छोटे शेयर लेकिन बड़ा दम, 5 साल में 400% तक का रिटर्न; मजबूत फंडामेंटल वाले इन 3 स्टॉक्स पर रखें नजर

स्मॉल कैप स्टॉक्स निवेशकों को लंबे समय में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं, खासकर जब वे मजबूत फंडामेंटल और कम वैल्यूएशन पर उपलब्ध हों. Action Construction Equipment, Shakti Pumps और Transrail Lighting जैसे स्टॉक्स अपने सेक्टर के मुकाबले कम P E रेशियो पर ट्रेड कर रहे हैं. साथ ही इन कंपनियों का ROCE और ROE भी मजबूत है.

ये 3 स्टॉक्स अपने सेक्टर के मुकाबले कम P E रेशियो पर ट्रेड कर रहे हैं. Image Credit: CANVA

Small Cap Stocks: शेयर बाजार में छोटे यानी स्मॉल कैप स्टॉक्स अक्सर बड़े रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं. खासकर जब ये स्टॉक्स मजबूत फंडामेंटल और कम वैल्यूएशन के साथ आते हैं, तो निवेशकों के लिए अच्छे मौके बनते हैं. ऐसे स्टॉक्स में रिस्क जरूर होता है, लेकिन लंबी अवधि में यह बेहतर कमाई दे सकते हैं. इस समय कुछ स्मॉल कैप कंपनियां अपने सेक्टर के मुकाबले कम PE रेशियो पर ट्रेड कर रही हैं. साथ ही इनकी कमाई और रिटर्न रेशियो भी मजबूत हैं. आइए जानते हैं ऐसे 3 स्टॉक्स जो हाई ग्रोथ के लिहाज से फोकस में हैं.

Action Construction Equipment Limited

Action Construction Equipment Limited एक मजबूत इंजीनियरिंग कंपनी है जो क्रेन और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाती है. कंपनी का PE रेशियो 23.1 है जो इंडस्ट्री औसत 29.2 से कम है. यह दिखाता है कि स्टॉक अभी अंडरवैल्यूड हो सकता है. कंपनी का ROCE 40.1 फीसदी और ROE 28.6 फीसदी है, जो मजबूत रिटर्न को दिखाता है. इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में बढ़ती मांग से कंपनी को फायदा मिल सकता है. लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह स्टॉक अच्छा विकल्प बन सकता है. कंपनी के शेयर शुक्रवार के 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 818 रुपये पर बंद हुए. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 404 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Shakti Pumps India Limited

Shakti Pumps India Limited एनर्जी इफिसिएंट पंप और सोलर सॉल्यूशन बनाने वाली कंपनी है. इसका PE रेशियो 18.7 है जो इंडस्ट्री औसत 33.6 से काफी कम है. कंपनी का ROCE 55.3 फीसदी और ROE 42.6 फीसदी है, जो बेहद मजबूत फाइनेंशियल प्रदर्शन दिखाता है. सरकार की सोलर और एग्री सेक्टर पर बढ़ती फोकस से कंपनी को ग्रोथ मिल सकती है. यह स्टॉक हाई ग्रोथ और लॉन्ग टर्म निवेश के लिए आकर्षक माना जा सकता है. कंपनी के शेयर शुक्रवार के 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 496 रुपये पर बंद हुए. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 475 फीसदी का रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें- 1.2 लाख करोड़ के निवेश से चमकेंगे सेमीकंडक्टर शेयर, इन 3 स्टॉक्स पर रखें नजर; 5 साल में 766% तक रिटर्न

Transrail Lighting Limited

Transrail Lighting Limited पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की EPC कंपनी है. इसका PE रेशियो 14.7 है जो इंडस्ट्री औसत 31.1 से काफी कम है. कंपनी का ROCE 35.2 फीसदी और ROE 21.6 फीसदी है, जो अच्छे रिटर्न का संकेत देता है. देश में पावर और रेल प्रोजेक्ट्स में बढ़ते निवेश से कंपनी को फायदा मिल सकता है. कम वैल्यूएशन और मजबूत ऑर्डर बुक इसे लॉन्ग टर्म के लिए बेहतर स्टॉक बनाते हैं. कंपनी के शेयर शुक्रवार के 0.94 फीसदी की तेजी के साथ 488 रुपये पर बंद हुए. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में -17 फीसदी का रिटर्न दिया है.