बाजार में तेजी, सेंसेक्स 175 अंक उछला, फार्मा, रियल्टी, ऑटो और FMCG में शानदार बढ़त
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 175 अंकों की तेजी के साथ 81,360 के लेवल पर था, वहीं निफ्टी 48 अंक उछलकर 24,736 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी फार्मा, रियल्टी, ऑटो और FMCG में देखने को मिली.

Stock Market Opening Bell: आज की बिकवाली के बाद आज बाजार के शुरुआत तेजी के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 175 अंकों की तेजी के साथ 81,360 के लेवल पर था, वहीं निफ्टी 48 अंक उछलकर 24,736 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 में तेजी और 9 में बिकवाली देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी फार्मा, रियल्टी, ऑटो और FMCG में देखने को मिली.
निफ्टी के टॉप-5 गेनर ( फार्मा शेयरों में जबरदस्त उछाल )
शेयर | ओपेन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव (% में) |
DRREDDY | 1,225.10 | 1,251.00 | 1,225.10 | 1,224.20 | 1,249.10 | 2.03 |
SUNPHARMA | 1,716.40 | 1,744.00 | 1,707.80 | 1,707.80 | 1,741.40 | 1.97 |
CIPLA | 1,459.00 | 1,479.90 | 1,454.60 | 1,454.40 | 1,478.00 | 1.62 |
BEL | 366.90 | 369.80 | 364.00 | 363.80 | 369.10 | 1.46 |
APOLLOHOSP | 6,928.50 | 7,008.50 | 6,928.50 | 6,912.00 | 6,999.50 | 1.27 |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर ( ट्रेंट, श्रीराम फाइनेंस में बिकवाली)
शेयर | ओपेन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव (% में) |
SHRIRAMFIN | 658.35 | 661.65 | 639.65 | 658.35 | 640.75 | -2.67 |
TRENT | 5,450.50 | 5,460.00 | 5,375.00 | 5,449.50 | 5,377.00 | -1.33 |
INDUSINDBK | 783.00 | 786.70 | 771.50 | 782.25 | 771.90 | -1.32 |
ETERNAL | 227.00 | 227.82 | 224.66 | 228.28 | 225.72 | -1.12 |
ADANIPORTS | 1,380.00 | 1,384.60 | 1,370.30 | 1,384.60 | 1,372.20 | -0.9 |
सेंसेक्स के शेयरों का हाल ( सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक में तेजी)
एशियाई बाजारों में का हाल
- आज शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला.
- गिफ्ट निफ्टी में 14 अंकों की तेजी देखी गई.
- जापान के निक्केई में 75 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.29 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 0.99 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 222 अंकों की मजबूती देखी गई.
FIIs और DIIs दोनों ने की बिकवाली
20 मई को विदेशी संस्थागत निवेशक बिकवाली करते नजर आए थे. विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में 14,788.67 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 24,804.77 करोड़ के शेयर बेचे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 15,376.54 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 8,638.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे.
कल बाजार में रही बिकवाली
20 मई के कारोबारी सत्र बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 873 अंक गिरकर 81,186 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी में 262 अंक फिसलकर 24,684 के लेवल पर बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में गिरावट और 3 में तेजी रही थी. जोमैटो का शेयर 4.10 फीसदी की गिरा था. वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 गिरकर और 8 शेयर चढ़कर बंद हुए थे. ऑटो, मीडिया और रियल्टी में करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. NSE के ऑटो सेक्टर में 2.17 फीसदी, हेल्थकेयर में 1.41 फीसदी, रियल्टी में 1.11 फीसदी, मीडिया और फार्मा में 1.36 फीसदी की गिरावट रही थी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

Closing Bell: तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा, हरे निशान में निफ्टी और सेंसेक्स; रियल्टी-फार्मा के शेयर चमके

Som Datt Finance के शेयरों में 4% की तेजी, BSE से राइट्स इश्यू लिस्टिंग को मिली मंजूरी, रखें नजर!

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच इन 3 डिफेंस स्टॉक ने मारी बाजी! फिर आई रैली, ब्रोकरेज के ये हैं टॉप पिक
