हल्की तेजी के साथ खुला बाजार, मीडिया और रियल्टी शेयर चढ़े; RattanIndia Power 2 दिन में 25% से ज्यादा दौड़ा
11 जून को बाजार हल्की तेजी के साथ हुई. इस दौरान अधिकतर शेयर लाल निशान में रहे. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 37 अंकों की तेजी के साथ 82,418 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 13 अंक उछलकर 25,118 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.52 पर खुला.

Stock Market Opening Bell: आज, 11 जून को बाजार की शुरुआत हल्की तेज हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 37 अंकों की तेजी के साथ 82,418 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 13 अंक उछलकर 25,118 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 11 में तेजी और 29 में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी ऑटो, मीडिया, मेटल और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली. वहीं, एफएमसीजी शेयरों में गिरावट देखने को मिली.
RattanIndia Power 2 दिन में 25% से ज्यादा चढ़ा
RattanIndia Power के शेयरों में आज, 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. बीते 2 दिन से शेयर 25 फीसदी चढ़ चुका है. वहीं, एक हफ्ते में 42 फीसदी की जोरदार रैली की है.
Liquor Companies के शेयरों में गिरावट
आज के कारोबार में शराब कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में United Spirits 5 फीसदी से ज्यादा और Tilaknagar Industries 1.5 फीसदी से ज्यादा फिसलते दिखे. इसके पीछे की वजह है कि महाराष्ट्र सरकार ने शराब पर टैक्स बढ़ा दिया है और नई नीति लागू की है, जिससे राज्य को हर साल 14,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होगी.
रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई
11 जून 2025 को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.52 पर खुला, जबकि मंगलवार को यह 85.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। यानि रुपये में 8 पैसे की मजबूती देखने को मिली है.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल ( अधिकतर शेयर लाल निशान में )

निफ्टी के टॉप-5 गेनर ( इटरनल, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा चढ़ा )
शेयर | ओपेन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव% |
---|---|---|---|---|---|---|
ETERNAL | 255.68 | 258.92 | 255.30 | 255.68 | 258.75 | 1.20 |
M&M | 3,085.00 | 3,110.00 | 3,076.90 | 3,067.50 | 3,102.90 | 1.15 |
EICHERMOT | 5,370.00 | 5,434.50 | 5,366.50 | 5,377.50 | 5,431.00 | 0.99 |
JSWSTEEL | 1,003.95 | 1,013.75 | 1,003.95 | 1,003.10 | 1,012.90 | 0.98 |
BAJAJ-AUTO | 8,635.50 | 8,706.00 | 8,610.00 | 8,626.00 | 8,706.00 | 0.93 |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | ओपेन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव% |
---|---|---|---|---|---|---|
SHIRAMFIN | 702.10 | 702.10 | 693.10 | 700.40 | 693.65 | -0.96 |
BEL | 398.25 | 398.25 | 393.75 | 397.40 | 394.35 | -0.77 |
APOLLOHOSP | 6,918.00 | 6,947.00 | 6,871.00 | 6,918.50 | 6,880.50 | -0.55 |
DRREDDY | 1,350.00 | 1,351.00 | 1,340.20 | 1,348.80 | 1,341.60 | -0.53 |
JIOFIN | 303.50 | 303.80 | 301.00 | 302.80 | 301.30 | -0.50 |
एशियाई बाजारों का हाल ( सुबह के 9 बजे तक का रुझान )
- गिफ्ट निफ्टी शुरुआती कारोबार में 32 अंकों की तेजी रही थी.
- जापान के निक्केई में 180 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में 210 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 97 अंकों की जोरदार बढ़त देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 0.70 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
कैसा रहा था कल का बाजार?
बीते दिन, मंगलवार को बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला. इस दौरान निफ्टी में करीब 1 अंक की तेजी के साथ 25,104 के लेवल पर बंद हुआ . वहीं सेंसेक्स करीब 53 अंक की गिरावट के साथ 82,391 के स्तर पर बंद हुआ है. बाजार में आज IT और फार्मा शेयर्स में बढ़त नजर आई थी. वहीं रियल्टी और सरकारी बैंकों के शेयर में गिरावट देखने को मिली थी. निफ्टी में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, डॉ. रेड्डीज लैब्स, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इंफोसिस शामिल रहे थे.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

Closing Bell: चौतरफा बिकवाली के बीच सेंसेक्स-निफ्टी 1 फीसदी टूटकर बंद, इन कारणों से बुल्स का छूटा पसीना

RattanIndia में किसने लगा रखा है पैसा, BSE से लेकर NSE तक हैरान, जानें कंपनी की पूरी कुंडली

1300 फीसदी रिटर्न देने वाला ये शेयर फिर चर्चा में, सब्सिडियरी में बढ़ाई हिस्सेदारी, फिर रडार पर स्टॉक!
