AI स्टॉक का धमाका! महीने भर में 200% का मल्टीबैगर रिटर्न, कीमत ₹25 से कम; कंपनी की USA-जर्मनी तक पहुंच

Silverline Technologies का ₹25 से कम कीमत वाला AI स्टॉक चर्चा में है. शेयर 7.42 रुपये से बढ़कर 22.68 रुपये पहुंचा और इसने एक महीने में 200% से ज्यादा रिटर्न दिया है. कंपनी के “AI Studio” लॉन्च के बाद तेजी आई है. कंपनी की तीन महीने फ्री ट्रायल और बाद में सब्सक्रिप्शन मॉडल से कमाई की योजना है.

AI शेयर Image Credit: AI

AI बूम के बीच अगर आप किसी ऐसे सस्ते स्टॉक की तलाश में हैं जिसने कम समय में तगड़ा रिटर्न दिया हो तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. हम आपको एक ऐसे AI स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जो अचानक निवेशकों की नजर में आ गया है. यह शेयर ₹25 से कम कीमत वाला है और इसने बुधवार को 5% का अपर सर्किट लगाकर अपने अब 52 हफ्ते के हाई लेवल को पार लिया है. हालांकि गुरुवार को बाजार खुलते ही इस शेयर में 4.98% का लोअर सर्किट लग गया. हम बात कर रहे हैं Silverline Technologies Limited की. आइये विस्तार से जानते हैं.

महीने भर में 200% का रिटर्न

Silverline Technologies का शेयर गुरुवार को 21.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसका 52 वीक का लो 7.42 रुपये है. यह शेयर 27 जनवरी 2026 को 7.42 रुपये पर था और इसने सिर्फ महीने भर में 200% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. मौजूदा स्तर पर कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹336 करोड़ है.

सोर्स: Groww

AI Studio लॉन्च

शेयर में यह तेजी कंपनी की नई AI पहल के बाद आई है. कंपनी ने SEBI (LODR) रेगुलेशन, 2015 के तहत “AI Studio” लॉन्च करने की जानकारी दी है. यह एक इमेज जनरेशन मॉड्यूल है जिसे कंपनी के “Silver AI” प्लेटफॉर्म में जोड़ा गया है. इस फीचर के जरिए यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर प्रोफेशनल क्वालिटी की तस्वीरें बना सकेंगे. खास बात यह है कि इसे लो-एंड GPU पर भी आसानी से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है जिससे छोटे प्रोफेशनल और क्रिएटर्स भी इसका फायदा उठा सकें.

कंपनी तीन महीने तक इस फीचर को मुफ्त में उपलब्ध कराएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स इसे आजमा सकें. इसके बाद इसे प्रीमियम वर्जन के ऐड-ऑन के तौर पर करीब ₹249 प्रति माह की टेंटेटिव सब्सक्रिप्शन फीस पर पेश किया जा सकता है.

कंपनी की प्रोफाइल

Silverline Technologies Limited की स्थापना वर्ष 1992 में हुई थी. इसे एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाओं में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है. कंपनी का मुख्यालय महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित है. Silverline की मौजूदगी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में भी इसका मजबूत ग्लोबल नेटवर्क है. कंपनी फॉर्च्यून 500 कंपनियों से लेकर मिड-मार्केट क्लाइंट्स तक को सेवाएं प्रदान करती है.

यह कंपनी हेल्थकेयर, बैंकिंग, टेलीकॉम सहित 12 से अधिक इंडस्ट्री वर्टिकल्स में काम करती है. इसकी सर्विस पोर्टफोलियो में SAP कंसल्टिंग, साइबर सिक्योरिटी, ब्लॉकचेन सॉल्यूशंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी अन्य उन्नत तकनीकी सेवाएं शामिल हैं. हाल के वर्षों में Silverline ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में भी कदम बढ़ाया है. कंपनी ने “Silver AI” नाम से एक मल्टीमॉडल वेब प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है जिसका उद्देश्य भारत के तेजी से बढ़ते AI बाजार में अपनी हिस्सेदारी मजबूत करना है. यह प्लेटफॉर्म आधुनिक AI तकनीक के जरिए व्यवसायों और उपयोगकर्ताओं को स्मार्ट और इनोवेटिव समाधान उपलब्ध कराने पर केंद्रित है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.