शेयर बाजार में त्राहिमाम! सेंसेक्स 2400 और निफ्टी 700 अंक से ज्यादा टूटा, 21% बढ़ा VIX, एशियाई बाजार भी धड़ाम

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स शुक्रवार के 78,918.90 के मुकाबले 1,862 अंक गिरकर 77,056.75 पर खुला. वहीं निफ्टी 582 अंक टूटकर 23,868.05 पर खुला.

गिरावट के साथ खुला मार्केट Image Credit: Canva & ChatGPT

अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी युद्ध को लेकर क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी और ग्लोबल मार्केट में बिकवाली के बीच सोमवार यानी 9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 78,918.90 पर बंद हुआ था, जबकि सोमवार को यह 77,056.75 पर खुला. इस तरह सेंसेक्स करीब 1,862.15 अंक की गिरावट के साथ गैप-डाउन खुला. वहीं निफ्टी 50 भी करीब 582.40 अंक गिरकर खुला 23,868.05 पर खुला. शुक्रवार को निफ्टी 24,450.45 पर बंद हुआ था.

शेयरों का हाल

शुरुआती कारोबार में निफ्टी 706.90 अंक यानी 2.89% गिरकर 23,743.55 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. वहीं, सेंसेक्स 2400 अंक यानी 3% टूटकर 76,424.55 पर ट्रेड करता दिखा.

क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज उछाल

  • ब्रेंट क्रूड की कीमत 18.03% उछलकर $109.40 प्रति बैरल पहुंच गई.
  • डब्ल्यूटीआई क्रूड फ्यूचर्स 20.23% बढ़कर $109.29 प्रति बैरल तक पहुंच गया.
  • दोनों ही कीमतें 2022 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं.

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से सप्लाई संकट

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल खपत का लगभग 20% हिस्सा गुजरता है. ईरान युद्ध के कारण इस जलमार्ग के बंद होने से तेल की सप्लाई बाधित हो गई है. जहाज मालिक और टैंकर कंपनियां संभावित हमलों के डर से इस मार्ग से गुजरने से बच रही हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की उपलब्धता कम हो गई है और कीमतों में तेजी आई है.

ग्लोबल मार्केट का हाल

  • GIFT Nifty 551.50 अंक यानी 2.27% गिरकर 23,771.50 पर ट्रेड करता दिखा, जो भारतीय बाजार के लिए कमजोर शुरुआत का संकेत था.
  • Dow Jones Futures 1,048 अंक यानी 2.21% गिरकर 46,453.60 पर रहा.
  • Dow Jones Industrial Average 453.21 अंक यानी 0.94% गिरकर 47,522.54 पर बंद हुआ.
  • S&P 500 134.25 अंक यानी 1.99% गिरकर 6,621.50 पर आ गया.

एशियाई बाजारों में ज्यादा दबाव देखा गया।

  • Nikkei 225 3,880.38 अंक यानी 6.98% टूटकर 51,740.46 पर पहुंच गया.
  • Hang Seng Index 682.80 अंक यानी 2.65% गिरकर 25,074.50 पर रहा.
  • Kospi 410.19 अंक यानी 7.34% की तेज गिरावट के साथ 5,174.68 पर आ गया.

वहीं यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी रही

  • DAX 224.72 अंक यानी 0.94% गिरकर 23,591.03 पर बंद हुआ.
  • CAC 40 52.31 अंक यानी 0.65% गिरकर 7,993.49 पर रहा.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.