई लेंडर यूग्रो कैपिटल ने टेक्नोलॉजी-आधारित प्लेटफॉर्म के दम पर पिछले पांच वर्षों में एयूएम (AUM) में 69% की मजबूत सीएजीआर दर्ज की है. कंपनी का बिजनेस मॉडल प्राइम और उभरते बाजारों में फैले विविध एमएसएमई ग्राहकों को कवर करता है, जिससे यह आर्थिक उतार-चढ़ाव के बीच भी अपेक्षाकृत स्थिर बना रहता है. इसके शेयर सोमवार दोपहर 3 बजे 7 फीसदी से अधिक टूटकर 137 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे थे और ब्रोकरेज ने 226 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है.

क्यों बुलिश है ब्रोकरेज

एलारा का कहना है कि कंपनी अब ‘प्रॉफिटेबिलिटी ओवर ग्रोथ’ रणनीति अपना रही है. इसके तहत कम यील्ड वाले एसेट्स में कटौती, उच्च लागत वाले कर्ज को कम करना, लागत अनुकूलन और हाई-यील्ड एसेट्स की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा. इससे कैश RoA में सुधार और वैल्यू अनलॉक होने की उम्मीद है. ब्रोकरेज को अनुमान है कि RoA वित्त वर्ष 2026 के 2.1% से बढ़कर 2028 तक 3.4% हो सकता है.

यूग्रो कैपिटल की देशभर में मजबूत वितरण मौजूदगी है, जिसमें ब्रांच-आधारित नेटवर्क, इकोसिस्टम चैनल और पेमेंट प्लेटफॉर्म शामिल हैं. पिछले दो वर्षों में कंपनी ने 300 नई ब्रांच खोली हैं, जिनसे एयूएम में बड़ा इजाफा होने की संभावना है. इसके अलावा प्रोफेक्टस और एम्बेडेड फाइनेंस प्लेटफॉर्म के अधिग्रहण से भी स्केल बढ़ेगा.

कमाई और वैल्यूएशन में सुधार की उम्मीद

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी की टेक-ड्रिवन क्रेडिट असेसमेंट क्षमता के कारण एनपीए पिछले पांच साल में 2.5% से नीचे रहा है. आगे चलकर एनपीए करीब 2.7% और क्रेडिट कॉस्ट 1.7% के आसपास स्थिर रहने की उम्मीद है. एलारा का मानना है कि फंडिंग कॉस्ट में कमी, ऑपरेटिंग लीवरेज और हाई-यील्ड पोर्टफोलियो के चलते आने वाले वर्षों में कमाई और वैल्यूएशन दोनों में तेज सुधार हो सकता है.

क्या करती है कंपनी

यूग्रो कैपिटल लिमिटेड एक लीडिंग डेटा-टेक आधारित नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है, जो एमएसएमई और छोटे कारोबारों को फाइनेंस देने में विशेषज्ञता रखती है. उन्नत डेटा एनालिटिक्स और मजबूत वितरण नेटवर्क के जरिये कंपनी भारत में छोटे व्यवसायों की बड़ी क्रेडिट जरूरत को पूरा करने का काम करती है और देशभर के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (MSME) को उनकी जरूरत के मुताबिक कर्ज समाधान उपलब्ध कराती है.

इसे भी पढ़ें: HAL से ऑर्डर मिलते ही इस मल्टीबैगर स्टॉक में एकतरफा खरीदारी, लगा अपर सर्किट, अब तक दे चुका है 2155% रिटर्न

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.