क्या ChatGPT में सेव रहती है आपकी सारी चैट, जानिए हिस्ट्री डिलीट और छिपाने का आसान तरीका
कई बार यूजर्स को यह चिंता भी रहती है कि उनकी बातचीत ChatGPT की हिस्ट्री में सेव हो जाती है और बाद में दिखाई देती रहती है. ऐसे में अगर किसी बातचीत में निजी जानकारी या संवेदनशील विषय शामिल हो तो लोग उसे हटाना या छिपाना चाहते हैं. अच्छी बात यह है कि ChatGPT में यूजर्स को अपनी चैट हिस्ट्री को मैनेज करने के कई ऑप्शन मिलते हैं.
Chat GPT History: आज के समय में ChatGPT लाखों लोगों के लिए एक अहम डिजिटल टूल बन चुका है. कई लोग इसका इस्तेमाल नई चीजें सीखने, जानकारी खोजने और रिसर्च के लिए करते हैं. वहीं कुछ लोग रोजमर्रा की बातचीत, पढ़ाई, ऑफिस के काम और कंटेंट बनाने के लिए भी इसका सहारा लेते हैं. लेकिन कई बार यूजर्स को यह चिंता भी रहती है कि उनकी बातचीत ChatGPT की हिस्ट्री में सेव हो जाती है और बाद में दिखाई देती रहती है.
ऐसे में अगर किसी बातचीत में निजी जानकारी या संवेदनशील विषय शामिल हो तो लोग उसे हटाना या छिपाना चाहते हैं. अच्छी बात यह है कि ChatGPT में यूजर्स को अपनी चैट हिस्ट्री को मैनेज करने के कई ऑप्शन मिलते हैं. यूजर चाहें तो किसी चैट को पूरी तरह डिलीट कर सकते हैं, उसे आर्काइव कर सकते हैं या फिर ऐसी अस्थायी चैट शुरू कर सकते हैं जो हिस्ट्री में सेव ही नहीं होती.
ChatGPT में क्या होती है चैट हिस्ट्री
ChatGPT में चैट हिस्ट्री उस सूची को कहा जाता है जो स्क्रीन के साइडबार में दिखाई देती है. जब भी कोई यूजर ChatGPT से नई बातचीत शुरू करता है तो एक नया चैट सेशन बन जाता है. यह सेशन हिस्ट्री में तब तक दिखाई देता रहता है जब तक यूजर उसे खुद हटाता या आर्काइव नहीं करता. इससे यूजर बाद में उसी चैट को खोलकर आगे की बातचीत जारी रख सकता है.
ChatGPT में चैट कैसे डिलीट करें
अगर कोई यूजर किसी चैट को हमेशा के लिए हटाना चाहता है तो वह उसे डिलीट कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले ChatGPT खोलें और अपने अकाउंट में लॉग इन करें. फिर साइडबार में उस चैट को ढूंढें जिसे हटाना है. चैट के नाम के पास दिखने वाले तीन डॉट वाले मेन्यू पर क्लिक करें और Delete विकल्प चुनें. इसके बाद चैट तुरंत हिस्ट्री से हट जाएगी. मोबाइल ऐप में भी इसी तरह चैट को दबाकर Delete विकल्प चुनकर उसे हटाया जा सकता है.
चैट को आर्काइव कैसे करें
अगर आप किसी चैट को पूरी तरह डिलीट नहीं करना चाहते लेकिन उसे मुख्य सूची से हटाना चाहते हैं तो उसे Archive कर सकते हैं. आर्काइव करने पर चैट हटती नहीं है बल्कि मुख्य चैट सूची से छिप जाती है. बाद में जरूरत पड़ने पर उसे फिर से देखा जा सकता है.
टेम्परेरी चैट का विकल्प
ChatGPT में एक और विकल्प मिलता है जिसे Temporary Chat कहा जाता है. इस मोड में की गई बातचीत चैट हिस्ट्री में सेव नहीं होती. जब यूजर नई चैट शुरू करता है और टेम्परेरी मोड चालू करता है तो वह चैट कुछ समय बाद अपने आप हट जाती है. इससे यूजर की जानकारी और प्राइवेसी सुरक्षित रहती है.
यह भी पढ़ें: 10000 करोड़ से ज्यादा का ऑर्डर मिलते ही दौड़ा ₹100 से सस्ता ये शेयर, 4% चढ़ा, ऑप्टिकल फाइबर केबल की करेगी सप्लाई
Latest Stories
Lava Bold 2 5G लॉन्च, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5000mAh की बड़ी बैटरी; जानें कीमत
बैंक से आए ऐसे कॉल या मैसेज तो हो जाएं सतर्क, साइबर ठगों की हो सकती है चाल; ठगी से बचाव के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
Google Maps का नया AI फीचर लॉन्च: अब 3D में दिखेगा रास्ता, Ask Maps बताएगा कैफे, चार्जिंग पॉइंट और ट्रैवल प्लान
