TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

चांदी की तेजी ने बढ़ाई इन 2 स्‍टॉक्‍स की चमक, बने नोट छापने की मशीन, 3 महीने में 50% तक उछले

चांदी की रिकॉर्ड तेजी का सीधा फायदा मेटल सेक्टर के शेयरों को मिल रहा है, जिससे चुनिंदा स्‍टॅक्‍स में तेजी देखने को मिल रही है. इससे इन स्‍टॉक्‍स में बेहतर ग्रोथ की संभावनाएं दिख रही है. ये निवेशकों के लिए नोट छापने की मशीन बनते दिख रहे हैं.

silver stocks jump Image Credit: canva/chatgpt AI image

Silver Stocks: चांदी की चमक लगातार बढ़ती जा रही है. वैश्विक तनाव, अनिश्चितता और मांग बढ़ने की वजह से चांदी महंगी होती जा रही है. हर रोज ये नए रिकॉर्ड बना रही है. 29 जनवरी को भी चांदी MCX पर 400000 रुपये प्रति किलो के बार पहुंच गई. ये पहली बार है जब चांदी इतनी ज्‍यादा उछली है. सिल्‍वर में आई इस तेजी का फायदा चुनिंदा मेटल स्‍टॉक्‍स को भी मिल रहा है. ये शेयर महज 3 महीने में ही 50 फीसदी से ज्‍यादा छलांग लगा चुके हैं. तो कौन-से हैं वो स्‍टॉक्‍स आइए जानते हैं.

Hindustan Zinc Limited

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जस्ता-सीसा (Zinc-Lead) खनन और इंटीग्रेटेड उत्पादक कंपनी है. यह मुख्य रूप से राजस्थान में खदानों से जस्ता, सीसा, और चांदी का उत्पादन व शोधन करती है, साथ ही सल्फ्यूरिक एसिड भी बनाती है.

कितना बढ़ा स्‍टॉक?

Hindustan Zinc के शेयर की वर्तमान कीमत 707.80 रुपये है. जबकि आज ये 695.25 पर खुला था, जबकि इसका इंट्रा डे हाई 719.80 रुपये रहा. ऐसे में शेयर में 3.42 फीसदी की तेजी देखने को मिली. चांदी की तेजी के चलते इस स्‍टॉक में भी पिछले कुछ समय से तेजी का रुख जारी रहा. जिसके चलते एक महीने में ये शेयर 14 फीसदी से ज्‍यादा उछल गया, जबकि 3 महीने में 50.92 फीसदी चढ़ गया.

Vedanta Limited

वेदांता लिमिटेड एक प्रमुख वैश्विक डाइवर्सिफाइड प्राकृतिक संसाधन कंपनी है जो मुख्य रूप से खनिजों, तेल और गैस की खोज, माइनिंग और प्रो‍सेसिंग करती है. यह कंपनी जिंक, सीसा, चांदी, एल्युमीनियम, तांबा, लौह अयस्क और तेल एवं गैस का उत्पादन और बिक्री करती है. साथ ही, यह भारत में वाणिज्यिक बिजली उत्पादन और स्टील व्यवसाय भी संचालित करती है. ये हिंदुस्‍तान जिंक की पैरेंट कंपनी है.

यह भी पढ़ें: एक ही दिन में सोना ₹10000 से ज्‍यादा हुआ महंगा, इन 5 कारणों से आई ताबड़तोड़ तेजी, जानें क्‍या आगे जारी रहेगी रैली

कितना बढ़ा स्‍टॉक?

वेदांता लिमिटेड के शेयर की वर्तमान कीमत 758.95 रुपये है. आज इसके शेयर 745.25 रुपये पर खुले थे, जबकि इंट्रा डे हाई 767.90 रुपये रहा. ऐसे में शेयर आज 3.04 फीसदी तक उछला. एक महीने में इसके शेयरों ने 28 फीसदी से ज्‍यादा की छलांग लगाई है. वहीं 3 महीने में 50.49 फीसदी चढ़े हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.