TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

भारत-पाक में युद्ध जैसे हालत, क्या सेंसेक्स-निफ्टी में लगेगा लोअर सर्किट?

भारत-पाक टेंशन का सीधा असर निवेशकों के सेंटीमेंट पर पड़ सकता है. शुक्रवार को शेयर बाजार भारी दबाव में खुल सकता है और निफ्टी-सेंसेक्स में बड़ी गिरावट संभव है. हालांकि जानकारों को नहीं लगता कि लोअर सर्किट लगेगा, लेकिन अगर ऐसा होता है तो ट्रेडिंग कुछ देर के लिए रोकनी पड़ेगी.

NSE. Image Credit: TV9 Bharatvarsh

भारत और पाक बढ़ते टेंशन का असर अब शेयर बाजार पर भी दिखने लगा है. 8 मई को बाजार में गिरावट के साथ बंद हुआ था. बाजार बंद होने के बाद ऐसी खबरें सामने आई कि पाकिस्तान ने भारत के कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया. इसके बाद कहा जा रहा है कि शुक्रवार को भारतीय बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है.

क्या हुआ?

पाकिस्तान ने 7 और 8 मई के बीच भारत के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों, जैसे कि अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लुधियाना और भुज में ड्रोन और मिसाइल हमलों के जरिये सैन्य ठिकानों को टारगेट करने की कोशिश की. हालांकि, भारतीय सुरक्षा बलों ने इन सभी प्रयासों को विफल कर दिया.

इसी वजह से गुरुवार रात 10 बजे गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) करीब 1.3 फीसदी या 300 अंक गिरकर 23,900 के स्तर पर आ गया, जो शुक्रवार के लिए नेगेटिव ओपनिंग का संकेत दे रहा है.

क्या लगेगा लोअर सर्किट?

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत-पाक टेंशन के कारण शुक्रवार को बाजार में बड़ी गिरावट संभव है. निफ्टी में 500 अंकों से ज़्यादा और सेंसेक्स में 1,600-1,700 अंकों तक की गिरावट हो सकती है. हालांकि, लोअर सर्किट की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है. अगर सरकार की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान आ जाए तो निवेशकों को थोड़ी राहत मिल सकती है.

लोअर सर्किट के नियम

शेयर बाजार में “लोअर सर्किट” उस स्थिति को कहते हैं जब बाजार किसी दिन एक तय प्रतिशत से ज्यादा गिरता है. जिसके बाद ट्रेडिंग कुछ समय के लिए रोक दिया जाता है.

निफ्टी के लिए अहम लेवल:

  • 10 फीसदी गिरावट (21,846.20): 1 बजे से पहले हुआ तो 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रुकेगी.
  • 15 फीसदी गिरावट (20,632.73): 1 बजे से पहले हुआ तो 1 घंटा 45 मिनट के लिए रुकावट.
  • 20 फीसदी गिरावट (19,419.04): पूरे दिन की ट्रेडिंग सस्पेंड.

सेंसेक्स के लिए अहम लेवल:

  • 10 फीसदी गिरावट: 72,301.33
  • 15 फीसदी गिरावट: 68,284.59
  • 20 फीसदी गिरावट: 64,267.85

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.