इस शेयर में बड़ी खरीदारी! Kotak Mahindra Mutual Fund ने 5% तक बढ़ाई होल्डिंग, रडार पर रखें स्टॉक
इस कंपनी का मार्केट कैप करीब 7,910 करोड़ रुपये है. साल 2026 में अब तक यह शेयर करीब 22.18 प्रतिशत चढ़ चुका है. वहीं 52 हफ्तों के निचले स्तर 138.10 रुपये से यह शेयर करीब 32.61 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 8.78 प्रतिशत फिसला है.
Park Medi World के शेयर इन दिनों चर्चा में हैं. वजह है Kotak Mahindra Mutual Fund की इसमें खरीदारी. हालांकि, इन दिनों बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. सोमवार को कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. शेयर करीब 4.89 प्रतिशत टूटकर 192.56 रुपये के पिछले बंद भाव से गिरकर 183.15 रुपये पर आ गया. यह शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर से यह शेयर करीब 32.61 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है.
5 प्रतिशत से ज्यादा हुई हिस्सेदारी
NSE के मुताबिक, Kotak Mahindra Mutual Fund ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5 प्रतिशत से ज्यादा कर ली है. 11 मार्च 2026 को कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने अपनी विभिन्न स्कीमों के जरिये ओपन मार्केट से 1,75,164 इक्विटी शेयर खरीदे. यह कंपनी की कुल शेयर और वोटिंग कैपिटल का करीब 0.0405 प्रतिशत हिस्सा है.
खरीद से पहले कितनी थी हिस्सेदारी?
इस ट्रांजैक्शन से पहले कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड के पास कंपनी के 2,15,91,213 इक्विटी शेयर थे. नए शेयर खरीदने के बाद फंड की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 2,17,66,377 इक्विटी शेयर हो गई है.
5 प्रतिशत का स्तर पार
इस खरीद के बाद कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 5.0393 प्रतिशत हो गई है. यानी अब फंड ने कंपनी में 5 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी का स्तर पार कर लिया है.
कंपनी और शेयर का प्रदर्शन
कंपनी का मार्केट कैप करीब 7,910 करोड़ रुपये है. साल 2026 में अब तक यह शेयर करीब 22.18 प्रतिशत चढ़ चुका है. वहीं 52 हफ्तों के निचले स्तर 138.10 रुपये से यह शेयर करीब 32.61 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 8.78 प्रतिशत गिरा है. हालांकि पिछले एक तिमाही में यह करीब 14.35 प्रतिशत चढ़ा है और पिछले एक साल में भी शेयर ने करीब 14.35 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
इसे भी पढ़ें- इन 7 शेयरों में आई भयानक तबाही! दो हफ्तों में 55 प्रतिशत तक टूटे स्टॉक्स, भाव ₹20 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
क्या अभी निफ्टी में शॉर्ट करना सही रणनीति है? इतिहास कहता है बड़ी गिरावट के बाद अक्सर आती है रिकवरी: SAMCO Securities
17 मार्च को खरीदें ये 3 शेयर, एक्सपर्ट की है सलाह; एक हफ्ते में हिट होगा टारगेट; जानें- क्यों दमदार हैं स्टॉक्स
Nifty Outlook 17 March: शैडो के साथ चार्ट पर बना बुलिश कैंडल, आएगी तेजी या फिसलेगा निफ्टी? क्या हो रणनीति?
