Corporate Disputes: कैसे हाथ से निकल जाती है अपनी ही कंपनी?
क्या कोई प्रमोटर अपनी ही बनाई कंपनी से बाहर हो सकता है? क्या विरासत और कॉरपोरेट कंट्रोल की जंग में एक समय का संस्थापक ही हाशिये पर पहुंच सकता है? EYE Opener के इस खास एपिसोड में ऐसे ही बड़े सवालों का जवाब तलाशा गया है, जिनसे जुड़ी हैं देश की नामी कंपनियां Sona BLW, Raymond, Godfrey Phillips और Religare. एपिसोड में दिखाया गया कि कैसे Sunjay Kapoor, Gautam Singhania और Rashmi Saluja जैसे नामचीन चेहरों को अपनी ही कंपनी में संघर्ष करना पड़ा. कोर्ट के आदेश, बोर्ड की राजनीति और पावर प्ले किस तरह एक प्रमोटर को कंपनी से दूर कर सकते हैं, इसकी असल कहानियां सामने आती हैं.
यह एपिसोड बताता है कि क्यों आज के दौर में प्रमोटर का कंपनी से एग्जिट आम होता जा रहा है, और इसमें शेयरधारकों की भूमिका कितनी अहम हो जाती है. साथ ही यह भी कि जब कॉरपोरेट विवाद गहराते हैं, तो इससे कंपनी की साख, शेयरहोल्डर वैल्यू और मार्केट पर क्या असर होता है. अगर आप कॉरपोरेट दुनिया की पॉलिटिक्स, लॉ और पॉवर बैटल को समझना चाहते हैं, तो यह एपिसोड आपकी आंखें खोल देगा.
More Videos
Religare Enterprises Insider Trading: कॉर्पोरेट जगत की बड़ी बैठक जिसने सेबी को भी हिला कर रख दिया
धुआंधार नतीजे देगी Suzlon, कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर होगा रॉकेट
Jio IPO पर लग गया ब्रेक? Iran War ने बिगाड़ा Ambani का Game!
