9 दिन में सेंसेक्स 3000 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे, अब आगे क्या है फ्यूचर? क्या अब आएगी तेजी
मंथली फिबोनाची चार्ट के अनुसार, इस महीने सेंसेक्स 80000 से 85200 के दायरे में घूम सकता है. सेंसेक्स का 20 DMA करीब 82850 और 200 DMA करीब 82700 के स्तर पर है. फिलहाल इंडेक्स अपने 50 DMA और 100 DMA से नीचे कारोबार कर रहा है, जो 83780 और 84045 के आसपास हैं.
फरवरी के महीने में अब तक शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. भारत अमेरिका ट्रेड डील, यूनियन बजट 2026 और कॉरपोरेट नतीजों जैसे बड़े इवेंट्स के चलते बाजार कभी तेजी तो कभी भारी दबाव में नजर आया. बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी को सेंसेक्स गिरकर 79899 और निफ्टी 24572 तक आ गया था. इसके बाद 3 फरवरी को भारत अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट के बाद बाजार में जोरदार रिकवरी आई और सेंसेक्स 85872 और निफ्टी 26341 के हाई तक पहुंच गया.

लेकिन यह तेजी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाई. इसके बाद के 9 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स एक बार फिर करीब 3000 अंक टूटकर आज शुक्रवार 13 फरवरी को 82793 के निचले स्तर तक आ गया. IT शेयरों में भारी बिकवाली इसका बड़ा कारण रही. इसी तरह निफ्टी भी अपने हालिया हाई से करीब 800 अंक यानी 3.2 प्रतिशत फिसलकर 25500 के आसपास आ गया.
रिटेल निवेशकों की लीवरेज पोजिशन बनी वजह
जानकारों के मुताबिक, मौजूदा गिरावट की एक बड़ी वजह रिटेल निवेशकों द्वारा लीवरेज ट्रेड्स का अनवाइंड होना है. कई रिटेल निवेशकों ने मार्जिन फंडिंग औरफ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट के जरिए कैश मार्केट में बड़ी पोजिशन बनाई थी. शेयरों में गिरावट आते ही इन पोजिशन पर दबाव बढ़ गया और बिकवाली तेज हो गई. शुक्रवार सुबह 11:30 बजे के आसपास सेंसेक्स करीब 750 अंक या 0.9 प्रतिशत टूटकर 82918 पर था जबकि निफ्टी 243 अंक या 1 प्रतिशत गिरकर 25565 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
25500 के नीचे फिसला तो क्या होगा
चार्ट की मानें तो निफ्टी के लिए 25300 से 25500 का जोन बेहद अहम सपोर्ट है. यह जोन बड़े मूविंग एवरेज और हाल के स्विंग लो के साथ मेल खाता है. जब तक निफ्टी इस जोन के ऊपर क्लोजिंग देता रहेगा, तब तक मीडियम टर्म ट्रेंड सुरक्षित माना जा सकता है. वहीं ऊपर की तरफ 25800 से 26000 का जोन मजबूत रेजिस्टेंस बना हुआ है. इस स्तर पर बार-बार सप्लाई और मुनाफावसूली देखने को मिल रही हैं, जिससे तेजी पर ब्रेक लग रहा है.
सेंसेक्स के लिए कौन से लेवल अहम
सेंसेक्स ने जनवरी और फरवरी दोनों में करीब 85870 के आसपास समान टॉप बनाया है. मंथली फिबोनाची चार्ट के अनुसार, इस महीने सेंसेक्स 80000 से 85200 के दायरे में घूम सकता है. सेंसेक्स का 20 DMA करीब 82850 और 200 DMA करीब 82700 के स्तर पर है. फिलहाल इंडेक्स अपने 50 DMA और 100 DMA से नीचे कारोबार कर रहा है, जो 83780 और 84045 के आसपास हैं. सेंसेक्स के लिए 82000 से 82400 का जोन बेहद अहम सपोर्ट है जो 200 डे ईएमए के करीब है. जब तक सेंसेक्स इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तब तक मीडियम टर्म ट्रेंड सुरक्षित माना जा सकता है. ऊपर की तरफ 84000 से 84500 का जोन मजबूत रेजिस्टेंस है. इस स्तर के ऊपर टिकने पर ही बाजार में दोबारा मजबूत तेजी लौटने की उम्मीद की जा सकती है.
IT स्टॉक्स में मचा कोहराम! अमेरिका से आई इस खबर ने मचाई खलबली, TCS से लेकर Infosys तक बेहाल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ट्रंप का बड़ा यू-टर्न! स्टील और एल्युमिनियम पर लगे टैरिफ में राहत देने की तैयारी, इन मेटल स्टॉक्स को फायदे की उम्मीद
AI के डर से हिला सॉफ्टवेयर सेक्टर, Infosys 27% और TCS 32% नीचे, क्यों छाया है ये मंजर, क्या कहते हैं दिग्गज
RSI अलर्ट: इन 3 शेयरों में आ सकता है रिवर्सल, टेक्निकल चार्ट कर रहा इशारा, रडार पर रखें स्टॉक्स!
