TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

मुनाफा घटा फिर भी ये दिग्‍गज सिगरेट कंपनी बांटेगी ₹6.5 का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट तय, जानें कब और किसे मिलेगा फायदा

देश की दिग्गज कंपनी ITC Ltd का Q3 मुनाफा तिमाही आधार पर घटा है, फिर भी कंपनी ने शेयरधारकों को अतंरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इसके लिए फरवरी के हफ्ते हफ्ते की एक तारीख बतौर रिकॉर्ड डेट तय की गई है. FMCG और सिगरेट बिजनेस में मजबूत ग्रोथ के चलते कंपनी ने मुनाफे में हल्की गिरावट के बावजूद डिविडेंड बांटने का फैसला किया है.

ITC dividend Image Credit: money9 live AI image

ITC Q3 result and dividend: देश की जानी-मानी मल्‍टीपल कारोबार करने वाली कंपनी ITC Ltd एक बार फिर सुर्खियों में है. दरअसल कंपनी ने दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के नतीजे जारी किए हैं. जिसमें कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹5,018 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹5,013 करोड़ के लगभग बराबर है. हालांकि, तिमाही आधार पर मुनाफे में 3.3% की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बावजूद कंपनी ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा देने का फैसला किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर ली गई है.

कब है रिकॉर्ड डेट?

देश की पॉपुलर सिगरेट बनाने वाली कपंनी ITC ने बताया कि वो अपने शेयरधारकों को ₹6.5 प्रति शेयर का अतंरिम डिविडेंड देगी. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 4 फरवरी 2026 तय की गई है. पात्र शेयरधारकों को यह डिविडेंड 26 से 28 फरवरी 2026 के बीच मिलेगा. कंपनी ने FMCG और सिगरेट बिजनेस में कायम रफ्तार को ध्‍यान में रखते हुए डिविडेंड बांटने का फैसला किया है. इसका फायदा उन्‍हें ही मिलेगा, जिनके पास रिकॉर्ड डेट से पहले तक कंपनी के शेयर मौजूद होंगे.

Q3 रिजल्‍ट का लेखा-जोखा

कंपनी ने तिमाही नतीजे जारी करते हुए बताया कि दिसंबर तिमाही आधार पर मुनाफे में गिरावट आई है. जबकि सितंबर तिमाही में कंपनी ने ₹5,187 करोड़ का लाभ कमाया था. मुनाफे पर कच्चे माल की बढ़ती लागत और नए लेबर कोड से जुड़े ₹354.58 करोड़ के एकमुश्त खर्च के चलते मुनाफा घटा है. इसके शेयर की वर्तमान कीमत 318.60 रुपये है.

रेवेन्यू और मार्जिन में मजबूती

कंपनी के मुनाफे में भले ही नकारात्‍मक प्रभाव पड़ा हो, लेकिन इसका कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹21,706 करोड़ रहा, जो 6.7% सालाना बढ़त दिखाता है. वहीं ऑपरेटिंग लेवल पर EBITDA ₹6,882 करोड़ रहा, जिसमें 8.17% YoY ग्रोथ दर्ज हुई. EBITDA मार्जिन भी 50 बेसिस पॉइंट बढ़कर 31.7% पर पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: चांदी की तेजी ने बढ़ाई इन 2 स्‍टॉक्‍स की चमक, बने नोट छापने की मशीन, 3 महीने में 50% तक उछले

FMCG और सिगरेट बिजनेस बना ग्रोथ का सहारा

FMCG कारोबार ने करीब 11% YoY डबल-डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की. स्टेपल्स, बिस्किट, नूडल्स, डेयरी और पर्सनल केयर जैसे सेगमेंट में व्यापक बढ़त देखने को मिली. साथ ही, डिजिटल-फर्स्ट और प्रीमियम पोर्टफोलियो ने भी रफ्तार पकड़ी. कंपनी के डिजिटल-फर्स्ट और ऑर्गेनिक ब्रांड्स—Yogabar, Mother Sparsh, Prasuma और 24 Mantra की बिक्री में 60% सालाना उछाल आया.

सिगरेट बिजनेस, जो ITC का सबसे बड़ा सेगमेंट है, इसमें भी वॉल्यूम ग्रोथ जारी रही. इस सेगमेंट का नेट रेवेन्यू 8.2% बढ़कर ₹9,681 करोड़ पहुंच गया. हालांकि, लीफ टोबैको की ऊंची लागत दबाव बनी रही. हालांकि कंपनी ने GST और एक्साइज ड्यूटी में हालिया बढ़ोतरी पर चिंता जताई. उनके मुताबिक इससे टैक्स बोझ असामान्य रूप से बढ़ा है, जो अवैध व्यापार को बढ़ावा दे सकता है और किसानों व MSME पर असर डाल सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.