विदेशों में बज रहा भारतीय फर्मा सेक्टर का डंका, जेनेरिक दवाओं की सप्लाई में ये 4 दिग्गज सबसे आगे, 5 साल में 189% तक का रिटर्न

देश की दवा कंपनियां सस्ती और असरदार दवाइयां बनाकर 200 से ज्यादा देशों में सप्लाई कर रही हैं. यही वजह है कि दुनिया भर में इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है. भारत में मजबूत मैन्युफैक्चरिंग, सख्त नियम और सरकारी सपोर्ट ने इस सेक्टर को तेजी से आगे बढ़ाया है. ऐसे में फार्मा सेक्टर के कुछ बड़े स्टॉक्स निवेशकों के लिए खास बन जाते हैं.

Pharma Stocks Image Credit: AI/Canva

Pharma Stocks: भारत आज दुनिया की फार्मेसी बन चुका है. देश की दवा कंपनियां सस्ती और असरदार दवाइयां बनाकर 200 से ज्यादा देशों में सप्लाई कर रही हैं. खासकर जेनेरिक दवाओं के मामले में भारत की पकड़ काफी मजबूत है. जेनेरिक दवाएं वही होती हैं जो ब्रांडेड दवाओं जितनी ही असरदार होती हैं, लेकिन कीमत काफी कम होती है.

यही वजह है कि दुनिया भर में इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है. भारत में मजबूत मैन्युफैक्चरिंग, सख्त नियम और सरकारी सपोर्ट ने इस सेक्टर को तेजी से आगे बढ़ाया है. ऐसे में फार्मा सेक्टर के कुछ बड़े स्टॉक्स निवेशकों के लिए खास बन जाते हैं. आइए जानते हैं जेनेरिक दवाओं में आगे रहने वाली 4 बड़ी कंपनियों के बारे में.

क्या होती हैं जेनेरिक दवाएं

जेनेरिक दवाएं वही दवाएं होती हैं जिनमें ब्रांडेड दवा जैसा ही असर होता है. इनमें वही दवा का केमिकल, ताकत और काम करने का तरीका होता है. फर्क सिर्फ नाम और कीमत का होता है. जब किसी दवा का पेटेंट खत्म हो जाता है, तब दूसरी कंपनियां भी उसे बनाकर बेच सकती हैं. इससे दवा की कीमत काफी कम हो जाती है. इन दवाओं को बेचने से पहले USFDA और यूरोप जैसे बड़े संस्थान उनकी जांच करते हैं, ताकि उनकी गुणवत्ता सही रहे.

भारत क्यों है आगे

भारत में दवा बनाने की क्षमता बहुत ज्यादा है. यहां कई ऐसी फैक्ट्रियां हैं जिन्हें USFDA की मंजूरी मिली हुई है. इससे भारतीय कंपनियां अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े बाजारों में आसानी से दवा बेच पाती हैं. इसके अलावा भारत में कच्चा माल यानी API भी बड़े स्तर पर बनता है, जिससे लागत कम रहती है. सरकार की योजनाएं जैसे Make in India और PLI स्कीम भी इस सेक्टर को बढ़ावा दे रही हैं.

Sun Pharma

Sun Pharma भारत की सबसे बड़ी दवा कंपनियों में से एक है. कंपनी का कारोबार भारत के साथ अमेरिका और अन्य देशों में भी फैला हुआ है. कंपनी जेनेरिक और स्पेशल दवाओं दोनों में काम करती है, जिससे जोखिम कम होता है. पिछले 5 साल में इस कंपनी ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है.

Cipla

Cipla सस्ती दवाओं के लिए जानी जाती है. खासकर सांस और एंटीवायरल दवाओं में कंपनी की पकड़ मजबूत है. कंपनी भारत के साथ विदेशों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है. इसकी कमाई का बड़ा हिस्सा निर्यात से आता है.

Dr Reddy’s

Dr Reddy’s का बिजनेस कई देशों में फैला हुआ है. कंपनी जटिल और खास तरह की दवाओं पर फोकस कर रही है. रिसर्च और नई दवाओं के विकास पर कंपनी का जोर है, जिससे आगे ग्रोथ की संभावना बनी रहती है.

Lupin

Lupin दिल, डायबिटीज और सांस से जुड़ी दवाओं में मजबूत है. कंपनी का बड़ा कारोबार अमेरिका से आता है. कंपनी लगातार नई दवाओं और टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जिससे इसकी कमाई बढ़ सकती है.

डेटा सोर्स: Groww, TB

ये भी पढ़ें– शेयर मार्केट में तेजी, 25750 के ऊपर निकला निफ्टी और सेंसेक्स में भी 550 अंकों की बढ़त, IDFC First का शेयर 20% टूटा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.