Stocks to Watch : Ola Electric, Shakti Pumps, NBCC समेत इन शेयरों में रहेगी हलचल, रखें नजर!

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज के कारोबार में कई शेयर खबरों और तिमाही नतीजों के चलते फोकस में रह सकते हैं. निवेशकों की नजर रिजल्ट्स, डील्स, ऑर्डर विन और रेगुलेटरी मंजूरी जैसी बड़ी अपडेट्स पर रहेगी. आइए जानते हैं किन शेयरों में हलचल दिख सकती है.

इन स्टॉक्स पर रखें नजर Image Credit: @Money9live

बीते कारोबारी दिन, शुक्रवार को बाजार में बिकवाली देखने को मिली थी. सेंसेक्स 1048 अंक नीचे 82,627 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी भी 336 अंक फिसलकर 25,471 पर बंद हुआ था. आज के कारोबार में कई शेयर खबरों और तिमाही नतीजों के चलते फोकस में रह सकते हैं. निवेशकों की नजर रिजल्ट्स, डील्स, ऑर्डर विन और रेगुलेटरी मंजूरी जैसी बड़ी अपडेट्स पर रहेगी. आइए जानते हैं किन शेयरों में हलचल दिख सकती है.

Ola Electric Mobility Q3 (कंसोलिडेटेड YoY)

कंपनी का घाटा घटकर 487 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 564 करोड़ रुपये था. हालांकि रेवेन्यू 55 प्रतिशत गिरकर 470 करोड़ रुपये पर आ गया, जो पहले 1045 करोड़ रुपये था.

Precision Wires India Q3 (स्टैंडअलोन YoY)

मुनाफा 98.9 प्रतिशत उछलकर 37.7 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 18.95 करोड़ रुपये था. रेवेन्यू 37.2 प्रतिशत बढ़कर 1347.6 करोड़ रुपये पर पहुंचा.

Azad Engineering Q3 (कंसोलिडेटेड YoY)

प्रॉफिट 44.3 प्रतिशत बढ़कर 34.5 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू 31.7 प्रतिशत चढ़कर 158.7 करोड़ रुपये हो गया.

Fortis Healthcare Q3 (कंसोलिडेटेड YoY)

मुनाफा 21.9 प्रतिशत गिरकर 193.7 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू 17.5 प्रतिशत बढ़कर 2265 करोड़ रुपये हो गया. अन्य आय घटकर 8.29 करोड़ रुपये रही. कंपनी ने 45.91 करोड़ रुपये का असाधारण घाटा भी दिखाया है.

Easy Trip Planners Q3 (कंसोलिडेटेड YoY)

प्रॉफिट 82.6 प्रतिशत टूटकर 5.85 करोड़ रुपये पर आ गया. रेवेन्यू मामूली 0.7 प्रतिशत बढ़कर 151.7 करोड़ रुपये रहा.

Anupam Rasayan India Q3 (कंसोलिडेटेड YoY)

मुनाफा 11.8 प्रतिशत बढ़कर 60.6 करोड़ रुपये हुआ. रेवेन्यू 31.3 प्रतिशत चढ़कर 512.4 करोड़ रुपये पहुंचा.

Galaxy Surfactants Q3 (कंसोलिडेटेड YoY)

प्रॉफिट 8.7 प्रतिशत घटकर 59 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 27.6 प्रतिशत बढ़कर 1329.5 करोड़ रुपये हो गया.

GMR Airports Q3 (कंसोलिडेटेड YoY)

मुनाफा 13.9 प्रतिशत घटकर 174 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू 50.5 प्रतिशत उछलकर 3994 करोड़ रुपये पर पहुंचा.

Shakti Pumps India Q3 (कंसोलिडेटेड YoY)

प्रॉफिट 69.5 प्रतिशत गिरकर 31.7 करोड़ रुपये रह गया. रेवेन्यू 15.1 प्रतिशत घटकर 551 करोड़ रुपये रहा.

KFin Technologies Q3 (कंसोलिडेटेड YoY)

मुनाफा 2 प्रतिशत बढ़कर 92 करोड़ रुपये हुआ. रेवेन्यू 27.9 प्रतिशत उछलकर 370.9 करोड़ रुपये रहा. लेबर कोड का असर 8.5 करोड़ रुपये रहा.

Gujarat Mineral Development Corporation Q3 (कंसोलिडेटेड YoY)

प्रॉफिट 10 प्रतिशत घटकर 133 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू 11.4 प्रतिशत गिरकर 579.2 करोड़ रुपये पर आ गया.

Inox Green Energy Services Q3 (कंसोलिडेटेड YoY)

मुनाफा 6 गुना बढ़कर 24.7 करोड़ रुपये पहुंच गया. रेवेन्यू 33.8 प्रतिशत बढ़कर 81.8 करोड़ रुपये रहा. अन्य आय 29.9 करोड़ रुपये रही.

NBCC India Q3 (कंसोलिडेटेड YoY)

मुनाफा 39.4 प्रतिशत उछलकर 193 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू 7.6 प्रतिशत बढ़कर 3022.4 करोड़ रुपये रहा. 80.1 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ दर्ज किया गया.

Manappuram Finance

आरबीआई ने BC Asia Investments XXV और BC Asia Investments XIV को Manappuram Finance में 41.66 प्रतिशत तक हिस्सेदारी और नियंत्रण खरीदने की अंतिम मंजूरी दे दी है.

Lodha Developers

कंपनी ने Solidrise Realty में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी 294 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए समझौता किया है. इसके बाद SRPL कंपनी की सब्सिडियरी बन जाएगी. यह कंपनी पुणे में रियल एस्टेट कारोबार करती है.

Deep Industries

कंपनी को Oil India से असम और अरुणाचल प्रदेश में 1000 HP मोबाइल ड्रिलिंग रिग के लिए 148 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है.

Ashoka Buildcon

कंपनी को लाइबेरिया के पब्लिक वर्क्स मंत्रालय से 45.27 मिलियन डॉलर का प्रोजेक्ट मिला है. इसमें सड़कों के अपग्रेडेशन का काम शामिल है.

Aurobindo Pharma

कंपनी की सब्सिडियरी Acrotech Biopharma को अमेरिकी FDA से ADQUEY मलहम के लिए मंजूरी मिली है. यह दवा हल्के से मध्यम एटॉपिक डर्मेटाइटिस के इलाज में काम आती है.

Natco Pharma

कंपनी को CDSCO से सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन के जेनेरिक वर्जन के निर्माण और बिक्री की मंजूरी मिल गई है. कंपनी मार्च 2026 में इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.