बाजार में भयंकर बिकवाली, सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा टूटा, निफ्टी 25600 के नीचे, IT शेयरों में मचा कोहराम

निफ्टी पर SBI Life Insurance, Eternal, Tata Consumer, Bharti Airtel और HDFC Life में कुछ खरीदारी नजर आई, जबकि Infosys, TCS, HCL Technologies, Hindalco और Wipro में तेज बिकवाली देखने को मिली, जिससे खासकर IT और मेटल शेयरों पर दबाव बना रहा है.

बाजार में गिरावट. Image Credit: Canva

Stock Market Opening Bell: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच 13 फरवरी को भारतीय शेयर बाजारों ने भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की. सेंसेक्स 755.40 अंक यानी 0.90 फीसदी टूटकर 82,919.52 पर आ गया, जबकि निफ्टी 223.30 अंक यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 25,583.90 पर कारोबार करता दिखा और 25,600 के नीचे फिसल गया. शुरुआती कारोबार में बाजार की चौड़ाई कमजोर रही और अधिकांश शेयरों पर दबाव देखने को मिला. निफ्टी पर SBI Life Insurance, Eternal, Tata Consumer, Bharti Airtel और HDFC Life में कुछ खरीदारी नजर आई, जबकि Infosys, TCS, HCL Technologies, Hindalco और Wipro में तेज बिकवाली देखने को मिली, जिससे खासकर IT और मेटल शेयरों पर दबाव बना रहा है.

IT शेयरों में कोहराम

आज के शुरुआती कारोबार में ही आईटी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली. इस दौरान इंंफोसिस-टीसीएस जैसे शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.

रुपया कमजोर होकर खुला

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी मामूली कमजोरी के साथ 90.66 पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 90.60 पर बंद हुआ था.

निफ्टी के टॉप गेनर

सोर्स-NSE

निफ्टी के टॉप लूजर

सोर्स-NSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजार में बिकवाली ( 9:05 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी में लगभग फ्लैट कारोबार देखने को मिला.
  • जापान के निक्केई में 138 अंकों की बिकवाली देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 500 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 1 फीसदी से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिली.

गुरुवार को बाजार में रही तेजी

कल, 12 फरवरी को बाजार में भारी गिरावट रही थी. सेंसेक्स 558 अंक नीचे 83,675 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी भी 147 अंक फिसलकर 25,807 पर बंद हुआ था. आईटी, मीडिया और रियल्टी शेयरों में ज्यादा बिकवाली देखने को मिली थी. निफ्टी IT इंडेक्स 5.51 फीसदी नीचे बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही थी.

इसे भी पढ़ें- भयंकर बिकवाली! वॉल स्ट्रीट में बुरी तरह टूटे टेक शेयर, नैस्डैक 2% टूटा, Infosys- TCS- Wipro दे सकते हैं झटका

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.