Nifty Outlook Feb 10: एक्सपर्ट ने कहा- गिरावट को ‘बाय ऑन डिप्स’ की तरह लें; बताए इंडेक्स के अहम लेवल
मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते निफ्टी में तेजी का रुख बरकरार है और इंडेक्स अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 26,000 के ऊपर टिकाव मिलने पर 26,200-26,400 और आगे नए हाई की संभावना है. वहीं 25,700-25,500 का दायरा मजबूत सपोर्ट है और गिरावट पर खरीदारी की रणनीति बेहतर मानी जा रही है.
घरेलू शेयर बाजार में सोमवार की मजबूत बढ़त के बाद निफ्टी का रुख सकारात्मक बना हुआ है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि 10 फरवरी के कारोबार में अगर निफ्टी 26,000 के ऊपर टिकता है तो अगले कुछ सत्रों में 26,200-26,400 तक की तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं, किसी भी छोटी गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में देखा जा रहा है.
गिरावट को ‘बाय ऑन डिप्स’ का मौका
बजाज ब्रोकिंग ने कहा कि इंडेक्स ने हायर हाई और हायर लो के साथ हाई-वेव कैंडल बनाई है और इसके बेस (25,703-25,780) के नीचे बुलिश गैप बना हुआ है जो तेजी जारी रहने का संकेत देता है. 25,922 के ऊपर मजबूती मिलने पर निफ्टी 26,100 और 26,300 तक बढ़ सकता है. मौजूदा स्तरों से किसी भी गिरावट को ‘बाय ऑन डिप्स’ का मौका माना जाना चाहिए जहां 25,500-25,400 तत्काल सपोर्ट है. ग्लोबल संकेतों के चलते वोलैटिलिटी ऊंची रह सकती है, जबकि 25,000-25,200 का जोन मजबूत सपोर्ट रहेगा.
25,970–26,000 का जोन निफ्टी के लिए अहम रेजिस्टेंस
एसबीआई सिक्योरिटीज के हेड टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च सुदीप शाह ने कहा कि आगे के सत्रों में 25,970-26,000 का जोन निफ्टी के लिए अहम रेजिस्टेंस है. इस स्तर के ऊपर टिकाव मिलने पर इंडेक्स 26,200 और फिर 26,400 तक बढ़ सकता है. नीचे की ओर 25,780-25,750 का दायरा तत्काल सपोर्ट के रूप में काम करेगा.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज की राय
एचडीएफसी सिक्योरिटीज डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट के नंदिश शाह ने कहा कि इंडेक्स ने पिछले गैप रेंज को आंशिक रूप से भरने के बाद सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर रहते हुए अपट्रेंड फिर शुरू कर दिया है. 26,000 के ऊपर ब्रेक मिलने पर निफ्टी 26,373 से ऊपर नए ऑल-टाइम हाई की ओर बढ़ सकता है. वहीं 25,450-25,500 का जोन मजबूत सपोर्ट बना रहेगा.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी के अनुसार, डेली चार्ट पर गैप-अप ओपनिंग के साथ एक छोटी रेड कैंडल बनी है. फरवरी की शुरुआत में बड़ी तेजी और उसके बाद कंसोलिडेशन के बाद बाजार ने फिर से मजबूती दिखाई और 25,800 के स्तर के ऊपर टिके रहने में सफल रहा. 3 फरवरी का शुरुआती अपसाइड गैप अभी भी आंशिक रूप से खुला है और इसमें सोमवार का नया गैप भी जुड़ गया है. यह एक सकारात्मक संकेत है और बुलिश रनअवे गैप बनने की ओर इशारा करता है, जो आमतौर पर अपट्रेंड के बीच बनता है. ट्रेंड फिलहाल सकारात्मक बना हुआ है. निकट अवधि में 26,000 और 26,350 के स्तर अगले अपसाइड लक्ष्य के रूप में देखे जा रहे हैं जबकि 25,700 का स्तर तत्काल सपोर्ट के तौर पर काम करेगा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
मजबूत Q3 नतीजों से चमका GRSE, अब नेशनल शिपबिल्डिंग के लिए HSL से मिलाया हाथ, मंगलवार को स्टॉक पर रखें नजर
अंबुजा सीमेंट्स और सांघी इंडस्ट्रीज के मर्जर को NCLT से मंजूरी मिली, जानें- किस रेश्यो में मिलेंगे शेयर
ये 3 स्टॉक हैं 10 फरवरी के लिए एनालिस्ट की ‘पहली’ पसंद, एक हफ्ते में हासिल हो सकता है टारगेट, जानें SL
