AI का डर! Infosys का शेयर फरवरी में 20% टूटा, 13 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट; जानें कितना घटा मार्केट कैप
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े व्यवधानों की आशंका के बीच Infosys के शेयर फरवरी में 20% से ज्यादा गिर गए जो 13 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट है. इससे कंपनी की मार्केट कैप में ₹1.33 लाख करोड़ की कमी आई और म्यूचुअल फंड्स को भी भारी नुकसान हुआ है.
देश की बड़ी आईटी कंपनियों ने शामिल Infosys के शेयरों में फरवरी महीने में भारी गिरावट देखने को मिली है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े संभावित व्यवधानों को लेकर निवेशकों की चिंता के बीच कंपनी का शेयर 20.34% टूटकर करीब ₹1,308 तक आ गया. यह अप्रैल 2013 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट है जब शेयर में 22.75% की गिरावट आई थी.
कितना घटा मार्केट कैप
Infosys के शेयर में आई इस गिरावट से कंपनी की मार्केट कैपिटलाइजेशन में करीब ₹1,33,824 करोड़ की कमी आ गई है. अपने उच्च स्तर पर कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹8.37 लाख करोड़ था. साथ ही शेयर अपने 52-हफ्ते के उच्च स्तर ₹1,775 से करीब 26.3% नीचे आ चुका है जिससे यह लार्ज-कैप शेयरों में कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्टॉक्स में शामिल हो गया है.
म्यूचुअल फंड्स को ₹41,892 करोड़ का नुकसान
Infosys में गिरावट का असर घरेलू म्यूचुअल फंड्स पर भी पड़ा है. दिसंबर तिमाही के अंत तक 45 म्यूचुअल फंड्स के पास कंपनी में कुल 22.12% हिस्सेदारी थी जो पिछले साल की तुलना में 2.07 प्रतिशत अंक ज्यादा थी. हालांकि शेयर कीमत में 26.3% की गिरावट के कारण म्यूचुअल फंड्स को करीब ₹41,892 करोड़ का अनुमानित नुकसान हुआ है. म्यूचुअल फंड्स की होल्डिंग वैल्यू ₹1,59,223 करोड़ से घटकर ₹1,17,331 करोड़ रह गई.
Infosys में निवेश रखने वाले प्रमुख फंड हाउस
- SBI Mutual Fund की 4.66% हिस्सेदारी
- ICICI Prudential Mutual Fund की 4.11% हिस्सेदारी
- HDFC Mutual Fund की 1.86% हिस्सेदारी
- UTI Mutual Fund की 1.81%हिस्सेदारी
इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के पास कंपनी में 30.3% हिस्सेदारी है जबकि आम शेयरधारकों के पास करीब 13.7% हिस्सेदारी है.
AI की वजह से आईटी सेक्टर में भारी दबाव
फरवरी महीना पूरे आईटी सेक्टर के लिए कमजोर साबित हुआ है. एआई आधारित नए टूल्स और तकनीकों के तेजी से आने के बाद निवेशकों को चिंता है कि इससे भारत के करीब 300 अरब डॉलर के आईटी सर्विस इंडस्ट्री पर असर पड़ सकता है. विशेष रूप से Anthropic जैसे स्टार्टअप के नए एआई टूल्स के आने के बाद बाजार में डर बढ़ गया है कि ये तकनीकें आईटी कंपनियों के बिजनेस मॉडल को प्रभावित कर सकती हैं.
Nifty IT इंडेक्स में भी भारी गिरावट
आईटी शेयरों में बिकवाली के कारण Nifty IT इंडेक्स फरवरी में 19.13% गिर गया. महीने के दौरान एक समय यह 21.45% तक टूटकर नवंबर 2023 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था.
विदेशी निवेशकों की बढ़ी बिकवाली
- आईटी सेक्टर को लेकर बढ़ती चिंताओं के चलते विदेशी निवेशकों ने भी बिकवाली तेज कर दी है.
- फरवरी के पहले आधे हिस्से में FPI ने करीब ₹11,000 करोड़ के आईटी शेयर बेचे
- 15 फरवरी 2026 तक आईटी सेक्टर में FPI निवेश घटकर ₹4,48,938 करोड़ रह गया, जो चार साल का निचला स्तर है
- जनवरी के अंत में यह निवेश ₹5,33,953 करोड़ था
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹50 से सस्ता! छोटे स्टॉक्स में स्मार्ट मनी की एंट्री, प्रोमोटर्स ने MSP Steel, IRB Infra समेत इन शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी
₹25 से कम का AI स्टॉक एक दिन में 10% उछला, 5 साल में 300% से ज्यादा आई तेजी; ग्रीन एनर्जी सेगमेंट में बढ़ा रहा फोकस
ग्रीन इंफ्रा बॉन्ड के जरिए 10000 करोड़ रुपये तक जुटाएगा बैंक ऑफ बड़ौदा, 4 मार्च को होगा जारी; निवेशक रखें नजर
