95% बढ़ा मुनाफा, फिर भी औंधे मुंह लुढ़का Muthoot Finance का शेयर, एक दिन में 14% गिरा, ब्रोकरेज अब भी बुलिश, दिया ये टारगेट
मुथूट फाइनेंस का मुनाफा करीब 95 प्रतिशत बढ़ने के बावजूद शेयर एक दिन में 14 प्रतिशत टूट गया. कंपनी के एयूएम और आय में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई, लेकिन बाजार में मुनाफावसूली हावी रही. शेयर के नीचे आने के बावजूद दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का इस पर भरोसा कायम है. उन्होंने बाय रेटिंग बरकरार रखा है.
Muthoot Finance Share Price Target: मजबूत तिमाही नतीजों के बाद भी Muthoot Finance के शेयरों में शुक्रवार, 13 फरवरी को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. इंट्राडे ट्रेड में कंपनी का शेयर एक ही दिन में करीब 14 प्रतिशत तक लुढ़क गया, जिससे ये 3,552.70 रुपये पर पहुंच गया.गया. ये पिछले एक साल की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट मानी जा रही है. हालांकि दिग्गज ब्रोकरेज हाउस अब भी इस स्टॉक पर बुलिश हैं. इस पर उनका पॉजिटिव नजरिया है. वे इसमें अपसाइड देख रहे हैं.
कैसे रहे नतीजे?
- गोल्ड लोन देने वाली इस NBFC कंपनी ने दिसंबर तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया.
- कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 94.9 प्रतिशत बढ़कर 2,656 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,363 करोड़ रुपये था.
- नेट इंटरेस्ट इनकम 64 प्रतिशत उछलकर 4,467 करोड़ रुपये हो गई, जो पहले 2,721 करोड़ रुपये थी.
- कंपनी की ग्रोथ यहीं नहीं रुकी. 31 दिसंबर 2025 तक कंसोलिडेटेड लोन एसेट्स अंडर मैनेजमेंट 48 प्रतिशत बढ़कर 1,64,720 करोड़ रुपये हो गया.
- सितंबर तिमाही के मुकाबले सिर्फ तीन महीनों में एयूएम में 17,046 करोड़ रुपये यानी 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
- पहले नौ महीनों में भी कंपनी का मुनाफा जोरदार रहा. अप्रैल से दिसंबर की अवधि में प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 84 प्रतिशत बढ़कर 7,209 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 3,908 करोड़ रुपये था.
5 दिनों की तेजी पर ब्रेक
बेहतर नतीजे के बावजूद मुथूट फाइनेंस लिमिटेड के शेयर में आज भयंकर गिरावट देखने को मिली. इस गिरावट से कंपनी की लगातार पांच दिनों की तेजी पर भी ब्रेक लग गया. फिलहाल स्टॉक अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर 3,227 रुपये से करीब 5.7 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है.
क्या है ब्रोकरेज की राय?
- ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने स्टॉक पर भरोसा कायम रखा है. उसने ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 4,750 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.
- ब्रोकरेज के मुताबिक तीसरी तिमाही का PAT 98 प्रतिशत बढ़कर 27 अरब रुपये रहा, जो उनके अनुमान से ज्यादा है.
गोल्ड की ऊंची कीमतें, बेहतर लोन-टू-वैल्यू बफर और ब्रांच विस्तार में ढील आने से आगे भी AUM ग्रोथ मजबूत रह सकती है. - जेफरीज का मानना है कि स्थिर मार्जिन, कम ऑपरेटिंग खर्च और घटती क्रेडिट लागत के दम पर कंपनी की कमाई में FY26 से FY28 के बीच करीब 17 प्रतिशत सालाना ग्रोथ और 25 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न ऑन इक्विटी देखने को मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ट्रंप का बड़ा यू-टर्न! स्टील और एल्युमिनियम पर लगे टैरिफ में राहत देने की तैयारी, इन मेटल स्टॉक्स को फायदे की उम्मीद
AI के डर से हिला सॉफ्टवेयर सेक्टर, Infosys 27% और TCS 32% नीचे, क्यों छाया है ये मंजर, क्या कहते हैं दिग्गज
9 दिन में सेंसेक्स 3000 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे, अब आगे क्या है फ्यूचर? क्या अब आएगी तेजी
