इस कंपनी ने Q4 में 116 फीसदी मुनाफा बढ़ाया, शेयर भाव 15 रुपये से कम, लगा अपर सर्किट
इस पेनी स्टॉक ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. लंबी अवधि जैसे पिछले 5 साल में स्टॉक ने निवेशकों को 1,400 फीसदी का रिटर्न दिया है. हाल में कंपनी ने अपना तिमाही नतीजा घोषित किया जिसमें कंपनी का नेट प्रॉफिट में बंपर उछाल देखने को मिला है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
Penny Stocks: आज, आपको एक ऐसे पेनी स्टॉक के बारे में बताने वाले हैं. जिसका भाव 15 रुपये से कम है. 5 मई के कारोबार में इसमें अपर सर्किट लगता नजर आया था. ये कंपनी अहमदाबाद और GIFT सिटी में रिजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. इसका नाम Nila Spaces Ltd है. इस कंपनी ने हाल में जबरदस्त तिमाही नतीजे घोषित किए हैं. जिसमें कंपनी ने चौथी तिमाही (Q4 FY25) में 116.13 फीसदी सालाना (YoY) बढ़त के साथ नेट प्रॉफिट कमाया है.
शेयर और मार्केट कैप
नीला स्पेसेस का मार्केट कैप अब 475.42 करोड़ रुपये हो गया है. सोमवार को कंपनी का शेयर 5 फीसदी अपर सर्किट के बाद 12.07 रुपये पहुंच गया. बीते एक महीने में शेयर ने 0.9 फीसदी और पिछले एक साल में स्टॉक ने 25 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं 5 साल में 1,400 फीसदी का रिटर्न दिया है.
मुनाफे और रेवेन्यू में बढ़त
- टोटल रेवेन्यू: Q4 FY24 में 32.29 करोड़ था जो Q4 FY25 में बढ़कर 39.76 करोड़ रुपये हो गया. यह 23.13 फीसदी की सालाना (YoY) और 20.41 फीसदी की तिमाही (QoQ) बढ़त है.
- नेट प्रॉफिट:पिछले साल की तुलना में इस बार कंपनी का मुनाफा 2.17 करोड़ रुपये से बढ़कर 4.69 करोड़ रुपये हो गया, जो 116.13 फीसदी की YoY बढ़त है. वहीं तिमाही आधार पर भी यह मुनाफा 25 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है.
- EPS:0.06 रुपये से बढ़कर 0.12 रुपये हो गया, यानी 100 फीसदी की बढ़त.
इसे भी पढ़ें- एक्सपर्ट ने बताया कहां तक जाएगा Trent का शेयर? शार्ट टर्म निवेशक इस लेवल पर बेच दे स्टॉक!
पूरे फाइनेंशियल ईयर FY25 का प्रदर्शन:
- कुल सालाना रेवेन्यू: FY24 में 90.71 करोड़ रुपये था, जो FY25 में बढ़कर 135.80 करोड़ रुपये हो गया. यानी लगभग 50 फीसदी की बढ़ोतरी.
- सालाना नेट प्रॉफिट: FY24 में 13.42 करोड़ रुपये था, जो FY25 में बढ़कर 14.67 करोड़ रुपये हो गया. यानी 9.31 फीसदी की बढ़त.
कंपनी के बारे में
Nila Spaces Ltd संभव ग्रुप (Sambhaav Group) का हिस्सा है. कंपनी गुजरात और राजस्थान में रिजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स बनाती है. यह इको फ्रैंडली, स्मार्ट रियल एस्टेट पर जोर देती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
RIIL Share Price: 9% उछला Reliance का ये शेयर, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?
Opening Bell: RBI MPC के फैसले से पहले सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 22,650 के नीचे
Stocks to Watch Today: Titan समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर, नतीजों से लेकर डील तक आए कई बडे अपडेट
