ग्रीन एनर्जी बूम में चमके Waaree, Suzlon समेत ये शेयर, मुनाफा और रेवेन्यू बढ़ा, ऑर्डर बुक भी मजबूत, बन सकते हैं कुबेर का खजाना
भारत के ग्रीन एनर्जी बूम का फायदा चुनिंदा घरेलू कंपनियों को मिला है, जिससे उनके रेवेन्यू, मुनाफे में उछाल आया है. उनकी ऑर्डर बुक में भी मजबूत बढ़त दिखी है. सरकार के 2030 तक 280 GW सोलर टारगेट के बीच ये ग्रीन एनर्जी शेयर लॉन्ग टर्म में निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकते हैं.
Energy Stocks: भारत तेजी से ग्रीन एनर्जी में आगे बढ़ रहा है. दिसंबर 2025 तक देश की कुल इंस्टॉल्ड पावर कैपेसिटी करीब 514 GW पहुंच गई है. इसमें से करीब 40 प्रतिशत यानी लगभग 207 GW हिस्सा रिन्यूएबल एनर्जी का है. सोलर सेक्टर इस रेस में सबसे आगे है, जो अकेले 136 GW के साथ करीब 66 प्रतिशत योगदान दे रहा है. सरकार ने अब सोलर का लक्ष्य और बड़ा कर दिया है. 2030 तक 280 GW सोलर कैपेसिटी हासिल करने का टारगेट रखा गया है. ग्रीन एनर्जी को दिए जाने वाले इस बूस्ट का फायदा घरेलू बाजार में सोलर ग्लास और उपकरणों बनाने वाली कंपनियों को मिल रहा है. जिसकी झलक चुनिंदा कंपनियों के नतीजों में देखने को मिली. ग्रीन एनर्जी का ये बूम इन्हें लॉन्ग टर्म के लिए भी बेहतर रिटर्न देने वाला बना सकता है.
Suzlon Energy
विंड एनर्जी दिग्गज Suzlon Energy Limited के शेयर आज भले ही मार्केट क्रैश की वजह से 1.52 फीसदी टूट कर 46.10 रुपये पर ट्रेड कर रहे हो, लेकिन इसके तिमाही नतीजे शानदार रहे हैं. Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 4,236 करोड़ रुपये रहा, जो तिमाही आधार पर 9 प्रतिशत और सालाना आधार पर 42 प्रतिशत ज्यादा है.
नेट प्रॉफिट 445 करोड़ रुपये रहा. QoQ गिरावट जरूर दिखी, लेकिन सालाना आधार पर करीब 15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई.
ऑर्डर बुक हुई मजबूत
कंपनी ने 6.4 GW का रिकॉर्ड ऑर्डर बुक हासिल किया है. तिमाही में 617 MW की डिलीवरी और 2.4 GW का एक्जीक्यूशन जारी है. Suzlon दुनियाभर में 21.5 GW से ज्यादा विंड कैपेसिटी इंस्टॉल कर चुकी है. सरकार के ग्रीन एनर्जी सेक्टर को बढ़ावा दिए जाने से सुजलॉन को फायदा होने की उम्मीद है.
रिटर्न कितना दमदार?
Suzlon Energy के शेयर की वर्तमान कीमत 46.33 रुपये है. 3 महीने में यह 20 फीसदी गिरा है. सालभर का भी इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. मगर लॉन्ग टर्म में इसने अच्छा रिटर्न दिया है. 3 साल में इसने 403 फीसदी और 5 साल में 733 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. इसका मार्केट कैप 63,715 करोड़ रुपये है.
Waaree Energies
सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग में Waaree Energies Limited ने शानदार प्रदर्शन किया. इसके शेयर 13 फरवरी को 1.96 फीसदी की गिरावट के साथ 3,109 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया. मगर इसके भी तिमाही नतीजे बेहतर रहे. Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 7,565 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 119 प्रतिशत की तेज छलांग है. नेट प्रॉफिट 1,107 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो 118 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ दिखाता है. तिमाही में 3.51 GW मॉड्यूल और 0.75 GW सेल प्रोडक्शन हुआ.
कितना है ऑर्डर बुक?
कंपनी ने 20 GWh लिथियम आयन बैटरी प्लांट के लिए 1,003 करोड़ रुपये जुटाए हैं. ऑर्डर बुक भी 60,000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर है.
शेयर का रिटर्न
Waaree Energies के शेयर की कीमत 3111.80 रुपये है. एक महीने में ये 19 फीसदी चढ़ा है. साल भर में इसमें 41 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है. हालांकि 3 साल में इसमें महज 24 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली.
यह भी पढ़ें: ये गैस कंपनी एक शेयर पर बांटेगी ₹3.25 का डिविडेंड, नतीजों में दिखा दम, मुनाफा 11% तो रेवेन्यू 8.3% बढ़ा
NTPC
सरकारी दिग्गज NTPC Limited का Q3 FY26 में रेवेन्यू 45,846 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 5,597 करोड़ रुपये रहा. दोनों में सालाना आधार पर बढ़त दर्ज हुई. NTPC ग्रुप की कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 85,637 MW पहुंच गई है, जो पिछले साल से 9,039 MW ज्यादा है. कंपनी लगातार पावर जनरेशन के साथ रिन्यूएबल सेगमेंट में भी विस्तार कर रही है.
शेयर का रिटर्न
NTPC Limited के शेयर भी आज थोड़ी गिरावट के साथ 366.80 रुपये पर कारोबार करते नजर आए. हालांकि एक महीने में ये 8 फीसदी से ज्यादा उछला है. साल भर में इसमें 19 फीसदी की तेजी आई. जबकि 3 साल में इसने 122 पर्सेंट और 5 साल में 279 पर्सेंट का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
