Nifty Outlook 10 March: लोअर टॉप और लोअर बॉटम का बना बेयरिश पैटर्न, एक्सपर्ट से जानें आगे की स्ट्रैटेजी
Nifty का शॉर्ट टर्म ट्रेंड अभी भी साफ तौर पर बेयरिश बना हुआ है क्योंकि इंडेक्स प्रमुख मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है. आज का इंट्राडे लो 23,697 फिलहाल एक अहम सपोर्ट के रूप में सामने आया है. वहीं अगर बाजार में कोई राहत भरी रैली आती है तो 24,300 से 24,400 का जोन मजबूत रेजिस्टेंस के रूप में सामने आ सकता है.
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है. 9 मार्च को भी बाजार दबाव में रहा और दोनों प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए. दिन के अंत में सेंसेक्स 1,352.74 अंक यानी 1.71 प्रतिशत गिरकर 77,566.16 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 422.40 अंक यानी 1.73 प्रतिशत टूटकर 24,028.05 पर बंद हुआ. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि बाजार की आगे की दिशा क्या रह सकती है और मंगलवार को किस तरह की रणनीति अपनानी चाहिए. आइए जानते हैं बाजार के जानकारों की राय.
डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल, फिर भी ट्रेंड कमजोर
Bajaj Broking के मुताबिक, Nifty ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाई है, लेकिन इसमें लोअर हाई और लोअर लो का पैटर्न बना हुआ है. इसके साथ ही ऊपर की तरफ 24,415 से 24,078 के बीच एक बेयरिश गैप भी बना हुआ है, जो यह संकेत देता है कि गैप डाउन ओपनिंग के बाद बाजार में हल्की रिकवरी जरूर हुई, लेकिन कुल मिलाकर ट्रेंड अभी भी कमजोर बना हुआ है. ग्लोबल संकेतों में अनिश्चितता, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और बढ़ता जियो पॉलिटिकल टेंशन आने वाले सेशनों में बाजार की वोलैटिलिटी बढ़ा सकते हैं.
सोमवार को Nifty ने 23,700 से 24,000 के अहम सपोर्ट जोन के आसपास से रिकवरी दिखाई. यह स्तर 100 वीक के EMA और CY23 तथा CY25 के लो को जोड़ने वाली ट्रेंडलाइन का कॉन्फ्लुएंस माना जा रहा है, जो ऐतिहासिक रूप से मजबूत सपोर्ट रहा है. आने वाले समय में अगर इंडेक्स 23,700 के ऊपर बना रहता है तो इसमें 24,400 से 24,500 तक की पुलबैक रैली देखने को मिल सकती है. लेकिन अगर यह स्तर टूटता है तो गिरावट बढ़कर 23,400 से 23,200 तक जा सकती है.
चार्ट पर लोअर टॉप और लोअर बॉटम का बेयरिश पैटर्न
HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी के मुताबिक, शुक्रवार को आई तेज गिरावट के बाद सोमवार को भी बाजार में भारी दबाव बना रहा और Nifty करीब 422 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ. बाजार की शुरुआत लगभग 580 अंकों के गैप डाउन के साथ हुई और शुरुआती कारोबार में और कमजोरी देखने को मिली. हालांकि, दिन के बीच में 23,700 के आसपास से रिकवरी शुरू हुई और सेशन के अंत तक जारी रही. इसके चलते Nifty दिन के निचले स्तर से ऊपर बंद हुआ और ओपनिंग गैप का कुछ हिस्सा भर गया. डेली चार्ट पर एक हरी कैंडल बनी है जिसमें लंबी लोअर शैडो दिखाई दे रही है. टेक्निकल रूप से यह तेज गिरावट के बाद ऊपर की ओर रिकवरी का संकेत देता है. फिर भी बाजार की ओवरऑल स्ट्रक्चर कमजोर बनी हुई है. डेली और वीकली चार्ट पर लोअर टॉप और लोअर बॉटम का बेयरिश पैटर्न बरकरार है. सोमवार को 23,700 के आसपास नया लो बनने के बाद शॉर्ट टर्म में 24,200 से 24,300 तक हल्की रिकवरी संभव है, जिसे एक्सपर्ट्स सेल ऑन राइज का मौका मान रहे हैं.
Nifty का शॉर्ट टर्म ट्रेंड अभी भी बेयरिश
HDFC Securities के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदिश शाह के मुताबिक Nifty का शॉर्ट टर्म ट्रेंड अभी भी साफ तौर पर बेयरिश बना हुआ है क्योंकि इंडेक्स प्रमुख मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है. आज का इंट्राडे लो 23,697 फिलहाल एक अहम सपोर्ट के रूप में सामने आया है. वहीं अगर बाजार में कोई राहत भरी रैली आती है तो 24,300 से 24,400 का जोन मजबूत रेजिस्टेंस के रूप में सामने आ सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल बाजार में हर उछाल पर सतर्क रहना चाहिए और ऊपर की ओर आने वाली तेजी को बिकवाली के मौके के रूप में देखा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- उबलते क्रूड से कोहराम! सेंसेक्स 1352 अंक फिसला, IT इंडेक्स छोड़ सभी टूटे, निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ डूबे
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
