Closing Bell: बाजार में लगा तेजी का हैट्रिक, सेंसेक्स 633 अंक और निफ्टी 23750 के ऊपर बंद; IT शेयरों में बंपर रैली

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार में तेजी रही. सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी IT सबसे बड़ा गेनर रहा. इसके अलावा निफ्टी मीडिया और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में भी अच्छी तेजी देखने को मिली. वहीं, निफ्टी मेटल और FMCG सेक्टर गिरावट में बंद हुए.

शेयर मार्केट Image Credit: money9live

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी बुधवार को तेजी का हैट्रिक लगा. जिसमें IT और रियल्टी शेयरों का अहम योगदान रहा. निफ्टी 196.65 अंक यानी 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ 23,777.80 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 633.29 अंक यानी 0.83 फीसदी चढ़कर 76,704.13 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, Eternal और टेक महिंद्रा के शेयर टॉप गेनर्स रहे. वहीं, ब्रॉडर मार्केट भी बेहतर प्रदर्शन किया. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.94 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए. इस दौरान निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ.

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी IT सबसे बड़ा गेनर रहा. इसके अलावा निफ्टी मीडिया और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में भी अच्छी तेजी देखने को मिली. वहीं, निफ्टी मेटल और FMCG सेक्टर गिरावट में बंद हुए.

अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर नजर

अब बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग के नतीजों पर है, जो बुधवार को जारी होने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा. हालांकि, पॉलिसी मेकर्स की टिप्पणियां निवेशकों के लिए अहम रहेंगी, क्योंकि इससे यह संकेत मिल सकता है कि US-ईरान तनाव का भविष्य की ब्याज दरों पर क्या असर पड़ सकता है.

क्या है एक्सपर्ट की राय?

Geojit Investments Limited के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर के मुताबिक, घरेलू शेयर बाजार में हालिया गिरावट के बाद अवसरवादी खरीदारी के चलते रिकवरी का सिलसिला जारी रहा. इस तेजी में शॉर्ट कवरिंग और वैल्यू बायिंग का अहम योगदान रहा. IT, रियल्टी और ऑटो सेक्टर ने इस तेजी की अगुवाई की, वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूती देखने को मिली. हालांकि, लंबी अवधि के लिहाज से बाजार में वैल्यू अभी भी बनी हुई है, लेकिन निकट अवधि में बढ़त सीमित रह सकती है. इसकी वजह जियो पॉलिटिकल टेंशन, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और रुपये में जारी कमजोरी है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

मंगलवार को भी रही बाजार में तेजी

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भी मजबूती देखने को मिली थी. कारोबार के अंत में निफ्टी 172.35 अंक बढ़कर 23,581.15 पर बंद हुआ. वहीं सेंसेक्स 568 अंक की बढ़त के साथ 76,070.84 के स्तर पर पहुंच गया. निफ्टी में Eternal, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त में रहे थे. सेक्टोरल आधार पर FMCG और IT को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए थे.

इसे भी पढ़ें- चढ़ते बाजार का चीता! लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट, कंपनी पर जीरो कर्ज, जानें अचानक क्यों बना रॉकेट?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Nifty Outlook 19 March: हायर हाई और हायर लो बनाते हुए बनी बुलिश कैंडल, जानें क्या है अब एक्सपर्ट की राय

IPL 2026 की आहट से झूमा ये स्टॉक, एक ऐलान से 10 फीसदी चढ़े शेयर, रिन्यूएबल सेक्टर का है बिग बुल!

पश्चिम एशिया का संघर्ष झुलसा देगा सिरेमिक टाइल्स इंडस्ट्री का कारोबार, रेवेन्यू में गिरावट की आशंका, इन स्टॉक्स पर रखें नजर

पश्चिम एशिया में तनाव से अमोनिया सप्लाई पर संकट, इन 3 फर्टिलाइजर कंपनियों का प्रोडक्शन प्रभावित, नजर में रखें शेयर

Dixon Technologies के सितारे गर्दिश में! डिमांड और बढ़ती लागत ने बढ़ाई मुश्किल, क्या शेयरों पर दिखेगा असर

शेयर बाजार में आज रैली, इन 5 वजहों से गोली की रफ्तार से भागे Nifty-Sensex, निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़