इस इंफ्रा स्टॉक पर वैल्यू इंवेस्टर की पैनी नजर, शानदार ऑर्डर बुक, देश-विदेश से कंपनी कर रही कमाई!
शापुरजी पल्लोनजी ग्रुप का हिस्सा है और आज दुनिया की जानी-मानी EPC कंपनियों में शुमार है. कंपनी ने अब तक कई मेगा प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं. कंपनी का मार्केट कैप 14992.74 करोड रुपये है और यह अपने 52 हफ्ते के लो 390 रुपये के पास चल रहा है, जिस वजह से स्टॉक पर वैल्यू इंवेस्टर की निगाह बनी हुई है. पिछले एक साल में शेयर 14.13 फीसदी गिरा है.
Afcons Infrastructure Share Price: इंफ्रा सेक्टर की एक स्मॉल-कैप कंपनी इन दिनों बाजार में चर्चा में है. कंपनी का फोकस उन EPC प्रोजेक्ट्स पर है जिन्हें तकनीकी रूप से सबसे कठिन माना जाता है. चाहे वह मरीन हो, इंडस्ट्रियल, सरफेस ट्रांसपोर्ट, हाइड्रो, अंडरग्राउंड, या फिर ऑयल एंड गैस. हालांकि, कंपनी के शेयरों में बीते कुछ महीनों में गिरावट देखने को मिली है. कंपनी का मार्केट कैप 14992.74 करोड रुपये है और यह अपने 52 हफ्ते के हाई से 28 फीसदी डिस्काउंट के पास चल रहा है, जिस वजह से स्टॉक पर वैल्यू इंवेस्टर की निगाह बनी हुई है.
कंपनी का परिचय
1959 में शुरू हुई Afcons Infrastructure Ltd. शापुरजी पल्लोनजी ग्रुप का हिस्सा है और आज दुनिया की जानी-मानी EPC कंपनियों में शुमार है. कंपनी ने अब तक कई मेगा प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं—
- 5,100 लेन किमी रोड्स
- 235 मरीन प्रोजेक्ट्स
- 195 से ज्यादा ब्रिज, फ्लाईओवर और वायाडक्ट
- 150 किमी से ज्यादा एलिवेटेड और अंडरग्राउंड मेट्रो
- 8 LNG टैंक
- 60+ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स
कंपनी ने घाना में भारत का सबसे लंबा रेलवे ब्रिज बनाया और मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के अंडरसी टनल प्रोजेक्ट में भी अहम भूमिका निभा रही है.
कंपनी का ऑर्डर बुक
सितंबर 2025 तक कंपनी के Orderbook का 89 फीसदी यानी 29086.09 करोड रुपये घरेलू प्रोजेक्ट्स से, 11 फीसदी यानी 3594.91 करोड रुपये ओवरसीज प्रोजेक्ट्स से आता है. यह दिखाता है कि कंपनी की पकड भारत में बेहद मजबूत है, जबकि विदेशों में भी इसका फुटप्रिंट लगातार बढ रहा है.
इसे भी पढ़ें- 2100% तक प्रॉफिट बूम! तिमाही नतीजों से चमकी ये 5 कंपनियां, निचले स्तर से भाग रहे शेयर!
शेयर अपडेट
- Afcons Infrastructure का शेयरों का भाव 17 नवंबर को बाजार खुलने से पहले 407.65 रुपये था.
- पिछले एक हफ्ते में शेयर 7.78 फीसदी टूटा है.
- पिछली तिमाही में शेयर 3.18 फीसदी नीचे रहा.
- पिछले एक साल में शेयर 14.13 फीसदी गिरा है.
- कंपनी का मार्केट कैप 14992.74 करोड रुपये है और यह अपने 52 हफ्ते के लो 390 रुपये के पास चल रहा है, जिस वजह से स्टॉक पर वैल्यू इंवेस्टर की निगाह बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch Today: Lupin, Ola Electric समेत इन शेयरों में दिखेगा तगड़ा एक्शन, रखें नजर!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stocks to Watch Today: NBCC, Kaynes Technology, HCL Tech समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगी हलचल!
लोकसभा में पास हुआ Insurance Amendment Bill 2025, इन बीमा स्टॉक्स में दिख सकती है हलचल
रक्षा मंत्रालय से इस PSU कंपनी को मिला ₹110 करोड़ का ऑर्डर, ₹16342 करोड़ का हुआ कुल ऑर्डर बुक, नजर में रखें शेयर
