अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ घटाने से इन सेक्टर्स को सीधा फायदा, शेयरों पर रखें नजर
अमेरिका और भारत के बीच हुए नए ट्रेड डील के तहत रेसिप्रोकल टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है. इस फैसले से भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिली है. टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग गुड्स और एग्री सेक्टर को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है, जिससे कई एक्सपोर्ट-फोकस्ड शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है.
US-India Trade Deal and Impacted Sector and Stocks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत करने के बाद एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते का ऐलान किया. इसके तहत अमेरिका ने भारत से आयात पर लगने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया. यह कदम अमेरिकी बाजार में भारतीय प्रोडक्ट्स की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और निर्यात लागत घटाने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.
ट्रेड डील का बैकग्राउंड
इस सौदे के पीछे कई आर्थिक और रणनीतिक पहलू शामिल हैं. अमेरिका और भारत के बीच लंबी बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने पोस्ट में बताया कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका से 500 अरब डॉलर (लगभग 41,50,000 करोड़ रुपये) से अधिक के एनर्जी, टेक्नोलॉजी, एग्री और कोल प्रोडक्ट खरीदने का वादा किया. अमेरिकी टैरिफ कटौती से भारतीय निर्यातकों को तत्काल फायदा मिलेगा और बाजार में कंपटीशन बढ़ेगी.
टेक्सटाइल और अपैरल सेक्टर
भारत का सबसे बड़ा निर्यात सेक्टर टेक्सटाइल्स है, जिसमें अमेरिका का हिस्सा 28-60 फीसदी है. पहले लगाए गए 25-50 फीसदी टैरिफ के कारण तिरुपुर, सूरत, नोएडा जैसे प्रमुख टेक्सटाइल क्लस्टर्स की प्रोडक्शन कैपेसिटी और मुनाफा प्रभावित हो रहा था. अब टैरिफ घटकर 18 फीसदी हो गया है, जिससे भारतीय प्रोडक्ट अमेरिकी बाजार में और सस्ते हो जाएंगे. इससे कुछ स्टॉक्स को फोसक में रखा जा सकता है.
- Vardhman Textiles- अमेरिका में मजबूत एक्सपोर्ट बेस
- Welspun Living- होम टेक्सटाइल में US मार्केट लीडर
- Trident Ltd- बेडशीट, टॉवेल एक्सपोर्ट में बड़ा नाम
- इससे इतर, KPR Mill, Arvind Ltd, Page Industries जैसे कुछ स्टॉक्स हैं जिनमें हलचल देखी जा सकती है.
जेम्स और ज्वेलरी सेक्टर
सूरत डायमंड हब और दूसरे ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग सेंटर अमेरिकी बाजार में करीब 30 फीसदी हिस्सेदारी रखते हैं. 25 फीसदी टैरिफ के कारण ऑर्डर कैंसिल हो रहे थे, लेकिन 18 फीसदी टैरिफ से कट एंड पॉलिश्ड डायमंड्स और ज्वेलरी की कीमत कम हो सकती है. इससे ब्लूस्टोन, टिफनी जैसी रिटेल चेन को सपोर्ट मिलेगा और निर्यात में बड़े स्तर पर उछाल देखा जा सकता है. इससे इन स्टॉक्स में हलचल दिख सकती है.
- Titan Company- इंटरनेशनल ब्रांडिंग और ज्वेलरी एक्सपोजर
- Rajesh Exports- दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड ज्वेलरी एक्सपोर्टर
- Kalyan Jewellers- US और मिडिल ईस्ट में विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग गुड्स
इलेक्ट्रॉनिक्स (स्मार्टफोन, कंपोनेंट्स) में सैमसंग, ऐपल के भारत प्लांट्स अमेरिकी बाजार में और कंपटेटिव हो जाएंगे. इंजीनियरिंग गुड्स और मशीनरी में अमेरिकी डिमांड बढ़ेगी और भारतीय कंपनियां विभिन्न प्रोजेक्ट्स में प्रवेश कर सकेंगी. ऑटो कंपोनेंट्स में $6.6 अरब (लगभग 5,47,000 करोड़ रुपये) के निर्यात को फायदा और कमर्शियल व्हीकल पार्ट्स पर लगे 50 फीसदी टैरिफ में राहत आ सकती है.
- Larsen & Toubro (L&T)- ग्लोबल EPC एक्सपोजर
- ABB India- इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन
- Cummins India- इंजन और पावर सिस्टम्स
दूसरे प्रभावित सेक्टर
- एग्री प्रोडक्ट्स: चाय, कॉफी, स्पाइसेस, शरिंप में अतिरिक्त बूस्ट.
- लेदर और मरीन: 66 फीसदी प्रभावित हिस्से को राहत मिल सकती है जिससे निर्यात में बढ़ोतरी देखी जा सकती है.
ये भी पढ़ें- 104% मुनाफा बढ़ने के बाद मुकुल अग्रवाल वाले इस स्टॉक में लगा अपर सर्किट, आई 20% की रैली
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
भारत-अमेरिका ट्रेड डील से GIFT Nifty 791 अंक उछला, क्या अब FIIs करेंगे वापसी, मंगलवार के बाजार से बढ़ी उम्मीदें
बजट के बाद खरीदारी के लिए ये 4 स्टॉक हैं एनालिस्ट की मजबूत पसंद, बन रहा धांसू स्ट्रक्चर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉस
हफ्ते भर में कमाना है मुनाफा! इन 3 शेयरों में आ सकती है 12% तक की तेजी, रिसर्च एनालिस्ट ने बताए नाम
104% मुनाफा बढ़ने के बाद मुकुल अग्रवाल वाले इस स्टॉक में लगा अपर सर्किट, आई 20% की रैली
