TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

FII और म्‍यूचुअल फंड्स की आंखों का तारा बने ये 3 डिफेंस स्‍टॉक्‍स, 19.81% से 24.80% तक बढ़ाई हिस्‍सेदारी, दिखा ग्रोथ का दम

Q3 FY26 में Bharat Electronics Ltd समेत 3 डिफेंस स्‍टॉक्‍स में FII और म्यूचुअल फंड्स ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. बढ़ता डिफेंस बजट, आत्मनिर्भर भारत और मजबूत ऑर्डर बुक के चलते डिफेंस शेयरों में लॉन्ग-टर्म ग्रोथ की उम्मीद दिख रही है.

defence stocks Image Credit: money9 live AI image

Defence Stocks: बढ़ता डिफेंस बजट, आत्मनिर्भर भारत पहल और बड़े रणनीतिक कॉन्ट्रैक्ट्स से जुड़ी डिफेंस कंपनियां निवेशकों को खासा आकर्षित कर रही हैं. यही वजह है कि Q3 FY26 में भारतीय डिफेंस सेक्टर के चुनिंदा शेयरों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) और म्यूचुअल फंड्स (MF) ने खूब दिलचस्‍पी दिखाई है. इनमें उन्‍होंने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. इन शेयरों में संस्थागत निवेश बढ़ना आमतौर पर मजबूत फंडामेंटल्स और सेक्टर में लॉन्ग-टर्म कॉन्फिडेंस का संकेत माना जाता है. तो कौन-से हैं वो शेयर आइए जानते हैं.

MTAR Technologies Ltd

MTAR Technologies एक प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनी है, जो न्यूक्लियर पावर, एयरोस्पेस, डिफेंस और क्लीन एनर्जी जैसे क्रिटिकल सेक्टर्स के लिए हाई-कॉम्प्लेक्सिटी कंपोनेंट्स और असेंबली बनाती है. कंपनी की पहचान टाइट-टॉलरेंस पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग में इसकी खास तकनीकी क्षमता से है.

कितनी बढ़ाई हिस्‍सेदारी?

MTAR Technologies का शेयर 29 जनवरी को ₹2,742 पर बंद हुआ था. ₹8,431 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस कंपनी में FII ने दिलचस्‍पी दिखाते हुए अपनी हिस्सेदारी Q2FY26 के 9.21% से बढ़ाकर Q3FY26 में 12.24% कर ली है. यानी 3.03% की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं म्‍यूचुअल फंड्स की हिस्‍सेदारी सितंबर 2025 में 19.81% थी, जो दिसंबर तिमाही में बढ़कर 24.80% हो गई.

Bharat Electronics Ltd

Bharat Electronics Ltd यानी BEL देश की प्रमुख डिफेंस PSU है, जो डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में अहम मानी जाती है. कंपनी रडार सिस्टम, कम्युनिकेशन सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और अन्य रणनीतिक उपकरण भारतीय सशस्त्र बलों के लिए तैयार करती है.

कितनी बढ़ाई हिस्‍सेदारी?

₹3,24,920 करोड़ के विशाल मार्केट कैप वाली BEL का शेयर कल ₹444.50 पर बंद हुआ था. हालांकि शेयर में हल्की गिरावट रही, लेकिन FII की हिस्सेदारी Q2FY26 के 18.1% से बढ़कर Q3FY26 में 18.5% हो गई है. हालांकि म्‍यूचुअल फंड्स की इसमें हिस्‍सेदारी कम हुई है.

यह भी पढ़ें: 36% डिस्‍काउंट पर मिल रहा ये फार्मा स्‍टॉक, आशीष कचोलिया का है दांव, कंपनी पर नहीं एक रुपये का भी कर्ज

Hindustan Aeronautics Ltd

Hindustan Aeronautics Ltd भारत की सबसे बड़ी एयरोस्पेस और डिफेंस PSU है. यह फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर, एयरो-इंजन और एवियोनिक्स के डिजाइन, निर्माण और मेंटेनेंस का काम करती है. HAL भारत के डिफेंस एविएशन इकोसिस्टम की रीढ़ मानी जाती है.

कितनी बढ़ाई हिस्‍सेदारी?

₹3,07,774 करोड़ के मार्केट कैप वाली HAL का शेयर कल ₹4,601 पर बंद हुआ. इसमें MF की हिस्सेदारी Q2FY26 के 4.87% थी, ये Q3FY26 में बढ़कर 5.78% हो गई, यानी 0.91% की बढ़ोतरी हुई.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.