Q3 रिजल्ट के बाद सोमवार को एक बार फिर चर्चा में रहेगा स्टॉक, 1 साल में दिया 400% से ज्यादा रिटर्न; घाटे से मुनाफे में पहुंची कंपनी
बीएसई पर लिस्टेड स्मॉल कैप मल्टीबैगर स्टॉक Telecanor Global Limited Q3 रिजल्ट के बाद निवेशकों के बीच चर्चा में है. वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने घाटे से निकलकर मुनाफा दर्ज किया है. रेवेन्यू में तेज बढ़ोतरी और नेट प्रॉफिट में मजबूती ने स्टॉक को नया सपोर्ट दिया है. बीते एक साल में 418 फीसदी का शानदार रिटर्न देने वाला यह शेयर सोमवार को फोकस में रह सकता है.
Multibagger stock: बीएसई पर लिस्टेड स्मॉल कैप मल्टीबैगर स्टॉक Telecanor Global Limited एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गया है. वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद इस टेक्नोलॉजी कंपनी के शेयरों में सोमवार 16 फरवरी को हलचल देखने को मिल सकती है. बीते एक साल में करीब 418 फीसदी से अधिक की शानदार तेजी दर्ज कर चुके इस स्टॉक ने एक बार फिर अपने मजबूत फाइनेंशियल परफॉर्मेंस से बाजार का ध्यान खींचा है. कंपनी के ताजा नतीजे यह संकेत देते हैं कि Telecanor Global अब घाटे के दौर से निकलकर स्थिर और मुनाफे वाले कारोबार की दिशा में आगे बढ़ चुकी है.
तिमाही नतीजों में जबरदस्त सुधार
कंपनी ने शनिवार को वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए. दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में Telecanor Global का रेवेन्यू 6.87 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू शून्य था. इतना ही नहीं, कंपनी ने 0.14 करोड़ रुपये के घाटे से निकलते हुए 3.17 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया.
तिमाही-दर-तिमाही ग्रोथ ने बढ़ाया भरोसा
तिमाही के आधार पर भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है. दूसरी तिमाही में 5.74 करोड़ रुपये के मुकाबले तीसरी तिमाही में रेवेन्यू करीब 20 फीसदी बढ़ा है. वहीं टैक्स के बाद मुनाफा भी 2.53 करोड़ रुपये से बढ़कर 3.16 करोड़ रुपये हो गया, यानी लगभग 25 फीसदी की बढ़ोतरी. यह संकेत देता है कि कंपनी का ऑपरेशनल लीवरेज बेहतर हो रहा है और बिजनेस मॉडल धीरे-धीरे मजबूत आधार पर खड़ा हो रहा है.
शेयर की चाल ने बनाया मल्टीबैगर
शुक्रवार 13 फरवरी को Telecanor Global का शेयर 4.98 फीसदी चढ़कर 40.5 रुपये पर बंद हुआ. एक सप्ताह में शेयर करीब 15 फीसदी चढ़ चुका है, जबकि एक महीने में इसमें लगभग 34 फीसदी की तेजी आई है. सबसे खास बात यह है कि एक साल में शेयर ने 418 फीसदी का रिटर्न दिया है, जिसने इसे स्मॉल कैप सेगमेंट का मल्टीबैगर बना दिया है. पिछले 6 महीनों में भी शेयर करीब 289 फीसदी की तेजी दर्ज कर चुका है.
यह भी पढ़ें: मेरठ में बनेगा देश का पहला ड्रोन रनवे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद तैयारी तेज; 900 एकड़ में ₹406 करोड़ का स्पेशल एयरबेस
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सेमीकंडक्टर स्टॉक्स बन रहे निवेशकों की पसंद, 5 साल में दिए 850% से ज्यादा का रिटर्न; 2026 में रखें रडार पर
Coal India से Hindustan Copper तक, इन 10 स्टॉक्स में बढ़ा रिटेल निवेशकों का भरोसा, तीन महीने में जुड़े लाखों शेयरधारक
परफ्यूम इंडस्ट्री की बढ़ती मांग से चमका अरोमा केमिकल मार्केट, इन 3 कंपनियों पर रख सकते हैं नजर
