सेंसेक्स 821 टूटा, निफ्टी 24000 के नीचे हुआ बंद, HDFC Bank और NTPC में भारी गिरावट
भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 821 अंक टूटा और निफ्टी भी 24000 के नीचे फिसल आया. किन सेक्टर्स में आई सबसे बड़ी गिरावट और कौन से शेयर बने आज के टॉप लूजर्स? जानिए

बाजार में गिरावट
Image Credit: TV9 Bharatvarsh
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 12 नवंबर को गिरावट देखने को मिली, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों कमजोरी के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 820.97 अंक या 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,675.18 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 257.80 अंक या 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,883.50 पर बंद हुआ. आज के कारोबार में कुल 1,155 शेयरों में बढ़त देखी गई, जबकि 2,641 शेयरों में गिरावट रही और 93 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए.
आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
टॉप गेनर्स:
- ट्रेंट- 0.74% की बढ़त
- इन्फोसिस- 0.47% की बढ़त
- सन फार्मा- 0.35% की बढ़त
- HCL टेक- 0.30% की बढ़त
- रिलायंस- 0.12% की बढ़त
टॉप लूजर्स:
- ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज- 7.49% की गिरावट
- एचडीएफसी बैंक- 2.72% की गिरावट
- एनटीपीसी(NTPC)- 3.12% की गिरावट
- एशियन पेंट्स- 2.68% की गिरावट
- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स- 3.20% की गिरावट
यह भी पढ़ें: IPO खुलने से पहले Zinka Logistics के GMP पर बड़ा अपडेट, जानें फायदा या घाटा?
सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए. ऑटो, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर, टेलीकॉम, मीडिया और फार्मा सेक्टर में 0.5 से 2 प्रतिशत तक की गिरावट आई.
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1 प्रतिशत की गिरावट रही.
Latest Stories

ACME सोलर होल्डिंग्स के शेयरों में आएगी तूफानी तेजी! मोतीलाल ओसवाल ने दिया नया टारगेट

Paras Defence को फ्रांस से मिला बड़ा ऑर्डर, 30 एंटी-ड्रोन सिस्टम खरीदेगी CERBAIR; फोकस में रहेंगे शेयर

गोल्ड की तरह XRP जमा कर रहे बैंक, टॉप डेवलपर का दावा भाव 2 से 20,000 डॉलर पहुंचेगा, ये बताई वजह
