दिल्ली में आज से शुरू होगा India AI Summit 2026, Sam Altman और Sundar Pichai होंगे शामिल, भारत बनेगा AI का नया हब
दिल्ली में आज से India AI Summit 2026 की शुरुआत हो गई है. 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित यह कार्यक्रम AI सेक्टर का सबसे बड़ा ग्लोबल आयोजन माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने India AI Impact Expo का उद्घाटन किया. समिट में दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुखों के शामिल होने की उम्मीद है.
India AI Summit: दिल्ली में आज, 16 फरवरी से India AI Summit 2026 की शुरुआत हो रही है. 16 से 20 फरवरी तक चलने वाला यह ग्लोबल कार्यक्रम भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है. दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के प्रमुख इसमें शामिल हो सकते हैं. सरकार का मकसद भारत को AI सेक्टर में ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करना है. इस समिट में स्टार्टअप, रिसर्च इंस्टीट्यूट, सरकारी विभाग और विदेशी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. इसे ग्लोबल साउथ का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय AI सम्मेलन माना जा रहा है.
बड़े टेक CEO पर सबकी नजर
इस समिट में दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुखों के शामिल होने की संभावना है. OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन, अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई, एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई और गूगल डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस के आने की खबर है. वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Nvidia के CEO Huang Jen-Hsun निजी कारणों से भारत नहीं आ पाएंगे. फिर भी अन्य ग्लोबल लीडर्स की मौजूदगी इस आयोजन को खास बना रही है.
पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारप मंडपम में India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में करीब 2.5 लाख से ज्यादा विजिटर आने की उम्मीद है. 500 से अधिक सेशन आयोजित किए जाएंगे जिनमें 3 हजार से ज्यादा स्पीकर और पैनलिस्ट भाग लेंगे. 10 अलग- अलग एरिना में यह आयोजन होगा.
स्टार्टअप और 12 स्वदेशी मॉडल होंगे पेश
IndiaAI Mission के तहत 12 स्वदेशी फाउंडेशनल मॉडल पेश किए जाएंगे. इन्हें भारतीय स्टार्टअप और गुप्स ने देश के बड़े डाटा सेट पर तैयार किया है. यह मॉडल 22 आधिकारिक भाषाओं के अनुरूप बनाए गए हैं. 600 से ज्यादा स्टार्टअप इस एक्सपो में भाग ले रहे हैं जो खेती, एजुकेशन और हेल्थ जैसे क्षेत्रों में AI सॉल्यूशन दिखाएंगे.
ये भी पढ़ें- टेस्ला, स्पेसएक्स और Grok के लिए नहीं है कोई सेफ्टी टीम, एलन मस्क ने भरी हामी; क्या खतरे में है आपका डेटा?
13 देशों के पवेलियन
इस समिट में 13 देशों के पवेलियन लगाए गए हैं जिनमें Australia, Japan, United Kingdom, France, Germany और अन्य देश शामिल हैं. तीन थीम People, Planet और Progress पर आधारित एग्जीबिशन लगाई गई है. सरकार का लक्ष्य है कि भारत जिम्मेदार और इंक्लूसिव AI डेवलपमेंट का ग्लोबल सेंटर बने.
Latest Stories
टेस्ला, स्पेसएक्स और Grok के लिए नहीं है कोई सेफ्टी टीम, एलन मस्क ने भरी हामी; क्या खतरे में है आपका डेटा?
Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने दी चेतावनी, ईस्ट इंडिया कंपनी जैसी हैं दिग्गज टेक फर्म, सरकार को रखना होगा ये ख्याल
इस हफ्ते बिंज वॉच के लिए रहें तैयार, Netflix, Prime Video और JioHotstar पर आईं 9 नई फिल्में और सीरीज
भारत बनेगा AI का सुपरपावर, सैम ऑल्टमैन का बड़ा बयान, देश के पास हैं सभी जरूरी ताकतें
