Choice Broking का इन 3 शेयरों पर दांव! बोला- ‘खरीदो’, हफ्ते भर में आएगी रैली, रडार पर रखें स्टॉक्स
बाजार में कमजोरी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुल 941 शेयरों में तेजी रही, जबकि 3,224 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 166 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए. ऐसे कमजोर बाजार में भी कुछ शेयर ऐसे हैं जो टेक्निकल चार्ट के आधार पर शॉर्ट टर्म में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं.
9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली. कारोबारी सत्र के अंत में BSE Sensex 1,352.74 अंक यानी 1.71 प्रतिशत गिरकर 77,566.16 पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 422.40 अंक यानी 1.73 प्रतिशत गिरकर 24,028.05 के स्तर पर बंद हुआ. बाजार में कमजोरी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुल 941 शेयरों में तेजी रही, जबकि 3,224 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 166 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए. इसके अलावा Nifty Midcap Index और Nifty Smallcap Index भी करीब 2-2 प्रतिशत टूट गए. ऐसे कमजोर बाजार में भी कुछ शेयर ऐसे हैं जो टेक्निकल चार्ट के आधार पर हफ्ते भर में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं. Hitesh Tailor, टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, Choice Broking ने तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है.
Avenue Supermarts Ltd (DMART)
- Buy: 3,966.20 रुपये
- Stop Loss: 3,800 रुपये
- Target: 4,300 रुपये
DMART के शेयर में हाल ही में ट्रेंडलाइन रेजिस्टेंस के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट देखने को मिला है और शेयर इस ब्रेकआउट लेवल के ऊपर टिके रहने में सफल रहा है. फिलहाल यह शेयर करीब 3,966.20 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और ताजा कैंडल में मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. चार्ट पर देखने से पता चलता है कि शेयर में पिछले दिन के लो के पास अच्छी खरीदारी हुई और उसके बाद तेजी आई है, जिससे आगे भी तेजी जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं. मोमेंटम इंडिकेटर RSI भी ओवरसोल्ड जोन से ऊपर उठते हुए तेजी का संकेत दे रहा है. ऐसे में शॉर्ट टर्म ट्रेडर मौजूदा स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं और 3,800 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 4,300 रुपये का लक्ष्य देख सकते हैं.
Aurobindo Pharma Ltd
- Buy: 1,247.30 रुपये
- Stop Loss: 1,165 रुपये
- Target: 1,370 रुपये
Aurobindo Pharma का शेयर इस समय करीब 1,247.30 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और डेली चार्ट पर इसमें मजबूती के संकेत मिल रहे हैं. हाल ही में गिरावट के बाद यह शेयर कुछ समय तक साइडवेज दायरे में कंसोलिडेट होता रहा, जिससे यह संकेत मिला कि नीचे के स्तरों पर धीरे धीरे खरीदारी हो रही है. अब शेयर ने 200 डे EMA के ऊपर ब्रेकआउट दिया है और इसके साथ गोल्डन क्रॉसओवर भी बना है. खास बात यह है कि शेयर ने ब्रेकआउट जोन को दोबारा टेस्ट भी किया और वहां से मजबूती दिखाई, जो एक मजबूत बुलिश संकेत माना जाता है. कमजोर बाजार के बावजूद शेयर में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. मौजूदा तकनीकी सेटअप के आधार पर ट्रेडर 1,165 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 1,370 रुपये का लक्ष्य रख सकते हैं.
Privi Speciality Chemicals Ltd
- Buy: 2,927.90 रुपये
- Stop Loss: 2,800 रुपये
- Target: 3,100 रुपये
Privi Speciality Chemicals का शेयर इस समय करीब 2,927.90 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. हाल ही में यह शेयर अपने हाई 3,440.50 रुपये से गिरने के बाद हेल्दी करेक्शन से गुजरा था. करेक्शन के बाद इस शेयर में नीचे के स्तरों पर अच्छी खरीदारी देखने को मिली और इसे 200 डे EMA के पास मजबूत सपोर्ट मिला. इसके बाद शेयर धीरे धीरे ऊपर की तरफ बढ़ता दिख रहा है. चार्ट पर हायर स्विंग लो बन रहे हैं, जो यह संकेत देते हैं कि शेयर में नया अपट्रेंड बनने की संभावना है. इसके अलावा, शेयर 50, 100 और 200 डे EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो मजबूत ट्रेंड का संकेत देता है. RSI भी 50 के ऊपर बना हुआ है और फिलहाल करीब 53.78 पर है, जिससे मोमेंटम बेहतर होता दिख रहा है. इस टेक्निकल सेटअप के आधार पर ट्रेडर 2,800 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 3,100 रुपये का शॉर्ट टर्म लक्ष्य रख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- उबलते क्रूड से कोहराम! सेंसेक्स 1352 अंक फिसला, IT इंडेक्स छोड़ सभी टूटे, निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ डूबे
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
