ये गैस कंपनी एक शेयर पर बांटेगी ₹3.25 का डिविडेंड, नतीजों में दिखा दम, मुनाफा 11% तो रेवेन्यू 8.3% बढ़ा
गैस कंपनी IGL ने दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) में मजबूत प्रदर्शन करते हुए बेहतर मुनाफा दर्ज किया. रेवेन्यू में भी उछाल आया है. हालांकि खर्चों में भी बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट तय कर दी गई है.
IGL Q3 Result and Dividend: दिग्गज सरकारी गैस कंपनी Indraprastha Gas Limited यानी IGL ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. इसमें कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू बढ़ा है. इसी को ध्यान में रखते हुए कपंनी ने अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देने का फैसला किया है. कंपनी एक शेयर पर ₹3.25 का डिविडेंड देगी. इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी गई है.
कैसे रहे नतीजे?
- IGL के नतीजों में मिला-जुला असर देखने को मिला. कंपनी ने Q3 FY26 में मजबूत कमाई हासिल की. अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 11 प्रतिशत बढ़कर 392 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल इसी तिमाही में यह 352 करोड़ रुपये था. यानी ऑपरेशनल मजबूती का असर सीधे बॉटम लाइन पर दिखा.
- रेवेन्यू की बात करें तो कोर ऑपरेशंस से आय 8.3 प्रतिशत बढ़कर 4,489 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 4,142 करोड़ रुपये थी.
- हालांकि इस दौरान खर्च भी बढ़े हैं. कुल खर्च 6.2 प्रतिशत चढ़कर 4,152 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 3,907 करोड़ रुपये था.
डिविडेंड का तोहफा
अच्छे नतीजों के साथ कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा भी दिया है. बोर्ड ने 3.25 रुपये प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. फेस वैल्यू 2 रुपये के हिसाब से यह 162.5 प्रतिशत डिविडेंड है. यानी रिकॉर्ड डेट से पहले जिन निवेशकों के पास शेयर होंगे, उन्हें हर शेयर पर 3.25 रुपये मिलेंगे. कंपनी ने 19 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है.
यह भी पढ़ें: इस ड्रोन कंपनी को सेना से मिला ₹23 लाख का ऑर्डर, शेयर पर रखें नजर, अभी 52 वीक लो से 11% ऊपर कर रहा ट्रेड
बेहतर नतीजे पर दबाव में शेयर
अच्छे नतीजे के बावजूद शेयर बाजार में IGL का स्टॉक कमजोर दिखा. शेयर करीब 4 प्रतिशत गिरकर 169.55 रुपये पर बंद हुआ. इसका 52 हफ्ते का लो भी लगभग यही है. जबकि इसका 52 हफ्ते का हाई 229 रुपये रहा है. शेयर के परफॉर्मेंस पर नजर डाले तो यह ज्यादा उत्साहजनक नहीं है. पांच साल में शेयर 39 प्रतिशत से ज्यादा गिरा है. तीन साल में 23 प्रतिशत और एक साल में करीब 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. साल 2026 में अब तक YTD आधार पर भी शेयर करीब 12 प्रतिशत नीचे है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ग्रीन एनर्जी बूम में चमके Waaree, Suzlon समेत ये शेयर, मुनाफा और रेवेन्यू बढ़ा, ऑर्डर बुक भी मजबूत, बन सकते हैं कुबेर का खजाना
इंफ्रा सेक्टर की इस कंपनी पर रखें नजर, 4 साल में 49% बढ़ा ऑर्डर बुक, कंपनी के पास है ₹41000 करोड़ का टेंडर
IT इंडेक्स के लिए ब्लैक फ्राइडे! भारत से लेकर अमेरिका तक कोहराम, Infosys-TCS जैसे दिग्गज 52-वीक लो पर
