डिफेंस के साथ RailTel, RVNL, IRFC के शेयरों में जबरदस्‍त तेजी, मई में 30% तक का उछाल, रखें रडार पर!

डिफेंस सेक्टर के साथ ही रेलवे शेयरों में भी हाल में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. RVNL, RITES, BEML, Ircon International, RailTel, IRCTC और IRFC जैसे रेलवे से जुड़े सरकारी कंपनियों ने मई में जबरदस्त रिटर्न दिए हैं. मई 2023 से जुलाई 2024 के बीच रेलवे शेयरों ने जबरदस्त बुल रन देखा था. अब इसमें फिर से तेजी लौटती दिख रही है.

रेलवे स्टॉक्स. Image Credit: TV9 Bharatvarsh

पिछले कुछ दिनों से डिफेंस स्टॉक में जोरदार रैली देखने को मिली है, खासकर भारत-पाक टेंशन के बीच घरेलू डिफेंस कंपनियों के शेयर निवेशकों के रडार पर आ गए. लेकिन अच्‍छी बात यह है कि रेलवे सेक्टर के शेयरों ने भी इस रैली में शानदार प्रदर्शन किया है. मई महीने में कई रेलवे कंपनियों के शेयरों में 30 फीसदी तक की उछाल देखने को मिला है. आइए जानते हैं कौन सी कंपनी में कितनी तेजी आई.

रेलवे शेयरों में फिर लौटी तेजी

RVNL, RITES, BEML, Ircon International, RailTel, IRCTC और IRFC जैसे रेलवे से जुड़े सरकारी कंपनियों ने मई में जबरदस्त रिटर्न दिए हैं. मई 2023 से जुलाई 2024 के बीच रेलवे शेयरों ने जबरदस्त बुल रन देखा था, लेकिन उसके बाद ऑर्डर फ्लो में कमी और ज्यादा वैल्यूएशन के कारण इन शेयरों में तेज गिरावट आई थी, अब इसमें फिर से तेजी लौटती दिख रही है.

मई में कौन से रेलवे शेयर चमके?

RailTel Corporation of India

  • मई में शेयर 312 रुपये से बढ़कर 384 रुपये हो गया यानी 30 फीसदी की उछाल
  • कंपनी को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे से 22.75 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला
  • FY25 में 27.6 फीसदी का प्रॉफिट ग्रोथ

RITES Ltd.

  • मई में शेयर 27 फीसदी चढ़ा
  • Q4FY25 में कंपनी को 150 से ज्यादा ऑर्डर मिले, जिनकी वैल्यू 1,418 करोड़ रुपये से अधिक
  • ऑर्डर बुक 8,877 करोड़ रुपये तक पहुंचा.

Ircon International

  • मई में अब तक 23 फीसदी की तेजी
  • कंपनी को केरल से 187 करोड़ रुपये और अरुणाचल के हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए 458.14 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL)

  • मई में 17 फीसदी का रिटर्न
  • पिछले एक हफ्ते में 27 फीसदी की तेजी
  • कंपनी को 116 करोड़ रुपये का ऑर्डर सेंट्रल रेलवे से मिला.

Indian Railway Finance Corporation (IRFC)

शेयर ने बीते एक हफ्ते में 15 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई है.

BEML और IRCTC

BEML में 16 फीसदी और IRCTC में 8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

AI और साइबर अटैक से बढ़ेगा इन 3 कंपनियों का कारोबार! निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी; रखें नजर

Dividend Alert: अगले हफ्ते Ex Dividend होंगे Nifty 50 के 6 शेयर, जानें किस कंपनी के निवेशकों को कितना मिलेगा डिविडेंड

डिफेंस सेक्टर की इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, मजबूत है ऑर्डर बुक, ग्रोथ प्लान दमदार, Army-Navy हैं ग्राहक

चीन भी नहीं बिगाड़ पा रहा इन 2 भारतीय कंपनियों का खेल, फार्मा सप्लाई चेन में बना रखा है दबदबा; मजबूत है बैलेंस शीट

₹70,000 करोड़ की सबमरीन डील, इन 3 डिफेंस स्टॉक की बदल सकती है तस्वीर; 5 साल में 1800% फीसदी तक रिटर्न

भारत की ये 3 कंपनियां ग्लोबल मार्केट में बजा रहीं डंका, दुनिया के दिग्गजों को दे रहीं टक्कर; निवेशक रखें नजर